
CBI ने NMC के सीनियर डॉक्टर को रिश्वत लेते रंगे हाथों पकड़ा, घर-ऑफिस पर छापेमारी में 54 लाख रुपये जब्त
AajTak
CBI ने NMC के वरिष्ठ डॉक्टर को 10 लाख रुपये रिश्वत लेते गिरफ्तार कर 54.6 लाख रुपये की राशि बरामद की है. डॉक्टर पर आरोप है कि उन्होंने बेलगावी के एक प्राइवेट मेडिकल कॉलेज से निरीक्षण रिपोर्ट के बदले रिश्वत ली थी. CBI मामले की जांच कर रही है, और डॉक्टर से पूछताछ किया जा रहा है.
सेंट्रल ब्यूरो ऑफ इन्वेस्टिगेशन (CBI) ने हाल ही में नेशनल मेडिकल कमिशन (NMC) के वरिष्ठ डॉक्टर तापन कुमार जाना को दस लाख रुपये रिश्वत लेते गिरफ्तार किया है. डॉक्टर पर आरोप है कि उन्होंने कर्नाटक के बेलगावी में स्थित एक प्राइवेट मेडिकल कॉलेज के प्रतिनिधियों से फेवरेबल इंसपेक्शन रिपोर्ट जारी करने के लिए यह रिश्वत ली थी.
यह मामला 24 मई को दर्ज किया गया था. डॉक्टर की गिरफ्तारी के बाद, CBI ने कोलकाता, बर्द्धमान और बेलगावी समेत कई स्थानों पर आरोपी के आवासीय और कार्यालय पर छापेमारी की. इन छापों के दौरान अतिरिक्त 44.6 लाख रुपये कैश, कई आपत्तिजनक दस्तावेज और अन्य सामान बरामद किए गए. कुल मिलाकर इस मामले में लगभग 54.6 लाख रुपये की राशि जब्त की गई है.
यह भी पढ़ें: शाहजहांपुर के मेडिकल कॉलेज में गैस लीक से अफरा-तफरी, मरीजों में मची भगदड़
डॉक्टर को रंगे हाथों गिरफ्तार किया गया!
सीबीआई द्वारा दर्ज किए गए मामले में दो अन्य शख्स और संबंधित मेडिकल कॉलेज भी आरोपी हैं. अधिकारियों के मुताबिक, डॉक्टर ने प्राइवेट मेडिकल कॉलेज को पॉजिटिव इंसपेक्शन रिपोर्ट जारी करने के लिए रिश्वत की मांग की थी, ताकि उस कॉलेज का रेगुलेटरी अप्रूवल आसानी से हो सके. CBI की सुनियोजित कार्रवाई के तहत डॉक्टर तापन जाना को रंगे हाथों गिरफ्तार किया गया.
यह भी पढ़ें: भारत बनाम पाकिस्तान तनाव का असर? 13 शहरों में स्थगित हुआ ये इंजीनियरिंग-मेडिकल एग्जाम

पश्चिमी एशिया में युद्ध के बीच भारत की चिंताएं तेल और गैस सप्लाई को लेकर बढ़ी हुई हैं. प्रधानमंत्री ने ताजा हालात की जानकारी सदन में बोलते हुए देश को दी. अब आज रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने कर्तव्य भवन-2 में अहम बैठक की है. करीब डेढ़ घंटे तक चली इस बैठक में CDS और तीनों सेनाओं के प्रमुख भी मौजूद रहे, जिन्होंने होर्मुज से तेल और गैस की सप्लाई को लेकर चर्चा की. देखें वीडियो.

पश्चिम एशिया के हालात सुधरते नहीं दिख रहे..ट्रंप ने ईरान के पावर प्लांट पर 5 दिनों तक हमला ना करने की हामी जरूर भरी है लेकिन अब भी हमले थमे नहीं है. पश्चिम एशिया के हालात को देखते हुए भारत ने भी अपनी तैयारी मुकम्मल कर रखी है. राजनाथ सिंह ने एक हाईलेवल मीटिंग बुलाकर तैयारी की समीक्षा की. तो भारतीय एलपीजी टैंकरों की सुरक्षा के लिए भारतीय युद्धपोत हॉर्मुज पहुंच चुके हैं. पीएम मोदी ने कल लोकसभा में साफ कह दिया था कि तेल सप्लाई में रुकावट या नागरिकों और पावर प्लांट पर हमला मंजूर नहीं.

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने ईरान जंग पर राज्यसभा में कहा कि पश्चिम एशिया में चल रहे इस युद्ध को तीन हफ्ते से ज्यादा का समय हो चुका है. इसने पूरे विश्व को गंभीर ऊर्जा संकट में डाल दिया है. इसका असर भारत पर भी पड़ रहा है. गल्फ देशों में करीब एक करोड़ भारतीय रहते हैं, वहां काम करते हैं. उनके जीवन की रक्षा भी भारत के लिए चिंता का विषय है. होर्मुज स्ट्रेट में बड़ी संख्या में जहाज फंसे हैं. उनके क्रू मेंबर्स भी अधिकतर भारतीय हैं. यह भी भारत के लिए चिंता का विषय है. ऐसे में जरूरी है कि भारत के इस उच्च सदन से दुनिया में संवाद का संदेश जाए. हम गल्फ के देशों के साथ लगातार संपर्क में हैं. हम ईरान, इजरायल और अमेरिका के साथ भी संपर्क में हैं. हमने डीएस्केलेशन और होर्मुज स्ट्रेट खोले जाने पर भी लगातार बात की है. भारत ने नागरिकों पर, सिविल इंफ्रास्ट्रक्चर पर, एनर्जी और ट्रांसपोर्टेशन इंफ्रास्ट्रक्चर पर हमलों का विरोध किया है.










