
BJP यदि AAP को पूरी तरह खत्म करना चाहती है तो उसकी वजह भी है
AajTak
आम आदमी पार्टी का आरोप है कि भारतीय जनता पार्टी उसके अस्तित्व को ही मिट्टी में मिला देना चाहती है. आरोप प्रत्यारोप अपनी जगह है, लेकिन कांग्रेस के बाद आम आदमी पार्टी, बीजेपी नेतृत्व की आंखों में तो खटक ही रही होगी.
कांग्रेस मुक्त भारत अभियान को बीजेपी अपने हिसाब से लगभग अंजाम तक पहुंचा चुकी है. देश का मौजूदा राजनीतिक माहौल भी तो बीजेपी के लिए विपक्ष मुक्त भारत जैसा ही है - लेकिन ये बात भी है कि आम आदमी पार्टी का विस्तार उसे नये खतरे के रूप में दिखायी पड़ रहा होगा.
2022 के गुजरात चुनाव के दौरान बीजेपी की एक मीटिंग से सूत्रों के हवाले से ऐसी ही एक खबर आयी थी. मीटिंग बीजेपी के सीनियर नेता अमित शाह ले रहे थे. तभी किसी बीजेपी नेता ने गुजरात चुनाव में अरविंद केजरीवाल की दस्तक को हवा में उड़ाने की कोशिश की. ये कहते हुए कि अरविंद केजरीवाल से बीजेपी को कोई नुकसान नहीं होने वाला क्योंकि आम आदमी पार्टी सिर्फ कांग्रेस का वोट काट सकती है. अमित शाह ने समझाया था कि भविष्य को लेकर जो चीज वो देख पा रहे हैं, वो बीजेपी नेता नहीं समझ पा रहे थे. और उसके साथ ही अमित शाह ने बीजेपी नेताओं को एक टारगेट भी दिया कि आम आदमी पार्टी का वोट शेयर एक खास फीसदी से ज्यादा किसी भी सूरत में नहीं होना चाहिये.
आम आदमी पार्टी को गुजरात विधानसभा में 5 ही सीटें मिल सकीं. वो भी कांग्रेस के ही हिस्से की. और वोट शेयर भी अमित शाह की तरफ से तय की गयी सीमा को नहीं लांघ सका. देखा जाये तो बीजेपी के उस नेता का आकलन भी सही साबित हुआ, जिसने कहा था कि आम आदमी पार्टी तो कांग्रेस के ही वोट काटेगी - लेकिन ये तो अमित शाह की तत्परता और सही रणनीति रही कि आम आदमी पार्टी न तो ज्यादा सीटें जीत पायी न ही इतना वोट शेयर ही हासिल कर सकी जो बीजेपी के लिए खतरा बन सके. गुजरात में बीजेपी ने रिकॉर्ड जीत दर्ज की थी, लेकिन ये वाकया इतना संकेत तो देता ही है कि बीजेपी नेतृत्व आम आदमी पार्टी के उभार से किस हद तक चिंतित है.
दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल को प्रवर्तन निदेशालय का समन मिलने के बाद AAP नेता राघव चड्ढा का कहना है कि बीजेपी की तैयारी विपक्षी गठबंधन INDIA के नेताओं को जेल में डाल देने की है, ताकि 2024 का आम चुनाव वो आसानी से जीत सके. पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी का भी ऐसा ही बयान आया है.
कांग्रेस के बाद AAP ही अकेली क्षेत्रीय पार्टी है जिसकी एक से ज्यादा राज्यों में सरकार है. दिल्ली के साथ साथ पंजाब में भी, और दिल्ली में भी आम आदमी पार्टी का वर्चस्व बढ़ता ही जा रहा है. आम चुनाव के दौरान मोदी लहर की वजह से बीजेपी दिल्ली की सभी सात लोक सभा सीटें जीत तो लेती है, लेकिन बाकी जगह आम आदमी पार्टी रास्ता रोक दे रही है.
2014 से पहले बीजेपी के लिए पहला टारगेट था कांग्रेस को सत्ता से बेदखल करना. उसके बाद कांग्रेस को दोबारा खड़ा होने लायक नहीं रहने देना. लेकिन की जगह कोई और पांव पसारने लगे तो, बीजेपी को फिक्र तो होगी ही - और इस हिसाब से अरविंद केजरीवाल की आम आदमी पार्टी बीजेपी की निगाह में खटक रही होगी.

रमजान के महीने में देश के कई हिस्सों में सांप्रदायिक तनाव की घटनाएं सामने आई हैं. खासकर मध्यप्रदेश के जबलपुर, हैदराबाद और कर्नाटक के बागलकोट में हालात तनावपूर्ण रहे. जबलपुर के सिहोरा इलाके में मंदिर और मस्जिद के बीच आरती और नमाज के समय विवाद हुआ जिसने तोड़फोड़ और पथराव को जन्म दिया. पुलिस ने कई आरोपियों को गिरफ्तार किया है और स्थिति को नियंत्रण में रखने के लिए कार्रवाई कर रही है.

उत्तराखंड के पौड़ी जनपद के श्रीनगर में स्थित लोकप्रिय धारी देवी मंदिर के पास बहने वाली अलकनंदा नदी में बड़ा हादसा टल गया. नदी में दो बोटों की आमने-सामने जोरदार टक्कर हुई जिसके कारण कुछ देर के लिए अफरा-तफरी मच गई. टक्कर के बाद एक चालक नदी में गिर गया जबकि दूसरी बोट अनियंत्रित होकर बीच धारा में घूमती रही. सौभाग्यवश चालक तैरकर सुरक्षित बाहर आ गया और बोट संचालकों की सूझबूझ से सभी सवार सुरक्षित बचा लिए गए.

ब्राजील के राष्ट्रपति लूला डा सिल्वा ने इस इंटरव्यू ब्रिक्स करेंसी पर विस्तार से बात की. उन्होंने कहा कि हमने यह नहीं कहा कि हम ब्रिक्स करेंसी बनाएंगे. ब्रिक्स के अंदर नई करेंसी बनाने पर कोई बहस नहीं है. लेकिन यह जरूरी नहीं है कि ब्राजील और इंडिया के बीच ट्रेड डील US डॉलर में ही हो. हम इसे अपनी करेंसी में भी कर सकते हैं.

दिल्ली में AI इम्पैक्ट समिट के दौरान युवा कांग्रेस के कुछ कार्यकर्ताओँ ने शर्ट उतारकर सार्वजनिक रूप से विवादास्पद प्रदर्शन किया. इस घटना के बाद पुलिस ने 5 से 6 प्रदर्शनकारियों को हिरासत में लिया. बीजेपी ने इस प्रदर्शन पर तीखा हमला किया है और संबित पात्रा ने कहा कि इस प्रदर्शन को जानबूझकर किया गया था. AI समिट में इस तरह के प्रदर्शन ने वहां की शांति भंग कर दी.

आज का दंगल घरेलू सियासत में देश के वैश्विक अपमान पर है. क्योंकि दिल्ली में चल रहे एआई इम्पैक्ट समिट में आज ऐसी घटना हुई है जिसे लेकर बीजेपी हमलावर है. दिल्ली में चल रहे जिस एआई समिट में शामिल होने के लिए दुनिया भर से नेता-उद्योगपति-टेक्नोकरेट्स भारत आए हुए हैं. उसी मेले में जाकर युवा कांगरसे के 10 कार्यकर्तां ने यूएस डील के विरोध में प्रदर्शन करना शुरू कर दिया. ये कार्यकर्ता अपनी टीशर्ट उतारकर उसे बैनर की तरह लहराकर प्रदर्शन कर रहे थे.

दिल्ली के मुखर्जी नगर में 1 साल 9 माह के बच्चे हादी की मौत का मामला सामने आया है. एसएफएस फ्लैट्स के पार्क में मौसी आजरा पर गला दबाने की आशंका है. स्थानीय लोगों ने बच्चे को छुड़ाकर न्यूलाइफ अस्पताल पहुंचाया, जहां डॉक्टरों ने मृत घोषित किया. पुलिस ने आरोपी महिला को हिरासत में लिया है. शव को पोस्टमार्टम के लिए बाबू जगजीवन राम अस्पताल भेजा गया है.

तिरुवनंतपुरम में आधी रात को 14 साल के लड़के की जॉयराइड, माता-पिता को घर में बंद कर खाई में गिराई कार
तिरुवनंतपुरम में एक नाबालिग लड़के ने अपने माता-पिता को घर में बंद कर आधी रात को कार निकाली और दोस्त के साथ घूमने निकल गया. तभी करमना में कार रेलिंग तोड़कर कई फीट नीचे जा गिरी, लेकिन दोनों नाबालिग चमत्कारिक रूप से बच गए. पढ़ें इस हादसे की हैरान करने वाली कहानी.

एआई समिट में प्रदर्शन के मामले में इंडियन यूथ कांग्रेस के चार कार्यकर्ताओं को गिरफ्तार किया गया है. सूत्रों के अनुसार आरोपियों ने पहले काले छाते पर प्रिंटेड स्टिकर लगाकर मंडपम में प्रवेश की योजना बनाई थी, लेकिन सुरक्षा जांच में पकड़े जाने की आशंका के चलते उन्होंने प्लान बदलकर टी-शर्ट पर स्टिकर लगवाए.

दिल्ली से मेरठ के बीच यात्रा को तेज और आसान बनाने की दिशा में 82 किमी लंबे दिल्ली-मेरठ आरआरटीएस कॉरिडोर पर चलने वाली नमो भारत रैपिड रेल ने सराय काले खां से मेरठ के बेगमपुल तक सफल ट्रायल रन पूरा कर लिया है. करीब 160 किमी प्रति घंटे की रफ्तार वाली यह ट्रेन दोनों शहरों के बीच सफर को 55-60 मिनट में पूरा करेगी, जिससे दिल्ली, गाजियाबाद और मेरठ के यात्रियों को बड़ी राहत मिलेगी.

दिल्ली में अरविंद केजरीवाल के नेतृत्व वाली आम आदमी पार्टी को पराजित करने के बाद रेखा गुप्ता की अगुवाई में बीजेपी की सरकार एक साल पूरी कर चुकी है. इस मौके पर सीएम रेखा गुप्ता ने दावा किया कि उन्होंने अपने वादों को पूरा करने की कोशिश की है. साथ ही अपने एक वर्ष की उपलब्धियां भी बताईं. देखें वीडियो.



