
BPSC प्रोटेस्टर्स के समर्थन में कांग्रेस-लेफ्ट विधायकों का राजभवन मार्च, पुलिस के रोकने के बाद सड़क पर बैठे
AajTak
कांग्रेस नेता शकील अहमद ने आजतक से बातचीत में कहा,
बिहार (Bihar) की राजधानी पटना में BPSC विवाद को लेकर कांग्रेस और लेफ्ट के विधायकों ने विधानसभा से राजभवन तक मार्च शुरू किया है. इससे पहले स्टूडेंट्स का प्रोटेस्ट हुआ था, जिसमें प्रशांस किशोर भी शामिल हुए थे. पुलिस के द्वारा कहा जा रहा है कि ये प्रतिबंधित क्षेत्र है लेकिन वहां पर आए हुए विधायक और सांसद मौके पर डटे हुए हैं और राजभवन तक जाना चाहते हैं. आए हुए नेताओं का कहना है कि सरकार तानाशाही दिखा रही है. राज्यपाल से मिलकर हम अपनी बात कहना चाहते हैं, ये हमारा अधिकार है.
मजिस्ट्रेट ने कहा, "जिस एरिया में ये जाना जाते हैं, वो प्रतिबंधित क्षेत्र है इसीलिए हम इन लोगों को यहां रोक लिए हैं."
'शांतिपूर्ण ढंग से जाना चाह रहे हैं...'
कांग्रेस नेता शकील अहमद ने आजतक से बातचीत में कहा, "दुर्भाग्यपूर्ण है कि इस प्रदेश के विधायकों और चुने हुए लोगों को जाने नहीं दिया जा रहा है. हम लोग बहुत शांतिपूर्ण ढंग से जाना चाह रहे हैं."
'धक्का देकर गिरा दिया...'
सीपीआईएमएल के विधायक सुदामा प्रसाद ने कहा, "हमे धक्का देकर गिरा दिया गया. हम लोग छात्रों की मांगों लेकर राज्यपाल से मिलने जा रहे थे. हम पुलिस से नहीं उलझ रहे हैं, पुलिस हमसे खुद उलझ रही है."

धुरंधर पार्ट 2 की.. जो सिनेमाघरों में रिलीज़ हो चुकी है और लगातार नये रिकॉर्ड बना रही है.. लेकिन इसके साथ ही इस फिल्म में एक नया विवाद शुरू हो गया है.. धुरंधर पार्ट 1 में पाकिस्तान की साजिशों का पर्दाफाश हुआ था.. धुरंधर 2 में कुछ ऐसा है कि देश के विपक्ष को ये फिल्म पसंद नहीं आ रही है.. आरोप लग रहा है कि सरकार का एजेंडा सेट करने के लिए ये फिल्म बनी है.. हकीकत क्या है.

खाड़ी देश में तनाव खत्म होने का नाम नहीं ले रहा, जिसका सीधा असर तेल और गैस पर पड़ रहा है जिसकी चपेट में पूरी दुनिया आ रही है. इस बीच अमेरिका और इजरायल के हमले का जवाब देने के लिए ईरान ने होर्मुज स्ट्रेट को अपना एक खास हथियार बना लिया है. इस समुद्री गलियारे पर नियंत्रण के जरिए ईरान ने दुनिया के व्यापार को प्रभावित किया है और अब ईरान ने इस रास्ते से गुजरने वाले जहाजों से टैक्स वसूलना शूरू कर दिया है. जिसने दुनिया भर के देशों की टेंशन बढ़ा दी है.

ईरान के खिलाफ अमेरिका और इजरायल के युद्ध का आज 21वां दिन है, और दोनों ओर के लगातार हमलों के बीच जिस सवाल का जवाब दुनिया जानना चाहती है. वो ये है कि इस युद्ध का धुरंधर कौन है? ईरान के सरेंडर की ख्वाहिश पाले अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप को ईरान की ओर से कई सरप्राइज मिले हैं. चाहे, वो खाड़ी देशों के अमेरिकी बेस पर ईरानी हमले हों, चाहे इजरायल और खाड़ी देशों के तेल-गैस के ठिकानों पर ईरान का पलटवार हो या अमेरिका के F-35 जैसे अत्याधुनिक विमानों को गंवाने से अमेरिका के लिए बढ़ रही युद्ध की कीमत हो.

राजधानी दिल्ली में मौसम का मिजाज बीते दो-तीन दिनों से बदला हुआ है और आज सुबह भी राजधानी दिल्ली में बारिश रुक-रुक कर हो रही है...सुबह से ही आसमान में काले बादल छाए हुए हैं...ये बदलाव ऐसे समय पर आया है जब कुछ दिनों से गर्मी बढ़ने लगी थी और गर्मियों का मौसम आने वाला था..लेकिन वेस्टर्न डिस्टर्बेंस से मौसम में हुए बदलाव ने नजारा बिल्कुल बदल दिया है

महाराष्ट्र में कथित काले जादू को लेकर विवाद बढ़ गया है. रोहित पवार ने अजित पवार के आवास के पास हुए कथित अनुष्ठानों की जांच मांगी. अमोल मिटकरी ने भी मामला उठाया और इसे नासिक के ज्योतिषी अशोककुमार खारत से जोड़ा. 28 जनवरी के विमान हादसे के बाद यह मुद्दा और गंभीर हो गया है. खारत दुष्कर्म मामले में गिरफ्तार है.

जम्मू-कश्मीर में मौसम ने करवट बदल ली है और पहाड़ों पर जमकर बर्फबारी हो रही है. कश्मीर घाटी में जहां सैलानी बर्फबारी का लुत्फ उठा रहे हैं वहीं स्थानीय लोगों के लिए ठंड बढ़ने की वजह से कई दिक्कतें शुरू हो गई है. जम्मू-कश्मीर में बारिश और बर्फबारी का असर उत्तर भारत के मौसम पर भी पड़ा है और मैदानी हिस्सों में भी बारिश के बाद तापमान नीचे गिर गया है.







