
CBSE Board 10th Result 2024 Date: कब आएगा सीबीएसई बोर्ड 10वीं-12वीं का रिजल्ट? नोट कर लें तारीख
AajTak
CBSE की परीक्षाएं दो अप्रैल 2024 को ख्त्म हो रही हैं. अनुमान है कि पिछले कुछ सालों की तरह इस साल के परिणाम मई के महीने में बोर्ड परिणामों की घोषणा की जाएगी.
CBSE Board Results 2024 Date: बिहार बोर्ड के बाद अब सीबीएसई (Central Board of Secondary Education) बोर्ड 10वीं और 12वीं के परिणामों की घोषणा करेगा. सीबीएसई बोर्ड 12वीं की परीक्षा 2 अप्रैल को खत्म हो जाएंगे. वहीं, कक्षा 10वीं की परीक्षाएं 13 मार्च को खत्म हो चुकी हैं. अब सभी छात्रों को परिणामों का इंतजार है. सीबीएसई बोर्ड के नतीजे जारी होने के बाद आप बोर्ड की आधिकारिक वेबसाइट के अलावा आप aajtak.in पर भी देख सकते हैं.
कब जारी हो सकता है रिजल्ट?
सीबीएसई बोर्ड कक्षा 10वीं के नतीजे पिछली साल 12 मई को घोषित किए गए थे. अनुमान है कि इस साल भी नतीजे मई महीने की 15 तारीख से पहले घोषित कर दिए जाएंगे. वहीं, सीबीएसई बोर्ड 12वीं के नतीजों को जारी करने के लिए पिछले तीन साल की तारीखों पर ध्यान दिया जाए, तो बोर्ड ने 2023 में 12वीं नतीजे 12 मई, साल 2022 में 17 मई और साल 2021 में 3 मई को जारी किए थे. अनुमान है कि इस साल भी मई के महीने की आखिरी तक बोर्ड परिणामों की घोषणा की जाएगी.
CBSE Board 10th Result 2024 Marksheet: मार्कशीट डाउनलोड करने के स्टेप्स:
स्टेप 1: बोर्ड की आधिकारिक वेबसाइट cbse.gov.in पर जाएं.स्टेप 2: अब बोर्ड रिजल्ट की माइक्रोसाइट पर पहुंचें.स्टेप 3: होमपेज पर रिजल्ट का डायरेक्ट लिंक दिखेगा, इसे ओपन करें.स्टेप 4: अब लॉगिन पेज पर अपना रोल नंबर और पासवर्ड दर्ज करें.स्टेप 5: रिजल्ट स्क्रीन पर खुल जाएगा, इसे डाउनलोड कर लें.
Digilocker पर देख सकेंगे अपना परिणाम

NCERT ने 3 से 8 साल तक के बच्चों के लिए ई-मैजिक बॉक्स ऐप लॉन्च किया है. इस प्लेटफॉर्म पर बच्चे मोबाइल या कंप्यूटर से पढ़ सकते हैं और नई-नई चीजें सीख सकते हैं. इसमें एक आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (AI) स्मार्ट बॉट है, जो बच्चों की पढ़ाई में मदद करता है और उनके सवालों का आसान जवाब देता है. इसके साथ ही इसमें खेल-खेल में सीखने वाली गतिविधियां भी शामिल हैं.












