
Chanakya Niti: जन्म से होते हैं मनुष्य में ये 4 गुण, अभ्यास से कोई नहीं पा सकता!
AajTak
चाणक्य ने एक श्लोक के माध्यम से बताया है कि मनुष्य में वो कौन से गुण हैं जो उसे जन्म के साथ ही प्राप्त होते हैं. आइए जानते हैं इसके बारे में...
व्यक्ति के गुण ही उसे सर्वप्रिय बनाते हैं. गुणवान व्यक्ति की सभी तारीफ करते हैं, समाज में लोग उसके करीब रहते हैं. वहीं, अगर व्यक्ति गुणों से रहित हो तो उसका जीवन कठिन हो जाता है. चाणक्य ने एक श्लोक के माध्यम से बताया है कि मनुष्य में वो कौन से गुण हैं जो उसे जन्म के साथ ही प्राप्त होते हैं. आइए जानते हैं इसके बारे में... दातृत्वं प्रियवक्तृत्वं धीरत्वमुचितज्ञता । अभ्यासेन न लभ्यन्ते चत्वारः सहजा गुणाः ॥ दान देने की इच्छा, मधुर भाषण, धैर्य और उचित अथवा अनुचित का ज्ञान, ये चार गुण मनुष्य में सहज-स्वभाव से ही होते हैं. अभ्यास से इन गुणों को प्राप्त नहीं किया जा सकता.More Related News

NCERT ने 3 से 8 साल तक के बच्चों के लिए ई-मैजिक बॉक्स ऐप लॉन्च किया है. इस प्लेटफॉर्म पर बच्चे मोबाइल या कंप्यूटर से पढ़ सकते हैं और नई-नई चीजें सीख सकते हैं. इसमें एक आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (AI) स्मार्ट बॉट है, जो बच्चों की पढ़ाई में मदद करता है और उनके सवालों का आसान जवाब देता है. इसके साथ ही इसमें खेल-खेल में सीखने वाली गतिविधियां भी शामिल हैं.












