
Budget से पहले रॉकेट बना शेयर बाजार... Sensex ने खुलते ही लगाई 600 अंकों की छलांग
AajTak
देश का बजट पेश होने से पहले Stock Market में जोरदार तेजी के बीच बीएसई का Sensex 627.64 अंक या 0.89 फीसदी की लंबी छलांग लगाते हुए 71,328.31 के लेवल पर पहुंच गया. इससे पहले बीती 25 जनवरी को ये 70,700.67 के लेवल पर क्लोज हुआ था.
बजट (Budget) वीक में शेयर बाजार (Share Market) भी धमाल मचाता हुआ नजर आ रहा है. दो दिन बाद देश का अंतरिम बजट (Interim Budget 2024) संसद में पेश किया जाएगा और उससे पहले ही शेयर बाजार में जोरदार देती देखने को मिली है. सप्ताह के पहले कारोबारी दिन बाजार खुलने के साथ ही सेंसेक्स (Sensex) और निफ्टी (Nifty) दोनों रॉकेट की रफ्तार से भागे. एक ओर जहां बीएसई का 30 शेयरों वाला सेंसेक्स 600 अंक से ज्यादा उछला, तो नहीं एनएसई के निफ्टी ने भी 150 अंकों से ज्यादा की छलांग लगाई.
सेंसेक्स 627 अंक उछला बॉम्बे स्टॉक एक्सचेंज का 30 शेयरों वाला इंडेक्स सेंसेक्स (Snesex) मार्केट ओपन होने के साथ ही 400 अंक की तेजी के साथ 70,968.10 के स्तर पर खुला और खुलने के साथ ही इसमें तेजी नजर आने लगी. कुछ ही मिनटों के कारोबार में ये सुबह 9.26 बजे पर 627.64 अंक या 0.89 फीसदी की लंबी छलांग लगाते हुए 71,328.31 के लेवल पर पहुंच गया. इससे पहले बीती 25 जनवरी को ये 70,700.67 के लेवल पर क्लोज हुआ था.
निफ्टी में भी जोरदार तेजी बीएसई के सेंसेक्स की तरह ही शेयर बाजार के दूसरे प्रमुख इंडेक्स निफ्टी (Nifty) में भी जबर्दस्त तेजी देखने को मिली. ये 124.90 अंक या 0.58 फीसदी चढ़कर ओपन हुआ और सुह 9.26 बजे पर 177.45 अंक या 0.83 फीसदी की उछाल भरते हुए 21,530.25 के स्तर पर पहुंच गया. इससे पहले बीते सप्ताह के आखिरी कारोबारी दिन निफ्टी 21,352 पर क्लोज हुआ था.
Nifty पर इन शेयरों में तेजी Stock Market ओपन होने के साथ लगभग 2063 शेयरों में तेजी देखने को मिली, तो वहीं दूसरी ओर 512 शेयर ऐसे थे जो लाल निशान पर खुले. इसके अलावा 142 शेयरों में कोई बदलाव नहीं हुआ. Nifty पर ओएनजीसी (ONGC), एसबीआई लाइफ इंश्योरेंस (SBI Life), अडानी एंटरप्राइजेज (Adani Enterprises), एचडीएफसी बैंक (HDFC Bank) और सन फार्मा (Sun Pharma) प्रॉफिट में कारोबार कर रहे थे, जबकि सिप्ला (Cipla), डॉ रेड्डीज लैब्स (Dr. Reddy's), बजाज ऑटो (Bajaj Auto), बीपीसीएल (BPCL) और आईटीसी (ITC) के शेयरों में गिरावट थी.
बीएसई पर इन शेयरों का धमाल बीएसई पर 30 में से 25 शेयर हरे निशान पर कारोबार कर रहे हैं. सबसे ज्यादा तेजी सनफार्मा के स्टॉक में देखने को मिली रही है, जो 2.77 फीसदी उछलकर कारोबार कर रहा है. इसके अलावा PowerGrid (2.32%), KotakBank (2.30%), ICICI Bank (1.83%), NTPC (1.81%), Axis Bank (1.63%) और Reliance (1.57%) की तेजी के साथ ट्रेड कर रहे थे.
अंतरिम बजट पेश करेंगी वित्त मंत्री गौरतलब है कि 1 फरवरी 2024 को संसद में वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण (Nirmala Sitharaman) देश का अंतरिम बजट पेश करेंगी. पूर्ण बजट नई सरकार के गठन के बाद पेश किया जाएगा. ये बजट भारत की पूर्मकालिक महिला वित्त मंत्री के रूप निर्मला सीतारमण का लगातार छठा बजट होगा. हालांकि, उन्होंने पहले ही ये संकेत दे दिए हैं कि इस मिनी बजट में कोई बड़े ऐलान नहीं किए जाएंगे.

राजकोट में एक डॉक्टर ने साथी डॉक्टर के क्लिनिक में स्पाई कैमरा लगाकर 3 से 4 हजार निजी वीडियो रिकॉर्ड किए. आरोपी कमल नांढा पर एकतरफा प्यार में ऐसा करने और वीडियो के जरिए ब्लैकमेल कर 25 लाख रुपये मांगने का आरोप है. पुलिस के अनुसार कुछ लोगों ने 50,000 रुपये वसूल भी किए. मामले में 12 आरोपियों के खिलाफ केस दर्ज कर जांच और गिरफ्तारी की कार्रवाई जारी है.

दिल्ली के उत्तम नगर में प्रदर्शन कर रहे हिंदूवादी संगठन के लोगों को पुलिस ने हिरासत में ले लिया. दरअसल, होली के मौके पर हुई युवक की हत्या के विरोध में हिंदूवादी संगठन के लोग उत्तम नगर में इकट्ठा हुए थे. इस दौरान पुलिस ने उन्हें हिरासत में ले लिया. ईद को देखते हुए पहले ही उत्तम नगर में सुरक्षा व्यवस्था कड़ी है.

मथुरा में गोरक्षक फरसा बाबा की हत्या के आरोप के बाद दिल्ली-आगरा हाईवे पर भारी हंगामा हुआ. आरोप है कि बीती रात विख्यात गौ-सेवक चंद्रशेखर उर्फ फरसा वाले बाबा की गाड़ी से कुचलकर हत्या कर दी. फरसा बाबा की मौत की खबर फैसले ही लोगों की गुस्सा फूट पड़ा. दिल्ली-मथुरा हाईवे पर भारी हंगामा किया. देखें न्यूज बुलेटिन.

गुजरात के सूरत में घरेलू गैस (LPG) की भारी किल्लत और ब्लैक मार्केटिंग ने प्रवासी मजदूरों की कमर तोड़ दी है. उधना रेलवे स्टेशन पर बिहार और यूपी जाने वाले श्रमिकों की लंबी कतारें इस बात का सबूत हैं कि सरकारी दावों के उलट जमीनी हकीकत भयावह है. खाली चूल्हा और महंगी गैस मजदूरों को शहर छोड़ने पर मजबूर कर रही है.

तेलंगाना के हैदराबाद में दुखद घटना सामने आई है. यहां MBBS की पढ़ाई पूरी कर चुकी 23 साल की लड़की ने अपनी जिंदगी खत्म कर ली. पुलिस का कहना है कि उसने बीते तीन महीने से एक बिल्ली पाल रखी थी. इसको लेकर माता-पिता ने ऐतराज जताया था. इसी को लेकर घर में चल रहे विवाद के बीच लेडी डॉक्टर ने यह कदम उठा लिया, जिससे परिवार में मातम पसर गया है.

मथुरा में गोरक्षक बाबा चंद्रशेखर उर्फ फरसा बाबा की हत्या के बाद माहौल तनावपूर्ण हो गया है. आरोप है कि गोत्सकरों ने फरसा बाबा को गाड़ी से कुचल दिया जिसके बाद उनकी मौत हो गई. अब सीएम योगी ने इस मामले में संज्ञान लेते हुए अफसरों को कठोर कार्रवाई करने का निर्देश दिया है साथ ही कहाकि दोषियों को बख्शा नहीं जाएगा.







