
Bypoll: जीत का कॉन्फिडेंस या मजबूरी, आखिर अखिलेश ने रामपुर और आजमगढ़ से क्यों बनाई दूरी?
AajTak
यूपी की आजमगढ़ और रामपुर लोकसभा सीट पर उपचुनाव हो रहे हैं. यहां चुनाव प्रचार मंगलवार शाम थम जाएगा. दोनों ही सीटों पर बीजेपी ने कमल खिलाने के लिए अपनी पूरी फौज उतर रखी है. सीएम योगी आदित्यनाथ से लेकर केशव प्रसाद मौर्य तक चुनाव प्रचार कर चुके हैं, लेकिन सपा प्रमुख अखिलेश यादव उपचुनाव में किसी भी सीट पर प्रचार करने नहीं पहुंचे.
उत्तर प्रदेश की आजमगढ़ और रामपुर लोकसभा सीट पर हो रहे उपचुनाव प्रचार का शोर मंगलवार को शाम पांच बजे थम जाएगा. इन दोनों ही सीटों पर बीजेपी ने कमल खिलाने के लिए अपने मंत्री और नेताओं की पूरी फौज उतार रखी है. सीएम योगी आदित्यनाथ से लेकर केशव प्रसाद मौर्य तक ने पूरी ताकत झोंक दी है. वहीं, सपा के बड़े नेताओं ने भी आजमगढ़ में कैंप कर रखा है, लेकिन पार्टी प्रमुख अखिलेश यादव अभी तक न तो आजमगढ़ और न ही रामपुर में चुनाव प्रचार के लिए उतरे. ऐसे में सवाल उठता है कि आखिर अखिलेश यादव ने उपचुनाव में प्रचार से क्यों दूरी बनाए रखी है?
बता दें कि आजमगढ़ संसदीय सीट से अखिलेश यादव और रामपुर लोकसभा सीट से आजम खान के इस्तीफे देने से खाली हुई हैं. ये दोनों ही लोकसभा सीटें सपा की हैं, जिसके चलते पार्टी की साख दांव पर लगी है. आजमगढ़ सीट पर सपा से धर्मेंद्र यादव मैदान में हैं जबकि बीजेपी से दिनेश लाल यादव उर्फ निरहुआ और बसपा ने शाह आलम उर्फ गुड्डू जमाली किस्मत आजमा रहे हैं. वहीं, रामपुर सीट पर सपा से आसिम राजा और बीजेपी से घनश्याम लोधी आमने-सामने हैं. कांग्रेस ने दोनों ही सीटों पर प्रत्याशी नहीं उतारा है.
सपा के लिए ज्यादा अहम दोनों सीटे
आजमगढ़ और रामपुर का उपचुनाव बीजेपी से ज्यादा सपा के लिए अहम माना जा रहा है, क्योंकि दोनों ही सीटें सपा की रही हैं. आजमगढ़ का इलाका सपा का गढ़ माना जाता है और अखिलेश यादव के के इस्तीफे देने के बाद लोकसभा चुनाव हो रहे हैं. इस तरह से आजमगढ़ में अखिलेश और रामपुर में आजम खान की परीक्षा होनी है. इतना ही नहीं सपा के यादव नेताओं को बीजेपी अपने साथ मिलाकर आजमगढ़ में धर्मेंद्र यादव के खिलाफ जबरदस्त चक्रव्यूह रचा. इसके बावजूद अखिलेश यादव न ही आजमगढ़ और न ही रामपुर में चुनाव प्रचार के लिए उतरे हैं, जिसे लेकर बीजेपी भी सवाल खड़े करने लगी है.
बीजेपी ने अखिलेश को घेरा
डिप्टी सीएम केशव प्रसाद मौर्य ने सोमवार को शाहगढ़ में चुनावी जनसभा को संबोधित करते हुए कहा कि अखिलेश यादव को मालूम हो गया है कि आजमगढ़ में कमल खिलने वाला है. इसलिए वे यहां नहीं आ रहे हैं. उन्होंने कहा कि विधानसभा चुनाव में आजमगढ़ से बीजेपी को भले ही एक भी सीट न मिली हो, लेकिन सबका साथ सबका विकास के तर्ज पर ही योगी सरकार आजमगढ़ में भी विकास कार्य करा रही है. वहीं, इससे पहले सीएम योगी आदित्यनाथ ने निरहुआ के समर्थन में रैली करके आजमगढ़ को आर्यमगढ़ बनाने के संकेत दिए थे तो साथ ही कहा था कि आजमगढ़ को आतंकगढ़ बनने का अवसर मत दीजिएगा.

ब्राजील के राष्ट्रपति लूला डा सिल्वा ने इस इंटरव्यू ब्रिक्स करेंसी पर विस्तार से बात की. उन्होंने कहा कि हमने यह नहीं कहा कि हम ब्रिक्स करेंसी बनाएंगे. ब्रिक्स के अंदर नई करेंसी बनाने पर कोई बहस नहीं है. लेकिन यह जरूरी नहीं है कि ब्राजील और इंडिया के बीच ट्रेड डील US डॉलर में ही हो. हम इसे अपनी करेंसी में भी कर सकते हैं.

दिल्ली में AI इम्पैक्ट समिट के दौरान युवा कांग्रेस के कुछ कार्यकर्ताओँ ने शर्ट उतारकर सार्वजनिक रूप से विवादास्पद प्रदर्शन किया. इस घटना के बाद पुलिस ने 5 से 6 प्रदर्शनकारियों को हिरासत में लिया. बीजेपी ने इस प्रदर्शन पर तीखा हमला किया है और संबित पात्रा ने कहा कि इस प्रदर्शन को जानबूझकर किया गया था. AI समिट में इस तरह के प्रदर्शन ने वहां की शांति भंग कर दी.

आज का दंगल घरेलू सियासत में देश के वैश्विक अपमान पर है. क्योंकि दिल्ली में चल रहे एआई इम्पैक्ट समिट में आज ऐसी घटना हुई है जिसे लेकर बीजेपी हमलावर है. दिल्ली में चल रहे जिस एआई समिट में शामिल होने के लिए दुनिया भर से नेता-उद्योगपति-टेक्नोकरेट्स भारत आए हुए हैं. उसी मेले में जाकर युवा कांगरसे के 10 कार्यकर्तां ने यूएस डील के विरोध में प्रदर्शन करना शुरू कर दिया. ये कार्यकर्ता अपनी टीशर्ट उतारकर उसे बैनर की तरह लहराकर प्रदर्शन कर रहे थे.

दिल्ली के मुखर्जी नगर में 1 साल 9 माह के बच्चे हादी की मौत का मामला सामने आया है. एसएफएस फ्लैट्स के पार्क में मौसी आजरा पर गला दबाने की आशंका है. स्थानीय लोगों ने बच्चे को छुड़ाकर न्यूलाइफ अस्पताल पहुंचाया, जहां डॉक्टरों ने मृत घोषित किया. पुलिस ने आरोपी महिला को हिरासत में लिया है. शव को पोस्टमार्टम के लिए बाबू जगजीवन राम अस्पताल भेजा गया है.

तिरुवनंतपुरम में आधी रात को 14 साल के लड़के की जॉयराइड, माता-पिता को घर में बंद कर खाई में गिराई कार
तिरुवनंतपुरम में एक नाबालिग लड़के ने अपने माता-पिता को घर में बंद कर आधी रात को कार निकाली और दोस्त के साथ घूमने निकल गया. तभी करमना में कार रेलिंग तोड़कर कई फीट नीचे जा गिरी, लेकिन दोनों नाबालिग चमत्कारिक रूप से बच गए. पढ़ें इस हादसे की हैरान करने वाली कहानी.

एआई समिट में प्रदर्शन के मामले में इंडियन यूथ कांग्रेस के चार कार्यकर्ताओं को गिरफ्तार किया गया है. सूत्रों के अनुसार आरोपियों ने पहले काले छाते पर प्रिंटेड स्टिकर लगाकर मंडपम में प्रवेश की योजना बनाई थी, लेकिन सुरक्षा जांच में पकड़े जाने की आशंका के चलते उन्होंने प्लान बदलकर टी-शर्ट पर स्टिकर लगवाए.

दिल्ली से मेरठ के बीच यात्रा को तेज और आसान बनाने की दिशा में 82 किमी लंबे दिल्ली-मेरठ आरआरटीएस कॉरिडोर पर चलने वाली नमो भारत रैपिड रेल ने सराय काले खां से मेरठ के बेगमपुल तक सफल ट्रायल रन पूरा कर लिया है. करीब 160 किमी प्रति घंटे की रफ्तार वाली यह ट्रेन दोनों शहरों के बीच सफर को 55-60 मिनट में पूरा करेगी, जिससे दिल्ली, गाजियाबाद और मेरठ के यात्रियों को बड़ी राहत मिलेगी.

दिल्ली में अरविंद केजरीवाल के नेतृत्व वाली आम आदमी पार्टी को पराजित करने के बाद रेखा गुप्ता की अगुवाई में बीजेपी की सरकार एक साल पूरी कर चुकी है. इस मौके पर सीएम रेखा गुप्ता ने दावा किया कि उन्होंने अपने वादों को पूरा करने की कोशिश की है. साथ ही अपने एक वर्ष की उपलब्धियां भी बताईं. देखें वीडियो.

भारत और बांग्लादेश के रिश्तों में सुधार के संकेत देते हुए दिल्ली स्थित बांग्लादेश हाई कमीशन ने भारतीय नागरिकों के लिए सभी वीजा सेवाएं फिर से शुरू कर दी हैं, जो करीब दो महीने से बंद थीं. यह कदम बांग्लादेश में तारिक रहमान के प्रधानमंत्री बनने के तुरंत बाद उठाया गया. भारत विरोधी छात्र नेता उस्मान हादी की हत्या और विरोध प्रदर्शनों के चलते दोनों देशों के संबंध तनावपूर्ण हो गए थे.

फिल्म स्टार रणवीर सिंह को अमेरिका के एक नंबर से दो बार धमकी मिली है. मुंबई क्राइम ब्रांच ने इस मामले की पुष्टि की है कि धमकी का ऑडियो नोट अमेरिकन नंबर से आया था. गैंगस्टर लॉरेंस बिश्नोई के गुर्गे हैरी बॉक्सर द्वारा भेजी गई ये धमकी, जिसमें 10 करोड़ रुपए की फिरौती मांगी गई थी, दिशा पाटनी और अन्य सितारों को भी धमकी मिली है. इस खतरे के पीछे गैंगस्टर नेटवर्क का विस्तार अमेरिका में होना बताया जा रहा है. अनमोल बिश्नोई के खुलासे ने यह भी स्पष्ट किया कि लॉरेंस गैंग का मुख्यालय कनाडा से अमेरिका स्थानांतरित हो चुका है.



