
Champions Trophy Match Tickets: कितना महंगा है भारत-पाकिस्तान मैच का टिकट? चैम्पियंस ट्रॉफी के लिए PCB ने जारी की रेट लिस्ट
AajTak
चैम्पियंस ट्रॉफी 19 फरवरी से 9 मार्च तक पाकिस्तान की मेजबानी में खेली जाएगी. इसको लेकर पाकिस्तान क्रिकेट बोर्ड (PCB) ने अपने घर में होने वाले सभी मुकाबलों के टिकटों की कीमतें जारी कर दी हैं. इसमें सबसे सस्ता टिकट 1000 पाकिस्तानी रुपए का रखा है जो भारत में 310 रुपए के बराबर होगा. यह फैन्स के लिए अच्छी ही खबर है.
ICC Champions Trophy 2025 Match Tickets Price: अगले महीने पाकिस्तान की मेजबानी में ICC चैम्पियंस ट्रॉफी 2025 होने वाली है. क्रिकेट फैन्स को टूर्नामेंट में जिस मैच का बेसब्री से इंतजार है, वो है भारत-पाकिस्तान मुकाबला. मगर इन सबसे पहले फैन्स के लिए एक बड़ी खबर सामने आई है.
पाकिस्तान क्रिकेट बोर्ड (PCB) ने अपने घर में होने वाले सभी मुकाबलों के टिकटों की कीमतें जारी कर दी हैं. इसमें सबसे सस्ता टिकट 1000 पाकिस्तानी रुपए का रखा है जो भारत में 310 रुपए के बराबर होगा. यह फैन्स के लिए अच्छी ही खबर है.
पीटीआई के मुताबिक, पाकिस्तानी बोर्ड ने अभी सिर्फ अपने घर में होने वाले मैचों के टिकटों की कीमतें जारी की हैं. यानी कराची, लाहौर और रावलपिंडी में होने वाले मुकाबलों के टिकट कितने सस्ते और कितने महंगे हैं, इसका ही पता चला है.
पाकिस्तान-बांग्लादेश मैच का टिकट 620 रुपये में
जबकि भारतीय टीम को अपने सभी मुकाबले दुबई में खेलने हैं. यहीं एक सेमीफाइनल भी होगा. इन सभी मैचों की कीमतें पता नहीं चली हैं. ऐसे में साफ है कि भारत और पाकिस्तान मुकाबले की टिकटों की कीमत भी सामने नहीं आई है. रिपोर्ट्स की मानें तो इसका खुलासा भी जल्द होगा.
पाकिस्तानी बोर्ड ने कराची, लाहौर और रावलपिंडी में होने वाले मैचों के लिए सबसे सस्ता टिकट 1000 पाकिस्तानी रुपए (करीब 310 भारतीय रुपये) रखा है. जबकि पाकिस्तान-बांग्लादेश मुकाबले की सबसे सस्ती टिकट 2000 पाकिस्तानी रुपए (करीब 620 भारतीय रुपये) रखी है. यह मुकाबला रावलपिंडी में होना है.

2003 के क्रिकेट वर्ल्ड फाइनल में भारतीय टीम खिताब जीतने के लिए मैदान पर उतरी थी, लेकिन कुछ ही घंटों में ये सपना टूट गया था. रिकी पोंटिंग की तूफानी पारी, वीरेंद्र सहवाग की अकेली जंग और 'स्प्रिंग बैट' की रहस्यमयी अफवाहों ने इस मुकाबले को सिर्फ एक मैच नहीं, बल्कि क्रिकेट इतिहास की सबसे चर्चित और यादगार कहानी बना दिया.












