
Brahmastra 2 से बॉलीवुड में डेब्यू करेंगे Aryan Khan! शाहरुख खान के बाद बनेंगे 'वानरास्त्र', क्या है वायरल तस्वीर का सच?
AajTak
आर्यन खान की एक तस्वीर सोशल मीडिया पर वायरल हो रही है, जिसमें शाहरुख खान के लाडले बेटे ‘ब्रह्मास्त्र 2’ के पोस्टर पर ‘वानरास्त्र’ के रूप में नजर आ रहे हैं. लेकिन ये ब्रह्मास्त्र 2 का असली पोस्टर नहीं है, बल्कि इसे आर्यन खान के फैंस ने बनाया है.
Brahmastra 2: सुपरस्टार शाहरुख खान के बेटे आर्यन खान कब अपना बॉलीवुड डेब्यू करेंगे? ये सवाल हर किसी मन में है. आर्यन के फैंस उन्हें सिल्वर स्क्रीन पर देखने के लिए बेकरार हैं. आर्यन कब फिल्मों में काम करेंगे ये तो नहीं पता, लेकिन उनके फैन पेज ने सिनेमा लवर्स को खास ट्रीट दे दी है.
ब्रह्मास्त्र 2 के पोस्टर पर छाए आर्यन
आर्यन खान की एक तस्वीर सोशल मीडिया पर वायरल हो रही है, जिसमें शाहरुख खान के लाडले बेटे ‘ब्रह्मास्त्र 2’ के पोस्टर पर ‘वानरास्त्र’ के रूप में नजर आ रहे हैं. ‘ब्रह्मास्त्र 2’ के पोस्टर में आर्यन खान को ‘वानरास्त्र’ के अवतार में देखकर फैंस तो खुशी से झूम उठे हैं. लेकिन ये ब्रह्मास्त्र 2 का असली पोस्टर नहीं है, बल्कि इसे आर्यन खान के फैंस ने बनाया है.
‘ब्रह्मास्त्र 2’ के पोस्टर पर आर्यन खान की तस्वीर सोशल मीडिया पर हर जगह छाई हुई है. आर्यन खान का ये पोस्टर भले ही उनके फैंस ने बनाया है, लेकिन लोग इसे देखकर सुपर एक्साइटेड हो गए हैं. शाहरुख खान के बाद ‘वानरास्त्र’ के अवतार में उनके लाडले आर्यन को देखने की फैंस डिमांड कर लगे हैं. वायरल फोटो पर एक फैन ने कमेंट किया- यंग वानरास्त्र के रूप में आर्यन खान को देखने का इंतजार नहीं कर सकती हूं. एक दूसरे यूजर ने लिखा- वाओ...ब्रह्मास्त्र 2.
ब्रह्मास्त्र में शाहरुख ने छोड़ी गहरी छाप

मुंबई में आयोजित इवेंट 'द ऑनर्स' में जब करीना कपूर खान ने कदम रखा, तो सबकी निगाहें उन्हीं पर ठहर गईं. रेड कार्पेट पर बेबो का अंदाज हमेशा की तरह जुदा और बेहद ग्लैमरस था. इस खास मौके के लिए करीना ने एक बेहद दिलकश लाल रंग का गाउन चुना, जो न केवल उनकी खूबसूरती में चार चांद लगा रहा था, बल्कि इसका एक खास ऐतिहासिक कनेक्शन भी था.












