
Celebs Diwali Party: एकता कपूर की दिवाली पार्टी में सेलेब्स ने जमाया रंग, गॉर्जियस लुक में नजर आईं Karishma Tanna-Mouni Roy
AajTak
एंटरटेनमेंट इंडस्ट्री में हर साल की तरह इस साल भी दिवाली की रौनक देखने को मिल रही है. एकता कपूर ने दिवाली के मौके पर शानदार पार्टी होस्ट की. एकता कपूर की पार्टी में हिना खान से लेकर करिश्मा तन्ना तक गॉर्जियस लुक में नजर आईं. आइए जानते हैं कि एकता कपूर की पार्टी में कौन- कौन पहुंचा.
देशभर में आज धूमधाम से दिवाली का जश्न मनाया जा रहा है. आम जनता से लेकर सेलेब्स तक दिवाली सेलिब्रेशन में डुबे हुए हैं. एंटरटेनमेंट इंडस्ट्री में हर साल की तरह इस साल भी दिवाली की रौनक देखने को मिल रही है. एकता कपूर ने दिवाली के मौके पर शानदार पार्टी होस्ट की. एकता कपूर की पार्टी में हिना खान से लेकर करिश्मा तन्ना तक गॉर्जियस लुक में नजर आईं. आइए जानते हैं कि एकता कपूर की पार्टी में कौन- कौन पहुंचा.
मौनी रॉय एक्ट्रेस मौनी रॉय का भी दिवाली पार्टी में गॉर्जियस लुक देखने को मिला. लाइट पिंक कलर के लहंगा चोली में मौनी बेहद स्टनिंग लग रही हैं. मौनी ने लहंगा चोली के साथ मांग टीका भी लगाया, जो उनके लुक में चार चांद लगा रहा है.

मुंबई में आयोजित इवेंट 'द ऑनर्स' में जब करीना कपूर खान ने कदम रखा, तो सबकी निगाहें उन्हीं पर ठहर गईं. रेड कार्पेट पर बेबो का अंदाज हमेशा की तरह जुदा और बेहद ग्लैमरस था. इस खास मौके के लिए करीना ने एक बेहद दिलकश लाल रंग का गाउन चुना, जो न केवल उनकी खूबसूरती में चार चांद लगा रहा था, बल्कि इसका एक खास ऐतिहासिक कनेक्शन भी था.












