
BJP से रार, नीतीश से प्यार... मुकेश सहनी के बयान पर JDU की मौन सहमति के क्या हैं मायने?
AajTak
बिहार में बीजेपी और जेडीयू भले ही मिलकर सरकार चला रहे हैं, लेकिन दोनों ही दलों के बीच सियासी रस्साकशी भी चल रही है. बिहार चुनाव के बाद से भी दोनों ही दल अपने-अपने सियासी आधार को बढ़ाने में जुटे हैं. ऐसे में बीजेपी से अलग हो चुके वीआईपी पार्टी के अध्यक्ष मुकेश सहनी ने कहा कि वो भले ही एनडीए के साथ नहीं हैं, लेकिन नीतीश कुमार के साथ हैं. नीतीश के साथ क्या सहनी की दोस्ती बढ़ रही है.
बिहार की सियासत में नीतीश कुमार की अगुवाई वाले एनडीए गठबंधन में बीजेपी और जेडीयू के बीच रिश्ते लगातार तल्ख होते जा रहे हैं. पटना में बीजेपी अपने विभिन्न मोर्चों की संयुक्त राष्ट्रीय कार्यकारिणी की बैठक कर 200 विधानसभा सीटों के लिए रूप रेखा तैयार की है तो इसके जवाब में जेडीयू ने कहा है कि उसकी तैयारी सभी 243 सीटों के लिए है. इसी कड़ी में वीआईपी के अध्यक्ष मुकेश सहनी ने बयान दिया है कि वो भले ही एनडीए में नहीं हैं, लेकिन नीतीश कुमार के साथ हैं. ऐसे में सवाल उठता है कि आखिर बिहार की सियासत में क्या सियासी खिचड़ी पक रही?
वीआईपी के प्रमुख मुकेश सहनी ने मंगलवार को आरजेडी नेताओं को पार्टी की सदस्यता दिलाई. इस दौरान उन्होंने कहा कि बीजेपी बिना सहारे के बिहार में नहीं जीत सकती. वीआइपी भले ही आज एनडीए में नहीं है, लेकिन हम नीतीश कुमार के साथ है. उन्होंने यह भी कहा कि वे लालू प्रसाद के विचारों के वे प्रशंसक रहे हैं. सहनी ने कहा कि उनकी पार्टी किसी जाति विशेष की नहीं बल्कि सभी जातियों की है.
बता दें कि मुकेश सहनी ने बीजेपी के साथ मिलकर चुनाव लड़ा था और चार सीटें जीतने में कामयाब रहे थे, लेकिन बाद में बीजेपी ने उनके जीते हुए विधायकों को अपने साथ मिला लिया था. इसके चलते सहनी को मंत्री पद छोड़ना पड़ा और एनडीए से बाहर हो गए थे, लेकिन अब नीतीश कुमार के साथ खड़े होने का वो दावा कर रहे हैं. यह बात ऐसे समय कही है जब जेडीयू और बीजेपी के बीच रिश्ते में कड़वाहट दिख रही है और दोनों ही पार्टियां अपने-अपने दम पर बिहार में खड़े होने के लिए बेताब हैं.
मुकेश सहनी ने एक तरफ तो आरजेडी के कोसी प्रक्षेत्र के नेता मिथिलेश विजय यादव को अपनी पार्टी की सदस्यता दिलाई तो दूसरी तरफ नीतीश कुमार के साथ खड़े होने की बात कह रहे हैं. ऐसे में मुकेश सहनी क्या नीतीश कुमार के साथ दोस्ती का हाथ तो नहीं बढ़ा रहे हैं, क्योंकि बीजेपी के साथ उनके रिश्ते खराब हैं और आरजेडी के दरवाजे उनके लिए बंद हैं. ऐसे में मुकेश सहनी के लिए नीतीश कुमार के रूप में एक विकल्प नजर आ रहा है.
नीतीश क्या सहनी को अपने साथ जोड़ेंगे?
सीएम नीतीश कुमार ने बीजेपी की मर्जी के बगैर जिस तरह जीतनराम मांझी की पार्टी HAM को अपने साथ मिला रखा है और उनके बेटे को अपने कोटे से मंत्री भी बनाया. इसके अलावा बीजेपी के खिलाफ मोर्चा खोलने वाले उपेंद्र कुशवाहा भी अपने साथ जोड़ लिया है. ऐसे में नीतीश कुमार क्या मांझी और कुशवाहा की तरह मुकेश सहनी को भी अपने साथ जोड़ने का कदम उठाएंगे.

आयकर विभाग ने आयकर अधिनियम की धारा 133A के तहत जांच करते हुए 2019-20 से 2025-26 तक के छह वित्तीय वर्षों का लगभग 60 टेराबाइट ट्रांजेक्शनल डेटा खंगाला. जांच में सामने आया कि संबंधित बिलिंग सॉफ्टवेयर प्लेटफॉर्म का इस्तेमाल देशभर में एक लाख से अधिक रेस्टोरेंट करते हैं और यह भारत के रेस्टोरेंट बाजार का लगभग 10 प्रतिशत कवर करता है.

मेघालय के री-भोई जिले में बर्नीहाट के पास क्लिंकर से भरे ट्रक ने माउंट जियोन अकादमी की स्कूल बस को पीछे से टक्कर मार दी. हादसे में छात्र मैक्सवेल लिंगदोह की मौत हो गई, जबकि सात बच्चे गंभीर रूप से घायल हो गए. उन्हें गुवाहाटी अस्पताल भेजा गया. हादसे के बाद ट्रक चालक और हेल्पर फरार हो गए, पुलिस उनकी तलाश कर रही है.

पाकिस्तान में इमरान खान की जेल की हालत गंभीर होती जा रही है. उनके खिलाफ सियासी और सैन्य दबाव बढ़ रहा है. असिम मुनीर ने 5000 सैनिकों को तैनात कर विरोध को दबाने की कोशिश की है. इमरान खान की स्वास्थ्य स्थिति चिंताजनक है और उनकी आंख की रोशनी कमजोर हो गई है. सुप्रीम कोर्ट ने मेडिकल कमिटी गठित कर उनके इलाज का आदेश दिया है. विपक्ष और उनकी बहनों ने इमरान के रिहाई की मांग को लेकर सड़कों पर विरोध शुरू किया है.

क्या अमेरिका ने ईरान पर हमले की तारीख मुकर्रर कर दी है और ये हमला इस हफ्ते के आखिर तक हो सकता है? ट्रंप ने ईरान को धमकी देते हुए कहा है कि ईरान नहीं माना तो हमला होगा. रमज़ान का महीना शुरू हो गया है और ये मुसलमानों के लिए पाक महीना माना जाता है. ऐसे में सवाल उठता है कि अगर अमेरिका ने ईरान पर रमजान के महीने में हमला किया तो मुस्लिम देश क्या करेंगे? हालांकि अमेरिका के लिए सब इतना आसान भी नहीं होने वाला, क्योंकि ईरान पूरी ताकत से मुकाबला करने के लिए तैयार है.

भ्रष्टाचार के खिलाफ सख्त रुख अपनाते हुए ओडिशा सरकार ने बड़ी कार्रवाई की है. बरगढ़ जिले के पद्मपुर में तैनात एक ओडिशा प्रशासनिक सेवा अधिकारी को रिश्वत लेने के आरोप में निलंबित कर दिया है. जिला कलेक्टर की रिपोर्ट के आधार पर यह कदम उठाया गया. राजस्व और आपदा प्रबंधन विभाग ने साफ किया है कि विभाग में भ्रष्टाचार के लिए 'जीरो टॉलरेंस' नीति लागू है और दोषियों को बख्शा नहीं जाएगा.

आजतक से खास बातचीत में स्वामी अविमुक्तेश्वरानंद ने बीजेपी में दो विचारधाराओं की बात कही. उन्होंने बताया कि एक विचारधारा अत्याचारी प्रकृति की है जबकि दूसरी नहीं. उन्होंने बटुकों के सम्मान के लिए ब्रजेश पाठक की प्रशंसा की. साथ ही समाजवादी पार्टी और बीजेपी दोनों को राजनीतिक पार्टियों के रूप में बताया. सीएम योगी पर उन्होंने खुलकर वार किए. देखें वीडियो.

यह वीडियो भारत में हो रहे एआई समिट, उत्तर प्रदेश की राजनीतिक तनावपूर्ण सियासत और संघ परिवार की मुसलमानों की घर वापसी से जुड़ी राय पर केंद्रित है. सुंदर पिचाई ने भारत में टैलेंट की घर वापसी पर आशावादी विचार व्यक्त किए हैं. वहीं, उत्तर प्रदेश में ब्राह्मण राजनीति और शंकराचार्य विवाद ने सियासी हलचल बढ़ाई है. साथ ही संघ प्रमुख और मुस्लिम नेताओं के बीच घर वापसी को लेकर बयानबाजी जारी है. देखें खबरदार.

सेंट्रल इंडिया के पूर्व माओवादी नेता भूपति ने लगभग 40 सालों के हथियारबंद संघर्ष के बाद 15 अक्टूबर 2025 को गढ़चिरोली में 60 साथियों के साथ आत्मसमर्पण कर मुख्यधारा में लौटने का ऐतिहासिक फैसला किया. 70 साल भूपति ने कहा कि देश की बदलती सामाजिक-राजनीतिक स्थितियों में सशस्त्र क्रांति अब व्यावहारिक नहीं रही. उन्होंने बताया कि संगठन 2013 के बाद जनता से कट चुका था, जिससे अंत की शुरुआत हुई.

अकोला में भाजपा के अकोट शहर अध्यक्ष को लॉरेंस बिश्नोई गैंग के नाम से सिग्नल ऐप पर 2 करोड़ रुपये की रंगदारी की धमकी मिली है. धमकी मिलने के बाद पुलिस ने शहर अध्यक्ष की सुरक्षा बढ़ा दी है. सूत्रों के अनुसार, शुभम लोणकर नामक आरोपी पर शक है, जिसके गैंग से संबंध बताए जा रहे हैं. पुलिस तकनीकी जांच कर रही है, लेकिन आधिकारिक बयान देने से बच रही है.




