
'BJP मेरा स्वागत करने को तैयार रहती है क्योंकि...', हरियाणा में वोटिंग के बीच बोलीं कुमारी सैलजा
AajTak
हरियाणा के पूर्व सीएम और वर्तमान में केंद्रीय मंत्री मनोहर लाल खट्टर की ओर से बीजेपी में शामिल होने का ऑफर मिलने पर कुमारी सैलजा ने कहा- बीजेपी मेरा स्वागत इसलिए करना चाहती है, क्योंकि वह हरियाणा में बहुत कमजोर है. वह मजबूत नेताओं को अपने साथ लाने के लिए कुछ भी करेगी.
कांग्रेस की वरिष्ठ नेता कुमारी सैलजा ने शनिवार को हिसार के एक मतदान केंद्र पर अपना वोट डाला. मतदान करने के बाद पोलिंग बूथ के बाहर मीडिया कर्मियों से बातचीत में उन्होंने विश्वास जताया कि कांग्रेस हरियाणा में सरकार बनाने जा रही है. यह पूछे जाने पर कि कांग्रेस जीती तो हरियाणा में मुख्यमंत्री कौन होगा, कुमारी सैलजा ने कहा कि इसका फैसला आलाकमान करेगा. उन्होंने कहा कि कांग्रेस आलाकमान का निर्णय ही अंतिम होगा.
हरियाणा के पूर्व सीएम और वर्तमान में केंद्रीय मंत्री मनोहर लाल खट्टर की ओर से बीजेपी में शामिल होने का ऑफर मिलने पर कुमारी सैलजा ने कहा, 'बीजेपी मेरा स्वागत इसलिए करना चाहती है, क्योंकि वह हरियाणा में बहुत कमजोर है. वह मजबूत नेताओं को अपने साथ लाने के लिए कुछ भी करेगी.' कुमारी सैलजा से पत्रकारों ने पूछा कि कांग्रेस हरियाणा में कितनी सीटें जीतेगी, तो उन्होंने कहा कि हम सभी 90 सीटें जीतेंगे.
मुझे लगता है आलाकमान मेरे भी नाम पर विचार करेगा: सैलजा
कुमारी सैलजा ने कहा कि यह चुनाव हरियाणा की किस्मत बदलने वाला होगा. हालांकि यह एकतरफा मुकाबला है. कांग्रेस सरकार बनाने जा रही है और जनता की ओर से भी यह संकेत मिल रहा है. एक दिन पहले न्यूज एजेंसी एएनआई से बातचीत में कुमारी सैलजा ने कहा था, 'आलाकमान मुख्यमंत्री के लिए कुछ नेताओं के नाम पर विचार कर रहा होगा. मुझे लगता है कि सैलजा भी उनमें से होंगी. निर्णय लेते समय पार्टी नेतृत्व वरिष्ठता और पार्टी के लिए किए गए काम जैसे कारकों को ध्यान में रखेगा.'
कुमारी सैलजा ने कहा कि पार्टी के प्रति मेरी प्रतिबद्धता कभी सवालों के घेरे में नहीं रही. मुझे विश्वास है कि आलाकमान पार्टी के लिए मेरे काम को कभी नजरअंदाज करेगा. कांग्रेस की वरिष्ठ नेता और सिरसा से सांसद कुमारी सैलजा हरियाणा में कैम्पेन के दौरान पार्टी के कार्यक्रमों में काफी हद तक अनुपस्थित रहीं और इसके बजाय वह अपने लोकसभा क्षेत्र में सक्रिय देखी गईं. उन्होंने 3 अक्टूबर को दिल्ली में कांग्रेस नेतृत्व से मुलाकात की. ऐसी खबरें आईं कि वह हरियाणा में भूपेंद्र हुड्डा गुट द्वारा पार्टी मामलों को जिस तरह संभाला गया, उससे 'नाराज' थीं.

मेघालय के शिलॉन्ग से लोकसभा सांसद रिकी एंड्रयू जे सिंगकों का फुटसल खेलते समय अचानक गिरने के बाद निधन हो गया. उन्हें तुरंत अस्पताल ले जाया गया, जहां डॉक्टरों ने मृत घोषित कर दिया. सक्रिय जनसंपर्क और क्षेत्रीय मुद्दों को संसद में उठाने वाले सिंगकों के निधन से राजनीतिक और सामाजिक हलकों में गहरा शोक है.

भारत में चल रहे India AI Impact Summit 2026 में दो टेक टायकून ने भले ही मंच पर दूसरे से हाथ न मिलाया हो, लेकिन इस वायरल दृश्य के बावजूद मानवता के भविष्य में आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (AI) के योगदान को लेकर दोनों ही लीडर लगभग एक ही दिशा में सोचते हैं. दोनों का की कहना है कि कुछ ही सालों में मशीन इंसानों से ज्यादा काबिलियत हासिल कर लेंगे.

'अगर डील नहीं हुई तो...', ईरान को अमेरिकी राष्ट्रपति ट्रंप की खुली चेतावनी, 10 दिन का दिया अल्टीमेटम
अमेरिकी राष्ट्रपति ट्रंप की यह टिप्पणी ऐसे समय आई है जब अमेरिका और ईरान के बीच स्विट्जरलैंड के जिनेवा में परोक्ष वार्ता जारी है. अमेरिकी दूत स्टीव विटकॉफ और जेरेड कुशनर मध्यस्थों के जरिए ईरान के विदेश मंत्री अब्बास अरकची से बातचीत कर रहे हैं, ताकि परमाणु विवाद खुले टकराव में न बदले.

आयकर विभाग ने आयकर अधिनियम की धारा 133A के तहत जांच करते हुए 2019-20 से 2025-26 तक के छह वित्तीय वर्षों का लगभग 60 टेराबाइट ट्रांजेक्शनल डेटा खंगाला. जांच में सामने आया कि संबंधित बिलिंग सॉफ्टवेयर प्लेटफॉर्म का इस्तेमाल देशभर में एक लाख से अधिक रेस्टोरेंट करते हैं और यह भारत के रेस्टोरेंट बाजार का लगभग 10 प्रतिशत कवर करता है.

मेघालय के री-भोई जिले में बर्नीहाट के पास क्लिंकर से भरे ट्रक ने माउंट जियोन अकादमी की स्कूल बस को पीछे से टक्कर मार दी. हादसे में छात्र मैक्सवेल लिंगदोह की मौत हो गई, जबकि सात बच्चे गंभीर रूप से घायल हो गए. उन्हें गुवाहाटी अस्पताल भेजा गया. हादसे के बाद ट्रक चालक और हेल्पर फरार हो गए, पुलिस उनकी तलाश कर रही है.

पाकिस्तान में इमरान खान की जेल की हालत गंभीर होती जा रही है. उनके खिलाफ सियासी और सैन्य दबाव बढ़ रहा है. असिम मुनीर ने 5000 सैनिकों को तैनात कर विरोध को दबाने की कोशिश की है. इमरान खान की स्वास्थ्य स्थिति चिंताजनक है और उनकी आंख की रोशनी कमजोर हो गई है. सुप्रीम कोर्ट ने मेडिकल कमिटी गठित कर उनके इलाज का आदेश दिया है. विपक्ष और उनकी बहनों ने इमरान के रिहाई की मांग को लेकर सड़कों पर विरोध शुरू किया है.

क्या अमेरिका ने ईरान पर हमले की तारीख मुकर्रर कर दी है और ये हमला इस हफ्ते के आखिर तक हो सकता है? ट्रंप ने ईरान को धमकी देते हुए कहा है कि ईरान नहीं माना तो हमला होगा. रमज़ान का महीना शुरू हो गया है और ये मुसलमानों के लिए पाक महीना माना जाता है. ऐसे में सवाल उठता है कि अगर अमेरिका ने ईरान पर रमजान के महीने में हमला किया तो मुस्लिम देश क्या करेंगे? हालांकि अमेरिका के लिए सब इतना आसान भी नहीं होने वाला, क्योंकि ईरान पूरी ताकत से मुकाबला करने के लिए तैयार है.

भ्रष्टाचार के खिलाफ सख्त रुख अपनाते हुए ओडिशा सरकार ने बड़ी कार्रवाई की है. बरगढ़ जिले के पद्मपुर में तैनात एक ओडिशा प्रशासनिक सेवा अधिकारी को रिश्वत लेने के आरोप में निलंबित कर दिया है. जिला कलेक्टर की रिपोर्ट के आधार पर यह कदम उठाया गया. राजस्व और आपदा प्रबंधन विभाग ने साफ किया है कि विभाग में भ्रष्टाचार के लिए 'जीरो टॉलरेंस' नीति लागू है और दोषियों को बख्शा नहीं जाएगा.

आजतक से खास बातचीत में स्वामी अविमुक्तेश्वरानंद ने बीजेपी में दो विचारधाराओं की बात कही. उन्होंने बताया कि एक विचारधारा अत्याचारी प्रकृति की है जबकि दूसरी नहीं. उन्होंने बटुकों के सम्मान के लिए ब्रजेश पाठक की प्रशंसा की. साथ ही समाजवादी पार्टी और बीजेपी दोनों को राजनीतिक पार्टियों के रूप में बताया. सीएम योगी पर उन्होंने खुलकर वार किए. देखें वीडियो.




