
BJP Bengal List: शत्रुघ्न सिन्हा के सामने भोजपुरी स्टार पवन सिंह, बंगाल में BJP ने शुभेंदु अधिकारी के भाई को भी बनाया उम्मीदवार
AajTak
लोकसभा चुनाव-2024 के लिए बीजेपी ने 195 उम्मीदवारों की अपनी पहली लिस्ट जारी कर दी है. इस बार पश्चिम बंगाल के आसनसोल से बॉलीवुड अभिनेता और टीएमसी सांसद शत्रुघ्न सिन्हा के खिलाफ भोजपुरी फिल्म इंडस्ट्री (Bhojpuri Film Industry) के अभिनेता पवन सिंह (Pawan Singh) को मैदान में उतारा गया है.
लोकसभा चुनाव-2024 के लिए बीजेपी ने 195 उम्मीदवारों की अपनी पहली लिस्ट जारी कर दी है. इस बार पश्चिम बंगाल के आसनसोल से बॉलीवुड अभिनेता और टीएमसी सांसद शत्रुघ्न सिन्हा के खिलाफ भोजपुरी फिल्म इंडस्ट्री (Bhojpuri Film Industry) के अभिनेता पवन सिंह (Pawan Singh) को मैदान में उतारा गया है.
दरअसल, पश्चिम बंगाल की सबसे हाईप्रोफाइल सीटों में से एक आसनसोल की सीट है. तृणमूल कांग्रेस ने बिहारी बाबू शत्रुघ्न सिन्हा को खड़ा करने का फैसला तो ले लिया था. अब बीजेपी के तरफ से भोजपुरी फिल्म इंडस्ट्री के अभिनेता पवन सिंह (Pawan Singh) को मैदान में उतारने का फैसला लिया है. वहीं, कांथी से सुवेंदु अधिकारी के भाई सौमंदु अधिकारी को मौदान में उतारा गया है.
देखें लीस्ट...

यूपी में जल जीवन मिशन में लापरवाही पर सरकार ने बड़ा एक्शन लिया है. 12 जिलों के 26 इंजीनियरों के खिलाफ कार्रवाई करते हुए 12 को निलंबित किया गया, जबकि अन्य पर जांच, नोटिस और तबादले की कार्रवाई हुई है. खराब गुणवत्ता, धीमी प्रगति और शिकायतों के बाद यह कदम उठाया गया. सरकार ने स्पष्ट किया है कि हर घर नल योजना में किसी भी तरह की लापरवाही अब बर्दाश्त नहीं की जाएगी.

कड़क है नॉर्थ बंगाल की चुनावी चाय! 54 सीटों में छुपा सत्ता का स्वाद, स्विंग वोटर्स करेंगे असली फैसला
उत्तर बंगाल की 54 सीटें पश्चिम बंगाल की सत्ता की चाबी मानी जाती हैं, जहां चुनावी ‘चाय’ का स्वाद हर बार बदलता है. टीएमसी और बीजेपी के बीच सीधी टक्कर में यह इलाका स्विंग जोन की भूमिका निभाता है. चाय बागान, पहाड़ी राजनीति, आदिवासी और राजवंशी वोटबैंक जैसे कई फैक्टर नतीजों को प्रभावित करते हैं. छोटे वोट शिफ्ट भी यहां बड़ा असर डाल सकते हैं, जिससे तय होगा कि राज्य की सत्ता किसके हाथ जाएगी.

मर तो वो 13 साल पहले गया था लेकिन मौत सचमुच तब उसके हिससे में आई जब इस चिता में लेटने के बाद जब हरीश की आत्मा की लाइट यानी रोशनी चिता से उठती इस आग के साथ मिलकर हमेशा-हमेशा के लिए ये दुनिया छोड़ गई. पर इस दुनिया को छोड़ने से पहले हरीश आजादा भारत के इतिहास का पहला भारतीय बन गया जिसे अदालत और अस्पताल ने मिलकर मां-बाप की इच्छा को ध्यान में रखते हुए इच्छामृत्यु दी.










