
'BJP-AAP और कांग्रेस का दफ्तर तोड़ें, स्कूल तोड़ना गलत', संजय सिंह का केंद्र सरकार पर हमला
AajTak
आम आदमी पार्टी की ओर से प्रेस कॉन्फ्रेंस कर दावा किया गया है कि बीजेपी दफ्तर के बगल में बने एमसीडी स्कूल को गिराने की तैयारी पूरी कर ली गई है. संजय सिंह ने दावा किया CPWD की ओर से बताया गया है कि डीडीयू मार्ग का पुनर्विकास करने के लिए इस स्कूल को हटाकर यहां एक आलीशान पार्क बनाया जाएगा.
आम आदमी पार्टी के राज्यसभा सांसद संजय सिंह ने CPWD के एक आदेश का हवाला देते हुए आरोप लगाया कि बीजेपी डीडीयू मार्ग पर स्थित एमसीडी स्कूल को तुड़वाना चाहती है. संजय सिंह ने कहा कि अगर पुनर्विकास करना है तो बीजेपी-आम आदमी पार्टी और कांग्रेस के दफ्तर तोड़े जाएं, स्कूल तोड़ना गलत है.
आप सांसद ने प्रेस कॉन्फ्रेंस कर कहा कि भारतीय जनता पार्टी जो अनपढ़ों की सबसे बड़ी जमात है, वह जमात और उनकी सरकारें मिलकर पूरे देश में 60 हजार स्कूल बंद कर चुके हैं. इन अनपढ़ों की जमात का जब सबसे बड़ा भवन बीजेपी दफ्तर बना तो सबसे पहले बच्चों के स्कूल पर कब्जा करने जा रही है. अभी तक आपने माफियाओं पर बुलडोजर चलना सुना होगा लेकिन अब मोदी सरकार मासूम बच्चों के स्कूल पर बुलडोजर चलाने जा रही है. सांसद संजय सिंह ने कहा कि बीजेपी ऑफिस के ठीक बगल में मौजूद स्कूल में बुलडोजर चलाने की तैयारी पूरी कर ली गई है.
CPWD के आदेश दिखाते हुए संजय सिंह ने कहा कि देश की शिक्षा में बिल्कुल यकीन ना रखने वाले लोग और सबका साथ सबका विकास का नारा देने वाले प्रधानमंत्री गुजरात जाते हैं तो आर्टिफिशियल स्कूल में फोटो खिंचवाते हैं. गुजरात में एक ऐसा स्कूल नहीं बनाया जहां जाकर वह अपनी फोटो खिंचवा सके. एक तरफ बीजेपी दफ्तर का उद्घाटन किया जा रहा है तो वहीं बच्चों के स्कूल को हटाने का प्रयास किया जा रहा है.
BJP दफ्तर के बगल में ही स्कूल
संजय सिंह ने एक वीडियो भी दिखाया, जिसमें भारतीय जनता पार्टी दफ्तर के बगल में एमसीडी का यह स्कूल नजर आ रहा है. संजय सिंह ने आरोप लगाया कि जिस दिन बीजेपी दफ्तर का उद्घाटन हुआ, उसी दिन इस स्कूल को दफन करने की साजिश रची गई. संजय सिंह ने भारतीय जनता पार्टी के दफ्तर को 'राष्ट्रीय अनपढ़ भवन' बताते हुए तंज भी कसा.

रमजान के महीने में देश के कई हिस्सों में सांप्रदायिक तनाव की घटनाएं सामने आई हैं. खासकर मध्यप्रदेश के जबलपुर, हैदराबाद और कर्नाटक के बागलकोट में हालात तनावपूर्ण रहे. जबलपुर के सिहोरा इलाके में मंदिर और मस्जिद के बीच आरती और नमाज के समय विवाद हुआ जिसने तोड़फोड़ और पथराव को जन्म दिया. पुलिस ने कई आरोपियों को गिरफ्तार किया है और स्थिति को नियंत्रण में रखने के लिए कार्रवाई कर रही है.

उत्तराखंड के पौड़ी जनपद के श्रीनगर में स्थित लोकप्रिय धारी देवी मंदिर के पास बहने वाली अलकनंदा नदी में बड़ा हादसा टल गया. नदी में दो बोटों की आमने-सामने जोरदार टक्कर हुई जिसके कारण कुछ देर के लिए अफरा-तफरी मच गई. टक्कर के बाद एक चालक नदी में गिर गया जबकि दूसरी बोट अनियंत्रित होकर बीच धारा में घूमती रही. सौभाग्यवश चालक तैरकर सुरक्षित बाहर आ गया और बोट संचालकों की सूझबूझ से सभी सवार सुरक्षित बचा लिए गए.

ब्राजील के राष्ट्रपति लूला डा सिल्वा ने इस इंटरव्यू ब्रिक्स करेंसी पर विस्तार से बात की. उन्होंने कहा कि हमने यह नहीं कहा कि हम ब्रिक्स करेंसी बनाएंगे. ब्रिक्स के अंदर नई करेंसी बनाने पर कोई बहस नहीं है. लेकिन यह जरूरी नहीं है कि ब्राजील और इंडिया के बीच ट्रेड डील US डॉलर में ही हो. हम इसे अपनी करेंसी में भी कर सकते हैं.

दिल्ली में AI इम्पैक्ट समिट के दौरान युवा कांग्रेस के कुछ कार्यकर्ताओँ ने शर्ट उतारकर सार्वजनिक रूप से विवादास्पद प्रदर्शन किया. इस घटना के बाद पुलिस ने 5 से 6 प्रदर्शनकारियों को हिरासत में लिया. बीजेपी ने इस प्रदर्शन पर तीखा हमला किया है और संबित पात्रा ने कहा कि इस प्रदर्शन को जानबूझकर किया गया था. AI समिट में इस तरह के प्रदर्शन ने वहां की शांति भंग कर दी.

आज का दंगल घरेलू सियासत में देश के वैश्विक अपमान पर है. क्योंकि दिल्ली में चल रहे एआई इम्पैक्ट समिट में आज ऐसी घटना हुई है जिसे लेकर बीजेपी हमलावर है. दिल्ली में चल रहे जिस एआई समिट में शामिल होने के लिए दुनिया भर से नेता-उद्योगपति-टेक्नोकरेट्स भारत आए हुए हैं. उसी मेले में जाकर युवा कांगरसे के 10 कार्यकर्तां ने यूएस डील के विरोध में प्रदर्शन करना शुरू कर दिया. ये कार्यकर्ता अपनी टीशर्ट उतारकर उसे बैनर की तरह लहराकर प्रदर्शन कर रहे थे.

दिल्ली के मुखर्जी नगर में 1 साल 9 माह के बच्चे हादी की मौत का मामला सामने आया है. एसएफएस फ्लैट्स के पार्क में मौसी आजरा पर गला दबाने की आशंका है. स्थानीय लोगों ने बच्चे को छुड़ाकर न्यूलाइफ अस्पताल पहुंचाया, जहां डॉक्टरों ने मृत घोषित किया. पुलिस ने आरोपी महिला को हिरासत में लिया है. शव को पोस्टमार्टम के लिए बाबू जगजीवन राम अस्पताल भेजा गया है.

तिरुवनंतपुरम में आधी रात को 14 साल के लड़के की जॉयराइड, माता-पिता को घर में बंद कर खाई में गिराई कार
तिरुवनंतपुरम में एक नाबालिग लड़के ने अपने माता-पिता को घर में बंद कर आधी रात को कार निकाली और दोस्त के साथ घूमने निकल गया. तभी करमना में कार रेलिंग तोड़कर कई फीट नीचे जा गिरी, लेकिन दोनों नाबालिग चमत्कारिक रूप से बच गए. पढ़ें इस हादसे की हैरान करने वाली कहानी.

एआई समिट में प्रदर्शन के मामले में इंडियन यूथ कांग्रेस के चार कार्यकर्ताओं को गिरफ्तार किया गया है. सूत्रों के अनुसार आरोपियों ने पहले काले छाते पर प्रिंटेड स्टिकर लगाकर मंडपम में प्रवेश की योजना बनाई थी, लेकिन सुरक्षा जांच में पकड़े जाने की आशंका के चलते उन्होंने प्लान बदलकर टी-शर्ट पर स्टिकर लगवाए.

दिल्ली से मेरठ के बीच यात्रा को तेज और आसान बनाने की दिशा में 82 किमी लंबे दिल्ली-मेरठ आरआरटीएस कॉरिडोर पर चलने वाली नमो भारत रैपिड रेल ने सराय काले खां से मेरठ के बेगमपुल तक सफल ट्रायल रन पूरा कर लिया है. करीब 160 किमी प्रति घंटे की रफ्तार वाली यह ट्रेन दोनों शहरों के बीच सफर को 55-60 मिनट में पूरा करेगी, जिससे दिल्ली, गाजियाबाद और मेरठ के यात्रियों को बड़ी राहत मिलेगी.

दिल्ली में अरविंद केजरीवाल के नेतृत्व वाली आम आदमी पार्टी को पराजित करने के बाद रेखा गुप्ता की अगुवाई में बीजेपी की सरकार एक साल पूरी कर चुकी है. इस मौके पर सीएम रेखा गुप्ता ने दावा किया कि उन्होंने अपने वादों को पूरा करने की कोशिश की है. साथ ही अपने एक वर्ष की उपलब्धियां भी बताईं. देखें वीडियो.



