
BPSC Head Teacher New Exam Date: अब 18 दिसंबर को नहीं, इस दिन होगी बिहार हेड टीचर भर्ती परीक्षा, जानें वजह
AajTak
BPSC Head Teacher New Exam Date Out at bpsc.bih.nic.in: BPSC ने शिक्षा विभाग, सरकार के तहत प्राइमरी स्कूलों में हेड टीचर पद पर 40 हजार से ज्यादा वैकेंसी के लिए भर्ती परीक्षा स्थगित कर दी है. आयोग ने नोटिस जारी कर नई एग्जाम डेट और परीक्षा स्थगित करने की वजह बताई है.
BPSC Head Teacher New Exam Date Out: बिहार के प्राइमरी स्कूलों में हेड मास्टर की भर्ती परीक्षा अब 18 दिसंबर 2022 को आयोजित नहीं की जाएगी. बिहार लोक सेवा आयोग (BPSC) ने हेड मास्टर भर्ती परीक्षा स्थगित कर दी है. आयोग ने अपनी आधिकारिक वेबसाइट bpsc.bih.nic.in पर नोटिस जारी कर इसकी सूचना दी है. जिन उम्मीदवारों ने प्रधान शिक्षक भर्ती के लिए आवेदन किया था, वे वेबसाइट पर जाकर जरूरी नोटिस चेक कर सकते हैं.
बिहार हेड टीचर भर्ती परीक्षा कब होगी? BPSC ने शिक्षा विभाग, सरकार के तहत प्राइमरी स्कूलों में हेड टीचर के पद पर 40 हजार से ज्यादा खाली पदों को भरने के लिए सितंबर 2022 में ऑनलाइन आवेदन मांगे थे. ये भर्ती परीक्षा 18 दिसंबर 2022 को आयोजित होने वाली थी लेकिन परीक्षा से करीब एक सप्ताह पहले इसे स्थगित कर दिया गया है. आयोग द्वारा जारी नोटिस के मुताबिक, हेड टीचर भर्ती परीक्षा अब 22 दिसंबर 2022 को आयोजित की जाएगी.
क्यों स्थगित हुई परीक्षा? आयोग (बीपीएससी) द्वारा जारी नोटिस में लिखा है कि विज्ञापन संख्या 04/2022 शिक्षा विभाग, बिहार के अंतर्गत प्राथमिक विधायलयों में प्रधान शिक्षक के रिक्त पदों पर नियुक्ति हेतु दिनांक 18.12.2022 (रविवार) को आयोजित की जाने वाली लिखित (ऑब्जेक्टिव) प्रतियोगिता परीक्षा, बिहार में नगरपालिका आम निर्वाचन (Bihar Municipal General Election) 2022 की तिथि घोषणा होने के बाद अब दिनांक 22.12.2022 (गुरुवार) को आयोजित की जाएगी.
BPSC Head Teacher New Exam Date Notice
BPSC Head Teacher Vacancy 2022: देखें वैकेंसी डिटेल्स बीपीएससी भर्ती अभियान के माध्यम से हेड मास्टर पद पर कुल 40,506 रिक्तियों को भरा जाएगा. इनमें जनरल कैटेगरी के लिए 16206 पद, ईडब्ल्यूएस के लिए 4048 पद, एससी, 6477 पद, एसटी के 418 पद, ईबीसी के 7290 पद, बीसी के 4861 और पिछड़े वर्ग की महिलाओं के लिए 1210 पद आरक्षित हैं. वहीं कुल खाली पदों में महिला उम्मीदवारों के लिए 13,761 पद आरक्षित हैं.
एग्जाम पैटर्न बीपीएससी हेड टीचर लिखित परीक्षा में दो सेक्शन (जनरल स्टडीज और सेक्शन - II D.El.Ed) के कुल 150 ऑब्जेक्टिव टाइप सवाल पूछे जाएंगे. दोनों सेक्शन के 75-75 सवाल पूछे जाएंगे, प्रत्येक सवाल का एक अंक होगा. प्रत्येक गलत उत्तर के लिए 0.25 अंक काट लिए जाएंगे. परीक्षा की अवधि 2 घंटे है. लिखित परीक्षा में प्राप्त अंकों के आधार पर ही उम्मीदवारों की मेरिट लिस्ट तैयार की जाएगी, चयन प्रक्रिया में इंटरव्यू शामिल नहीं है.

भारत में चल रहे India AI Impact Summit 2026 में दो टेक टायकून ने भले ही मंच पर दूसरे से हाथ न मिलाया हो, लेकिन इस वायरल दृश्य के बावजूद मानवता के भविष्य में आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (AI) के योगदान को लेकर दोनों ही लीडर लगभग एक ही दिशा में सोचते हैं. दोनों का की कहना है कि कुछ ही सालों में मशीन इंसानों से ज्यादा काबिलियत हासिल कर लेंगे.

'अगर डील नहीं हुई तो...', ईरान को अमेरिकी राष्ट्रपति ट्रंप की खुली चेतावनी, 10 दिन का दिया अल्टीमेटम
अमेरिकी राष्ट्रपति ट्रंप की यह टिप्पणी ऐसे समय आई है जब अमेरिका और ईरान के बीच स्विट्जरलैंड के जिनेवा में परोक्ष वार्ता जारी है. अमेरिकी दूत स्टीव विटकॉफ और जेरेड कुशनर मध्यस्थों के जरिए ईरान के विदेश मंत्री अब्बास अरकची से बातचीत कर रहे हैं, ताकि परमाणु विवाद खुले टकराव में न बदले.

आयकर विभाग ने आयकर अधिनियम की धारा 133A के तहत जांच करते हुए 2019-20 से 2025-26 तक के छह वित्तीय वर्षों का लगभग 60 टेराबाइट ट्रांजेक्शनल डेटा खंगाला. जांच में सामने आया कि संबंधित बिलिंग सॉफ्टवेयर प्लेटफॉर्म का इस्तेमाल देशभर में एक लाख से अधिक रेस्टोरेंट करते हैं और यह भारत के रेस्टोरेंट बाजार का लगभग 10 प्रतिशत कवर करता है.

मेघालय के री-भोई जिले में बर्नीहाट के पास क्लिंकर से भरे ट्रक ने माउंट जियोन अकादमी की स्कूल बस को पीछे से टक्कर मार दी. हादसे में छात्र मैक्सवेल लिंगदोह की मौत हो गई, जबकि सात बच्चे गंभीर रूप से घायल हो गए. उन्हें गुवाहाटी अस्पताल भेजा गया. हादसे के बाद ट्रक चालक और हेल्पर फरार हो गए, पुलिस उनकी तलाश कर रही है.

पाकिस्तान में इमरान खान की जेल की हालत गंभीर होती जा रही है. उनके खिलाफ सियासी और सैन्य दबाव बढ़ रहा है. असिम मुनीर ने 5000 सैनिकों को तैनात कर विरोध को दबाने की कोशिश की है. इमरान खान की स्वास्थ्य स्थिति चिंताजनक है और उनकी आंख की रोशनी कमजोर हो गई है. सुप्रीम कोर्ट ने मेडिकल कमिटी गठित कर उनके इलाज का आदेश दिया है. विपक्ष और उनकी बहनों ने इमरान के रिहाई की मांग को लेकर सड़कों पर विरोध शुरू किया है.

क्या अमेरिका ने ईरान पर हमले की तारीख मुकर्रर कर दी है और ये हमला इस हफ्ते के आखिर तक हो सकता है? ट्रंप ने ईरान को धमकी देते हुए कहा है कि ईरान नहीं माना तो हमला होगा. रमज़ान का महीना शुरू हो गया है और ये मुसलमानों के लिए पाक महीना माना जाता है. ऐसे में सवाल उठता है कि अगर अमेरिका ने ईरान पर रमजान के महीने में हमला किया तो मुस्लिम देश क्या करेंगे? हालांकि अमेरिका के लिए सब इतना आसान भी नहीं होने वाला, क्योंकि ईरान पूरी ताकत से मुकाबला करने के लिए तैयार है.

भ्रष्टाचार के खिलाफ सख्त रुख अपनाते हुए ओडिशा सरकार ने बड़ी कार्रवाई की है. बरगढ़ जिले के पद्मपुर में तैनात एक ओडिशा प्रशासनिक सेवा अधिकारी को रिश्वत लेने के आरोप में निलंबित कर दिया है. जिला कलेक्टर की रिपोर्ट के आधार पर यह कदम उठाया गया. राजस्व और आपदा प्रबंधन विभाग ने साफ किया है कि विभाग में भ्रष्टाचार के लिए 'जीरो टॉलरेंस' नीति लागू है और दोषियों को बख्शा नहीं जाएगा.

आजतक से खास बातचीत में स्वामी अविमुक्तेश्वरानंद ने बीजेपी में दो विचारधाराओं की बात कही. उन्होंने बताया कि एक विचारधारा अत्याचारी प्रकृति की है जबकि दूसरी नहीं. उन्होंने बटुकों के सम्मान के लिए ब्रजेश पाठक की प्रशंसा की. साथ ही समाजवादी पार्टी और बीजेपी दोनों को राजनीतिक पार्टियों के रूप में बताया. सीएम योगी पर उन्होंने खुलकर वार किए. देखें वीडियो.

यह वीडियो भारत में हो रहे एआई समिट, उत्तर प्रदेश की राजनीतिक तनावपूर्ण सियासत और संघ परिवार की मुसलमानों की घर वापसी से जुड़ी राय पर केंद्रित है. सुंदर पिचाई ने भारत में टैलेंट की घर वापसी पर आशावादी विचार व्यक्त किए हैं. वहीं, उत्तर प्रदेश में ब्राह्मण राजनीति और शंकराचार्य विवाद ने सियासी हलचल बढ़ाई है. साथ ही संघ प्रमुख और मुस्लिम नेताओं के बीच घर वापसी को लेकर बयानबाजी जारी है. देखें खबरदार.

सेंट्रल इंडिया के पूर्व माओवादी नेता भूपति ने लगभग 40 सालों के हथियारबंद संघर्ष के बाद 15 अक्टूबर 2025 को गढ़चिरोली में 60 साथियों के साथ आत्मसमर्पण कर मुख्यधारा में लौटने का ऐतिहासिक फैसला किया. 70 साल भूपति ने कहा कि देश की बदलती सामाजिक-राजनीतिक स्थितियों में सशस्त्र क्रांति अब व्यावहारिक नहीं रही. उन्होंने बताया कि संगठन 2013 के बाद जनता से कट चुका था, जिससे अंत की शुरुआत हुई.



