
'BJP की गुंडागर्दी की वजह से नहीं हो पा रहा मेयर का चुनाव', AAP ने 70 विधानसभाओं में की पदयात्रा
AajTak
AAP ने शनिवार को दिल्ली की सभी 70 विधानसभाओं में पदयात्रा की. इस दौरान पार्टी ने आरोप लगाया कि भाजपा मेयर चुनाव को बार-बार टाल रही है. AAP का कहना है कि अबतक मेयर के चुनाव के लिए दो बार हाउस बुलाया जा चुका है, लेकिन बार-बार गुंडागर्दी की साजिश करके भाजपा मेयर का चुनाव नहीं होने दे रही है.
आम आदमी पार्टी ने शनिवार को दिल्ली की सभी 70 विधानसभाओं में पदयात्रा की और आरोप लगाया कि भाजपा द्वारा मेयर का चुनाव बार-बार टाला जा रहा है. आम आदमी पार्टी का कहना है कि भाजपा के विरोध में पदयात्रा निकालकर दिल्ली की जनता को बताया कि भाजपा किस तरीके से दिल्ली के अंदर ‘आप’ का मेयर नहीं बनने देना चाहती है.
आम आदमी पार्टी का कहना है कि अबतक मेयर के चुनाव के लिए दो बार हाउस बुलाया जा चुका है, लेकिन बार-बार गुंडागर्दी की साजिश करके भाजपा मेयर का चुनाव नहीं होने दे रही है. यह ना सिर्फ दिल्ली के 2 करोड़ लोगों के जनादेश का अपमान है बल्कि उनका समय भी बर्बाद किया जा रहा है. भाजपा नहीं चाहती है कि दिल्ली में ‘आप’ का मेयर हो क्योंकि वह नहीं चाहती कि दिल्ली में काम हो और दिल्ली को कूड़े से मुक्ति मिले.
भाजपा पर लगाए आरोप
आम आदमी पार्टी के विधायक और एमसीडी प्रभारी दुर्गेश पाठक ने बयान जारी कर कहा कि दिल्ली में भाजपा की गुंडागर्दी लगातार बढ़ती जा रही है. भाजपा दिल्ली की एक-एक चीज पर नियंत्रण पाना चाहती है. एमसीडी में भाजपा के 15 सालों के कुशासन से परेशान होकर आज जब जनता ने एमसीडी में आम आदमी पार्टी को बहुमत दिया तो भाजपा को समझ नहीं आ रहा है कि इस सत्ता को वापस कैसे पाया जाए. वह हर हाल में एमसीडी को अपने अंतर्गत रखना चाहते हैं. यही वजह है कि एमसीडी चुनाव के नतीजे आए एक महीने से ऊपर हो गया है लेकिन भाजपा ‘आप’ का मेयर नहीं बनने दे रही है. वह एमसीडी की हर चीज में दखल दे रही है.
'दिल्ली में नहीं चलेगी भाजपा की गुंडागर्दी'
आम आदमी पार्टी का आरोप है कि अबतक मेयर के चुनाव के लिए दो बार हाउस बुलाया जा चुका है, लेकिन भाजपा बार-बार गुंडागर्दी करके, हंगामा करके मेयर का चुनाव नहीं होने दे रही है. यह बेहद शर्मनाक है और जनते के फैसले का अपमान करना है. आम आदमी पार्टी दिल्ली में भाजपा की गुंडागर्दी नहीं चलने देगी. इसी के विरोध में आम आदमी पार्टी के नेताओं व कार्यकर्ताओं ने आज दिल्ली की सभी विधानसभाओं में पदयात्रा निकालकर लोगों को भाजपा की गुंडागर्दी से अवगत कराया। भाजपा से हमारी मांग है कि दिल्ली को मेयर से वंचित मत रखो। भाजपा वालों, मेयर का चुनाव होने दो।

वेस्ट एशिया में छिड़ी जंग के बाद पैदा हुए हालातों पर प्रधानमंत्री लोकसभा को संबोधित कर रहे हैं. इस बीच उन्होंने कहा कि अब इस संकट को 3 सप्ताह से ज्यादा हो रहा है. इसका पूरे विश्व की अर्थव्यवस्था पर, लोगों के जीवन पर बहुत ही विपरित असर हो रहा है. इसलिए पूरी दुनिया इस संकट के जल्द से जल्द समाधान के लिए सभी पक्षों से आग्रह भी कर रही है.












