
Bitcoin ने किया कमाल... साल 2009 में सिर्फ 2 रुपये लगाना था, आज होते ₹1 करोड़ के मालिक!
AajTak
बिटकॉइन आए दिन एक नया रिकॉर्ड बना रहा है. अब एक बार फिर इसने अपने उच्चत्तम स्तर को पार किया है. सबसे पुराना डिजिटल टोकन पिछले 24 घंटों में लगभग 6 प्रतिशत बढ़कर अपने सर्वकालिक उच्चतम $116,906.22 पर पहुंच गया.
लोग अपनी सेविंग को बढ़ाने के लिए फिक्स्ड डिपॉजिट से म्यूचुअल फंड और स्टॉक में पैसा लगा रहे हैं, ताकि वे आने वाले समय में एक मोटा पैसा जमा कर पाएं. शेयर बाजार में निवेश करना ज्यादा रिस्की माना जाता है, लेकिन इसमें FD के मुकाबले ज्यादा मुनाफा भी मिल सकता है. वहीं सबसे ज्यादा रिटर्न देने वाले असेट की बात करें तो वह Bitcoin है, जिसने कुछ सालों में कमाल का रिटर्न दिया है. आज 1 बिटकॉइन की कीमत 1 करोड़ रुपये के पार पहुंच गई है.
बिटकॉइन शुक्रवार को 'करोड़पति' बन गया, क्योंकि सबसे पुराना डिजिटल टोकन पिछले 24 घंटों में लगभग 6 प्रतिशत बढ़कर अपने सर्वकालिक उच्चतम $116,906.22 पर पहुंच गया. अपने नए हाई लेवल 85.85 रुपये प्रति अमेरिकी डॉलर के रेट के अनुसार, भारत में एक Bitcoin का प्राइस 1,00,36,400 रुपये हो चुका है. यानी कह सकते हैं कि अब यह एक 'करोड़पति' असेट बन चुका है.
सिर्फ 2 रुपये ही तो लगाने थे? 15 साल पहले बिटकॉइन की कीमत $0.04865 थी, जो उस समय 46 रुपये प्रति अमेरिकी डॉलर के रेट पर करीब 2.25 रुपये थी. Bitcoin ने पिछले 15 सालों में 44.80 लाख गुना रिटर्न दिया है, जो भारतीय रुपये के संदर्भ में 44,60,00,000 प्रतिशत रिटर्न है. ऐसे में किसी ने 2.25 रुपये का भी 1 बिटकॉइन खरीद लिया होता तो आज वह करोड़पति होता.
बिटकॉइन में क्यों आ रही इतनी तेजी? बिटकॉइन तकनीकी और बुनियादी, दोनों कारणों से तेजी से बढ़ रहा है. बिटकॉइन के दाम में उछाल के कई कारण हैं, जिसमें बढ़ते संस्थागत निवेश, ट्रंप की क्रिप्टो नीति और एसएंडपी ग्लोबल इंडेक्स में कॉइनबेस की एंट्री शामिल है. बाययूकॉइन के CEO शिवम ठकराल ने कहा कि कई प्रयासों के बाद, व्यवसायों द्वारा अपनाए जाने, ईटीएफ के मजबूत प्रवाह और वैश्विक नियामकीय समर्थन के कारण बिटकॉइन ने $116,000 का स्तर पार कर लिया है.
Pi42 के को-फाउंडर और सीईओ अविनाश शेखर ने कहा कि Cripto Market में तेजी बढ़ रही है, जो इस बात का संकेत है कि हम इस तेजी के सबसे निर्णायक चरण में एंट्री कर रहे हैं. उन्होंने बताया कि जैसे-जैसे मंदी की स्थिति समाप्त हुई है, उस हिसाब से तेजी आई है.
शुक्रवार को बिटकॉइन का कुल बाजार पूंजीकरण 2.232 ट्रिलियन रहा और पिछले 24 घंटों में इसकी ट्रेडिंग मात्रा में लगभग 70 प्रतिशत की वृद्धि हुई. कॉइन मार्केट कैप के आंकड़ों के अनुसार, इस अवधि के दौरान 100 अरब से ज्यादा प्राइस के बिटकॉइन का ट्रांजेक्शन हुआ है.

Guna Hawala Scandal: गुना का हाईप्रोफाइल हवाला कांड अब एक नई करवट ले रहा है. जहां एक तरफ ट्रेनी IPS आयुष जाखड़ की जांच टीम गुजरात के व्यापारी को बयान के लिए बुला रही है, वहीं दूसरी तरफ निवर्तमान एसपी अंकित सोनी के तबादले ने शहर में एक नया विवाद खड़ा कर दिया है. 'लेडी सिंघम' हितिका वासल ने कमान संभाल ली है, लेकिन अंकित सोनी के समर्थन में हिंदू संगठन सड़कों पर उतर आए हैं.

इजरायल अमेरिका और ईरान के बीच चल रहे युद्ध का असर पूरी दुनिया में देखने को मिल रहा है और भारत भी इससे अछूता नहीं है, इस युद्ध के चलते भारत में भी ऊर्जा संकट पैदा हो रहा था, इसी संकट को लेकर पीएम मोदी ने आज संसद में पहली बार सार्वजनिक तौर पर बयान दिया. पश्चिम एशिया में जंग के हालातों पर पीएम मोदी ने लोकसभा में 25 मिनट की स्पीच दी उन्होंने कहा कि तनाव खत्म होना चाहिए. बातचीत से ही समस्या का समाधान है. पीएम ने कहा कि नागरिकों और पावर प्लांट पर हमले मंजूर नहीं हैं. होमुर्ज का रास्ता रोकना स्वीकार नहीं होगा ‘सरकार की कोशिश है कि देश में तेल-गैस संकट न हो. इसके लिए 27 की जगह अब 41 देशों से इंपोर्ट कर रहे हैं. पश्चिम एशिया में एक करोड़ भारतीय रहते हैं. उनकी सुरक्षा हमारी प्राथमिकता है.

हैदराबाद में आगामी रामनवमी शोभा यात्रा को लेकर गोशामहल के विधायक टी. राजा सिंह ने पुलिस प्रशासन पर गंभीर आरोप लगाए हैं. उन्होंने कहा कि साल 2010 से लगातार शोभा यात्रा आयोजित की जा रही है, लेकिन हर साल पुलिस की ओर से बाधाएं खड़ी की जाती हैं. उनका आरोप है कि सिदंबर बाजार, पुराना पुल और बेगम बाजार जैसे इलाकों में विशेष रूप से लाठीचार्ज के लिए टास्क फोर्स तैनात की जाती है. साथ ही उन्होंने दावा किया कि हर साल उनके खिलाफ FIR दर्ज की जाती है और इस बार भी पुलिस अपनी गलतियों का ठीकरा उन पर फोड़ सकती है.










