
CBI हिरासत में 3 मुख्य आरोपी, 40 को भेजा जेल... साइबर फ्रॉड के आरोपियों की जमानत याचिका खारिज
AajTak
सीबीआई ने ऑपरेशन चक्र-2 के तहत जिन 43 साइबर ठगों को गिरफ्तार किया है, वह सभी गुरुग्राम में कॉल सेंटर का संचालन करते हुए यहीं से ऑनलाइन विदेशी नागरिकों से ठगी की वारदात को अंजाम देते थे. ऑनलाइन क्राइम करने वाला यह अंतरराष्ट्रीय साइबर फ्रॉड सिंडिकेट है.
राउज एवेन्यू कोर्ट ने साइबर ठगों की जमानत याचिका खारिज करते हुए उनके खिलाफ कड़ा एक्शन लिया है. कोर्ट ने तीन आरोपियों को 4 दिनों की सीबीआई हिरासत में भेजा है, इसके साथ ही 40 आरोपियों को न्यायिक हिरासत में भेजा गया है. राऊज एवेन्यू कोर्ट ने आरोपियों की जमानत याचिका खारिज की. आरोपियों ने गिरफ्तारी को चुनौती देते हुए जमानत पर रिहा करने की मांग की थी.
बता दें कि CBI ने ऑपरेशन चक्र-2 के तहत साइबर ठगी के आरोपी 43 लोगों को गुरुग्राम से गिरफ्तार किया था. दिल्ली की राउज़ ऐवन्यू कोर्ट में शनिवार को इनके मामले की सुनवाई हुई. राउज़ ऐवन्यू कोर्ट ने सभी आरोपियों को शनिवार तक न्यायिक हिरासत में भेज दिया है. सभी 43 आरोपियों ने अपनी गिरफ्तारी को कोर्ट में चुनौती दी है. गिरफ्तारी को चुनौती देने वाली याचिका पर राउज़ एवेन्यू कोर्ट सुनवाई कर रहा है.
सीबीआई ने ऑपरेशन चक्र-2 के तहत जिन 43 साइबर ठगों को गिरफ्तार किया है, वह सभी गुरुग्राम में कॉल सेंटर का संचालन करते हुए यहीं से ऑनलाइन विदेशी नागरिकों से ठगी की वारदात को अंजाम देते थे. ऑनलाइन क्राइम करने वाला यह अंतरराष्ट्रीय साइबर फ्रॉड सिंडिकेट है. सीबीआई ने इसके खिलाफ कार्रवाई साल 2022 से देश में चल रहे साइबर फाइनेंशियल क्राइम नेटवर्क को तोड़ने के मकसद से ऑपरेशन चक्र शुरू किया था.
इसी सिलसिले की अगली कड़ी के तहत सीबीआई ने 22 जुलाई 2024 को मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू की थी. जांच में कई अन्य देशों की एजेंसियां मसलन एफबीआई और इंटरपोल भी शामिल हैं. जांच पड़ताल के दौरान सीबीआई ने राजधानी दिल्ली और साइबर सिटी गुरुग्राम में 7 लोकेशन पर छापेमारी की. उसमें खुलासा हुआ कि डीएलएफ गुरुग्राम स्थित कॉल सेंटर से यह साइबर फ्रॉड किया जा रहा है. आरोपी मालदार लोगों के कंप्यूटर पर पॉप अप मैसेज भेजकर संदिग्ध सॉफ्टवेयर डाउनलोड करने के लिए कहते थे. इसके बाद वह उनके सिस्टम को रिस्टोर करने के नाम पर पैसे ट्रांसफर करवाते थे.
इसके बाद सीबीआई ने ताबड़तोड़ 43 साइबर ठगों को दबोचा. साइबर ठगी के इन आरोपियों से 130 कंप्यूटर हार्ड डिस्क, 65 मोबाइल फोन और 5 लैपटॉप बरामद किए गए. इसके अलावा बड़ी संख्या में पीड़ितों की जानकारी, दस्तावेज, कॉल रिकॉर्डिंग और ट्रांसक्रिप्ट बरामद की गई. जांच में ये भी पता चला कि इस साइबर क्राइम से होने वाली आमदनी का हिस्सा कई देशों से हवाला और अन्य तरीकों से हांगकांग तक भी पहुंचाया गया था. साइबर ठगी के आरोप में CBI के हाथों गिरफ्तार हुए 43 आरोपियों में से तीन को 7 दिनों की सीबीआई कस्टडी में दिए जाने की मांग जांच एजेंसी सीबीआई ने पटियाला हाउस अदालत में की. अन्य 40 आरोपियों को न्यायिक हिरासत मे भेजे जाने की मांग कोर्ट से की गई. 43 आरोपियों में से 4 आरोपी लड़कियां हैं. पटियाला हाउस अदालत में CBI ने साइबर ठगी के 43 में से 3 आरोपियों की 7 दिन की हिरासत मांगी.
साथ ही 40 आरोपियों को न्यायिक हिरासत में भेजे जाने की मांग की. CBI ने कोर्ट को बताया कि ये बहुत गंभीर मामला है जिसका देश-विदेश में प्रभाव है. हमें आरोपियों के खिलाफ पुख्ता सबूत मिले हैं, लेकिन अभी मास्टरमाइंड का पता नहीं चला है. हमने तीन लोगों की पहचान की है जिनसे पूछताछ के जरिये इस पूरे अपराध की साजिश की तह तक पहुंचा जा सकता है.

मेघालय के शिलॉन्ग से लोकसभा सांसद रिकी एंड्रयू जे सिंगकों का फुटसल खेलते समय अचानक गिरने के बाद निधन हो गया. उन्हें तुरंत अस्पताल ले जाया गया, जहां डॉक्टरों ने मृत घोषित कर दिया. सक्रिय जनसंपर्क और क्षेत्रीय मुद्दों को संसद में उठाने वाले सिंगकों के निधन से राजनीतिक और सामाजिक हलकों में गहरा शोक है.

भारत में चल रहे India AI Impact Summit 2026 में दो टेक टायकून ने भले ही मंच पर दूसरे से हाथ न मिलाया हो, लेकिन इस वायरल दृश्य के बावजूद मानवता के भविष्य में आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (AI) के योगदान को लेकर दोनों ही लीडर लगभग एक ही दिशा में सोचते हैं. दोनों का की कहना है कि कुछ ही सालों में मशीन इंसानों से ज्यादा काबिलियत हासिल कर लेंगे.

'अगर डील नहीं हुई तो...', ईरान को अमेरिकी राष्ट्रपति ट्रंप की खुली चेतावनी, 10 दिन का दिया अल्टीमेटम
अमेरिकी राष्ट्रपति ट्रंप की यह टिप्पणी ऐसे समय आई है जब अमेरिका और ईरान के बीच स्विट्जरलैंड के जिनेवा में परोक्ष वार्ता जारी है. अमेरिकी दूत स्टीव विटकॉफ और जेरेड कुशनर मध्यस्थों के जरिए ईरान के विदेश मंत्री अब्बास अरकची से बातचीत कर रहे हैं, ताकि परमाणु विवाद खुले टकराव में न बदले.

आयकर विभाग ने आयकर अधिनियम की धारा 133A के तहत जांच करते हुए 2019-20 से 2025-26 तक के छह वित्तीय वर्षों का लगभग 60 टेराबाइट ट्रांजेक्शनल डेटा खंगाला. जांच में सामने आया कि संबंधित बिलिंग सॉफ्टवेयर प्लेटफॉर्म का इस्तेमाल देशभर में एक लाख से अधिक रेस्टोरेंट करते हैं और यह भारत के रेस्टोरेंट बाजार का लगभग 10 प्रतिशत कवर करता है.

मेघालय के री-भोई जिले में बर्नीहाट के पास क्लिंकर से भरे ट्रक ने माउंट जियोन अकादमी की स्कूल बस को पीछे से टक्कर मार दी. हादसे में छात्र मैक्सवेल लिंगदोह की मौत हो गई, जबकि सात बच्चे गंभीर रूप से घायल हो गए. उन्हें गुवाहाटी अस्पताल भेजा गया. हादसे के बाद ट्रक चालक और हेल्पर फरार हो गए, पुलिस उनकी तलाश कर रही है.

पाकिस्तान में इमरान खान की जेल की हालत गंभीर होती जा रही है. उनके खिलाफ सियासी और सैन्य दबाव बढ़ रहा है. असिम मुनीर ने 5000 सैनिकों को तैनात कर विरोध को दबाने की कोशिश की है. इमरान खान की स्वास्थ्य स्थिति चिंताजनक है और उनकी आंख की रोशनी कमजोर हो गई है. सुप्रीम कोर्ट ने मेडिकल कमिटी गठित कर उनके इलाज का आदेश दिया है. विपक्ष और उनकी बहनों ने इमरान के रिहाई की मांग को लेकर सड़कों पर विरोध शुरू किया है.

क्या अमेरिका ने ईरान पर हमले की तारीख मुकर्रर कर दी है और ये हमला इस हफ्ते के आखिर तक हो सकता है? ट्रंप ने ईरान को धमकी देते हुए कहा है कि ईरान नहीं माना तो हमला होगा. रमज़ान का महीना शुरू हो गया है और ये मुसलमानों के लिए पाक महीना माना जाता है. ऐसे में सवाल उठता है कि अगर अमेरिका ने ईरान पर रमजान के महीने में हमला किया तो मुस्लिम देश क्या करेंगे? हालांकि अमेरिका के लिए सब इतना आसान भी नहीं होने वाला, क्योंकि ईरान पूरी ताकत से मुकाबला करने के लिए तैयार है.

भ्रष्टाचार के खिलाफ सख्त रुख अपनाते हुए ओडिशा सरकार ने बड़ी कार्रवाई की है. बरगढ़ जिले के पद्मपुर में तैनात एक ओडिशा प्रशासनिक सेवा अधिकारी को रिश्वत लेने के आरोप में निलंबित कर दिया है. जिला कलेक्टर की रिपोर्ट के आधार पर यह कदम उठाया गया. राजस्व और आपदा प्रबंधन विभाग ने साफ किया है कि विभाग में भ्रष्टाचार के लिए 'जीरो टॉलरेंस' नीति लागू है और दोषियों को बख्शा नहीं जाएगा.

आजतक से खास बातचीत में स्वामी अविमुक्तेश्वरानंद ने बीजेपी में दो विचारधाराओं की बात कही. उन्होंने बताया कि एक विचारधारा अत्याचारी प्रकृति की है जबकि दूसरी नहीं. उन्होंने बटुकों के सम्मान के लिए ब्रजेश पाठक की प्रशंसा की. साथ ही समाजवादी पार्टी और बीजेपी दोनों को राजनीतिक पार्टियों के रूप में बताया. सीएम योगी पर उन्होंने खुलकर वार किए. देखें वीडियो.




