
BNP में नई पीढ़ी की सियासी दस्तक... 17 साल बाद बांग्लादेश लौटीं खालिदा जिया की पोती जैमा रहमान
AajTak
तारिक़ रहमान के साथ 17 साल बाद बांग्लादेश लौटीं उनकी बेटी जैमा रहमान की राजनीति में एंट्री की चर्चाएं तेज हो गई हैं. लंदन में वकालत कर चुकी जैमा को BNP में युवा चेहरे के तौर पर देखा जा रहा है, खासकर 2026 के चुनाव से पहले.
"मैं अपनी जड़ों को कभी भूल नहीं पाई." यह शब्द जैमा रहमान ने हाल ही में फेसबुक पोस्ट में लिखे थे. इसी भाव के साथ जैमा अपने पिता और BNP के कार्यकारी प्रमुख तारिक़ रहमान के साथ 17 साल बाद बांग्लादेश लौटी हैं. इस वापसी ने बांग्लादेश की राजनीति में एक नई चर्चा को जन्म दे दिया है.
लंदन से ढाका लौटते समय एयरपोर्ट और सड़कों पर तारिक़ रहमान के स्वागत की भव्य तस्वीरें सामने आईं. इसी बीच ज़ैमा रहमान की मौजूदगी भी लोगों की नजर में आई, जिसे उनकी राजनीति में शांत लेकिन अहम एंट्री के तौर पर देखा जा रहा है. जैमा अपनी मां जुबैदा रहमान के साथ गुलशन एवेन्यू स्थित पारिवारिक आवास पहुंचीं.
यह भी पढ़ें: Bangladesh Protest Live: तारिक रहमान ने उस्मान हादी की कब्र पर दी श्रद्धांजलि, रॉकस्टार जेम्स के कॉन्सर्ट वेन्यू पर पत्थरबाजी
जैमा रहमान, पूर्व प्रधानमंत्री ख़ालिदा ज़िया की पोती और दिवंगत राष्ट्रपति जियाउर रहमान की नातिन हैं. वह ब्रिटेन से बैरिस्टर हैं और बीते 17 वर्षों से अधिक समय तक राजनीति से दूर रहीं. अब, जब बांग्लादेश फरवरी 2026 में आम चुनावों की ओर बढ़ रहा है, BNP उन्हें पार्टी के लिए एक नए और युवा चेहरे के तौर पर देख रही है.
तारिक रहमान की छवि पर उठ चुके हैं सवाल
तारिक रहमान की छवि पर लंबे समय से भ्रष्टाचार और सत्ता के दुरुपयोग के आरोप लगते रहे हैं. ऐसे में जैमा को पार्टी के नवीनीकरण और युवाओं से जुड़ाव के प्रतीक के रूप में आगे लाया जा सकता है. BNP पहले से ही युवाओं को साधने की रणनीति पर काम कर रही है.

ईरान के सुरक्षा प्रमुख अली लारिजानी की मौत से ईरान बुरी तरह आहत है. इस हमले में लारिजानी का बेटा भी मारा गया है. ईरान ने अब अमेरिकी और इजरायली हमले के जवाब में कार्रवाई तेज करते हुए कई क्लस्टर बम गिराए है और तेल अवीव में भारी नुकसान पहुंचाया है और अनुमान लगाया जा रहा है कि जंग यहां से अब और भीषण रूप ले लेगी.

ईरान और अमेरिका-इजरायल की जंग का आज 19वां दिन है. लेकिन ये जंग अब थमने का नाम नहीं ले रही है. दोनों तरफ से ताबड़तोड़ हमले जारी है. इस बीच ईरान ने दुबई पर फिर हमला किया है. इस हमले का वीडियो भी सामने आया है. हमले के बाद दुबई के कई इलाकों में धमाकों की आवाज सुनाई दी. दुबई के एयर डिफेंस सिस्टम ने कई मिसाइलों को इंटरसेप्ट कर तबाह किया.

ईरान और अमेरिका की जंग का आज 19वीं दिन है. इस बीच इजरायल के हमले में ईरान के सिक्योरिटी चीफ लीडर अली लारिजानी की मौत के बाद अब ईरान ने इजरायल और अमेरिकी बेसों पर हमले तेज कर दिए हैं. ईरान ने मिसाइल हमलों का वीडियो भी जारी किया है. IRGC ने कहा कि हमले में मल्टी-वॉरहेड बैलिस्टिक मिसाइलों समेत कई और घातक मिसाइलें शामिल हैं.

अमेरिका ने होर्मुज के समुद्री रास्ते को खुलवाने के लिए ईरान के मिसाइल ठिकानों पर 5,000 पाउंड के बंकर बस्टर बमों से हमला किया है. अमेरिकी राष्पति ट्रंप इस बात से नाराज हैं कि उनके साथी देश (नाटो) इस लड़ाई में साथ नहीं दे रहे हैं. इस हमले का मकसद तेल की सप्लाई को बहाल करना और ईरानी मिसाइलों के खतरे को खत्म करना है.

ईरान के साथ बढ़ते संघर्ष के बीच अमेरिका और उसके नाटो सहयोगियों के बीच मतभेद खुलकर सामने आ रहे हैं. राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने जहां आक्रामक रुख अपनाया है, वहीं कई सहयोगी देश सैन्य हस्तक्षेप से दूरी बनाकर कूटनीतिक समाधान पर जोर दे रहे हैं. ब्रिटेन के ईरान के खिलाफ युद्ध में शामिल होने से इनकार कर दिया है, जिसे लेकर ट्रंप भड़क गए हैं.








