
Breads for weight loss: वेट लॉस में मदद कर सकते हैं इस तरह के ब्रेड, डाइट में करें शामिल
AajTak
वजन कम करने वाले लोग ब्रेड से दूरी बना लेते हैं. उन्हें लगता है कि ब्रेड खाने से उनका वेट बढ़ेगा. ठीक ऐसा ही डायबिटीज मरीज भी करते हैं लेकिन क्या आप जानते हैं कि आप ब्रेड खाकर भी वेट घटा सकते हैं बस उसके लिए सही ब्रेड खानी होगी.
अक्सर देखा जाता है कि जो लोग वजन कम करना चाहते हैं वे ब्रेड से दूरी बना लेते हैं. वजन कम करने के डाइट में लोग ब्रेड खाने से बचते हैं और ठीक इसी तरह डायबिटीज के मरीज भी टोस्ट और सैंडविच को अपना दुश्मन मान लेते हैं लेकिन क्या आपको पता है कि आप ब्रेड खाकर भी वजन घटा सकते हैं. मार्केट में ऐसे हेल्दी ब्रेड भी मौजूद हैं जो आपके वेट लॉस में मदद कर सकते हैं.
वेट लॉस का मतलब खाना छोड़ देना नहीं है बल्कि सही न्यूट्रिशन से भरपूर खाना खाकर वजन कम करना है. यहां हम आपको ऐसे ब्रेड के बारे में बताने जा रहे हैं जिसे अपनी डाइट में शामिल करके आप आराम से वेट लॉस कर सकते हैं.
होल व्हीट ब्रेड (Whole Wheat Bread)
होल व्हीट ब्रेड गेहूं से बना होता है और व्हाइट ब्रेड की तुलना में अधिक हेल्दी होता है. व्हाइट ब्रेड में न्यूट्रीएंट्स कम होते हैं और यह मोटापा बढ़ाता है जबकि होल व्हीट ब्रेड आपके हार्ट को स्वस्थ रखता है और टाइप 2 डायबिटीज के खतरे को कम करता है. इसमें फाइबर की मात्रा भी अधिक होती है और अन्य ब्रेड की तुलना में अधिक विटामीन और मिनरल्स होते हैं. होल व्हीट ब्रेड खाने से आपको लंबे समय तक भूख भी नहीं लगेगी. हालांकि इसे स्टोर से खरीदते समय आप इसके पैक पर लिखे 100 पर्सेंट होल व्हीट फ्लोर के टैग को जरूर चेक कर लें.
होल ग्रेन ब्रेड (Whole Grain Bread)
यह ब्रेड पूरी तरह से अनाज से बना होता है जिसमें न्यूट्रीशनल वैल्यू अधिक होती है और यह ग्लाइसेमिक इंडेक्स को कम करता है. ग्लाइसेमिक इंडेक्स बताता है कि खाने के बाद कितनी तेजी से ब्लड शुगर बढ़ता है.

NCERT ने 3 से 8 साल तक के बच्चों के लिए ई-मैजिक बॉक्स ऐप लॉन्च किया है. इस प्लेटफॉर्म पर बच्चे मोबाइल या कंप्यूटर से पढ़ सकते हैं और नई-नई चीजें सीख सकते हैं. इसमें एक आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (AI) स्मार्ट बॉट है, जो बच्चों की पढ़ाई में मदद करता है और उनके सवालों का आसान जवाब देता है. इसके साथ ही इसमें खेल-खेल में सीखने वाली गतिविधियां भी शामिल हैं.












