'BJP ने चुराई हमारी 6 सरकारें... चोर कहूं या डाकू', भाजपा पर कांग्रेस अध्यक्ष खड़गे का वार
AajTak
भारत जोड़ो यात्रा के गुरुवार को पठानकोट पहुंचने पर कांग्रेस ने एक जनसभा को संबोधित किया. यहां बोलते हुए खड़गे ने कहा कि राहुल गांधी की भारत जोड़ो यात्रा को 125 दिन पूरे हो गए हैं. कन्याकुमारी से लेकर कश्मीर तक जो राहुल यात्रा कर रहे हैं, ये पूरे देश के लोगों को जोड़ने के लिए है. समाज में आज बीजेपी सरकार, आरएसएस के लोग और बीजेपी की पार्टी के लोग समाज को तोड़ रहे हैं.
इस साल 9 राज्यों में विधानसभा चुनाव होने हैं. नॉर्थ ईस्ट के तीन राज्यों त्रिपुरा, मेघालय और नगालैंड में चुनावों की तारीखों का ऐलान भी हो गया है. इसके साथ ही सभी राजनीतिक पार्टियां तैयारियों में जुट गई हैं. आरोप-प्रत्यारोप का दौर भी जारी है. इस कड़ी में भारत जोड़ो यात्रा में बोलते हुए कांग्रेस के अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे ने बीजेपी को चोर और डाकू करार देते पर राज्यों में सरकारों की चोरी का आरोप लगाया है.
उन्होंने कहा, "ये (BJP) डरा धमका के हमारे कई लोगों को लेकर चले गए हैं. हमारी 6 सरकारों की इन्होंने (BJP) ने चोरी की. मैं BJP को चोर कहूं... डाकू कहूं... या क्या कहूं? जनता ने कांग्रेस पार्टी को चुना, हमें आशीर्वाद दिया, लेकिन इन्होंने हमारी सरकारें चुरा लीं.
भारत जोड़ो यात्रा के गुरुवार को पठानकोट पहुंचने पर कांग्रेस ने एक जनसभा को संबोधित किया. यहां बोलते हुए खड़गे ने कहा कि राहुल गांधी की भारत जोड़ो यात्रा को 125 दिन पूरे हो गए हैं. कन्याकुमारी से लेकर कश्मीर तक जो राहुल यात्रा कर रहे हैं, ये पूरे देश के लोगों को जोड़ने के लिए है. समाज में आज बीजेपी सरकार, आरएसएस के लोग और बीजेपी की पार्टी के लोग समाज को तोड़ रहे हैं. इसलिए राहुल गांधी सोचते हैं कि इस यात्रा के जरिए लोगों को सरकार की कमियां बताएं. खासकर महंगाई, बेरोजगारी और आर्थिक स्थिति पर लोगों को बताने का काम कर रहे हैं.
उन्होंने कहा कि हर वर्ग के लाखों लोग इस भारत जोड़ो यात्रा के साथ जुड़ रहे हैं. इस यात्रा की कामयाबी को देखकर बीजेपी घबराई है. इसी के चलते बीजेपी के लोग कुछ न कुछ हमारे खिलाफ बोलते रहते हैं. इन्हें देश के लोगों की भलाई के लिए कुछ काम नहीं करना है. सिर्फ चुनाव कैसे जीतना है, इसकी तरफ उनका ज्यादा ध्यान है. लोगों की समस्याओं को सुलझाने का काम वो नहीं करना चाहते हैं. कहीं भी जाते हैं चुनाव की बात करते हैं. अभी जो त्रिपुरा, मेघालय, नगालैंड में जो चुनाव है, वहां भी जाकर यही बात करेंगे.
बहाना बनाकर सदन प्रभावित करते हैं- खड़गे
खड़गे ने कहा कि जो कुछ भी जनता के सवाल होते हैं, उनको लेकर जब हम पार्लियामेंट में खड़े होते हैं कुछ न कुछ बहाना बनाकर सदन को प्रभावित करते हैं और फिर हम पर ही आरोप लगाते हैं. लेकिन जब हम सुनने को तैयार हैं और जनता की समस्या को सुनाने को तैयार हैं तो वो सुनने को तैयार नहीं होते. ये डराते हैं. डरा-धमकाकर हमारे लोगों को ले जाते हैं. लोग जो हमको चुनकर लाए, हमारी 6 सरकारें उन्होंने चोरी की. मध्यप्रदेश की चोरी की, कर्नाटक की चोरी, महाराष्ट्र की चोरी की. तो मैं क्या कहूं. मैं क्या कहूं, चोर कहूं... डाकू कहूं... क्या कहूं. क्योंकि जनता कांग्रेस को चुनकर लाई, लेकिन इन्होंने तोड़फोड़ करके लोगों को लेकर गए. किसी को पैसे दिए, किसी को लालच दिखाया, किसी को ईडी का... इनकम टैक्स का डर दिखाया.

Guna Hawala Scandal: गुना का हाईप्रोफाइल हवाला कांड अब एक नई करवट ले रहा है. जहां एक तरफ ट्रेनी IPS आयुष जाखड़ की जांच टीम गुजरात के व्यापारी को बयान के लिए बुला रही है, वहीं दूसरी तरफ निवर्तमान एसपी अंकित सोनी के तबादले ने शहर में एक नया विवाद खड़ा कर दिया है. 'लेडी सिंघम' हितिका वासल ने कमान संभाल ली है, लेकिन अंकित सोनी के समर्थन में हिंदू संगठन सड़कों पर उतर आए हैं.

इजरायल अमेरिका और ईरान के बीच चल रहे युद्ध का असर पूरी दुनिया में देखने को मिल रहा है और भारत भी इससे अछूता नहीं है, इस युद्ध के चलते भारत में भी ऊर्जा संकट पैदा हो रहा था, इसी संकट को लेकर पीएम मोदी ने आज संसद में पहली बार सार्वजनिक तौर पर बयान दिया. पश्चिम एशिया में जंग के हालातों पर पीएम मोदी ने लोकसभा में 25 मिनट की स्पीच दी उन्होंने कहा कि तनाव खत्म होना चाहिए. बातचीत से ही समस्या का समाधान है. पीएम ने कहा कि नागरिकों और पावर प्लांट पर हमले मंजूर नहीं हैं. होमुर्ज का रास्ता रोकना स्वीकार नहीं होगा ‘सरकार की कोशिश है कि देश में तेल-गैस संकट न हो. इसके लिए 27 की जगह अब 41 देशों से इंपोर्ट कर रहे हैं. पश्चिम एशिया में एक करोड़ भारतीय रहते हैं. उनकी सुरक्षा हमारी प्राथमिकता है.

हैदराबाद में आगामी रामनवमी शोभा यात्रा को लेकर गोशामहल के विधायक टी. राजा सिंह ने पुलिस प्रशासन पर गंभीर आरोप लगाए हैं. उन्होंने कहा कि साल 2010 से लगातार शोभा यात्रा आयोजित की जा रही है, लेकिन हर साल पुलिस की ओर से बाधाएं खड़ी की जाती हैं. उनका आरोप है कि सिदंबर बाजार, पुराना पुल और बेगम बाजार जैसे इलाकों में विशेष रूप से लाठीचार्ज के लिए टास्क फोर्स तैनात की जाती है. साथ ही उन्होंने दावा किया कि हर साल उनके खिलाफ FIR दर्ज की जाती है और इस बार भी पुलिस अपनी गलतियों का ठीकरा उन पर फोड़ सकती है.










