
Birbhum Violence: हमें घर में बंद कर आग लगा दी है, जल्दी से पुलिस भेज दो... सुबह मिली दंपति की जली लाश
AajTak
Birbhum Violence: बीजेपी ने राज्य में हो रही राजनीतिक हिंसाओं को लेकर ममता सरकार को जिम्मेदार ठहराया है और राष्ट्रपति शासन की मांग की है. वहीं इस मामले में अब तक 11 लोगों की गिरफ्तारी हुई है. ममता सरकार ने SIT का गठन कर 72 घंटे में जांच की रिपोर्ट मांगी है.
पश्चिम बंगाल के बीरभूम में टीएमसी नेता की हत्या के बाद हिंसा फैल गई. आरोप है कि यहां गुस्साई भीड़ ने करीब एक दर्जन घरों को आग के हवाले कर दिया. 8 लोगों की जलकर मौत हो गई. मरने वालों में 3 महिलाएं और 2 बच्चे भी शामिल हैं. पुलिस का कहना है कि वो मामले की जांच में जुटी हुई है, हालांकि अभी तक मामले में 22 लोगों की गिरफ्तारी भी हो चुकी है. इसी बीच इसी घटना से जुड़ी एक दर्दनाक कहानी सामने आ रही है. बताया जा रहा है कि पश्चिम बंगाल के बीरभूम हत्याकांड में मारे गए लोगों में एक नव दंपति भी शामिल है. जानकारी के मुताबिक शबे बारात की खुशी में लिली खातून अपने पति काजी साजीदुर के साथ बगतुई गांव में अपने मायके आई थी. सोमवार रात 12 बजे साजीदुर का अपने दोस्त काजी माहिम के पास थरथराती आवाज में फोन आया. साजीदुर ने फोन पर कहा कि हमें एक घर में घुसाकर आग लगा दी गई है. किसी तरह पुलिस को भेजने का बंदोबस्त कर. माहिम ने तुरंत यह बात उसके पिता को बताई. लेकिन इसके बाद साजीदुर से संपर्क की कोशिशें व्यर्थ साबित हुईं. जिसके बाद मंगलवार सुबह दोनों की जली हुई लाश मिली.
इसके बाद से ही साजीदुर के घर नानुर में शोक की लहर दौड़ गई. बीरभूम के नानूर के रहनेवाले साजीदुर की शादी बगतूई गांव के मिजारूल शेख की लड़की लिली खातून से इसी साल जनवरी महीने में हुई थी. सोमवार दोपहर लिली अपने पति को लेकर अपने मायके बागतुई गांव में आई थी. दोपहर तक सब ठीक था. लेकिन रात 12 बजे काजी माहिम के पास साज़ीदुर के फोन आने के बाद से नानूर में उथल पुथल मच गई. और दोनों ही परिवारों में मातम पसर गया है.तेज धमाके... फिर लग गई आग! रामपुरहाट के बोगतुई गांव के लोग सोमवार रात बम की आवाज से चौंक कर उठे तो उन्होंने देखा कि कई घर आग की चपेट में आ गए हैं. इसके बाद लोगों ने आग को बुझाने का प्रयास किया. साथ ही पुलिस और फायर ब्रिगेड को फोन किया. लेकिन तब तक आग कई घरों को अपनी चपेट में ले चुकी थी. पुलिस ने जले हुए एक घर से 7 शवों को बाहर निकाला. इसमें दो बच्चे भी शामिल थे. वहीं, इसके बाद 1 मौत अस्पताल में हो गई.
वारदात को अंजाम देने वालों को जनता माफ ना करे: पीएम मोदी पीएम मोदी ने भी बंगाल में घटित हुई घटना पर अपनी प्रतिक्रिया दी है. बुधवार को उन्होंने कहा है कि मैं पश्चिम बंगाल के बीरभूम में हुई हिंसक वारदात पर दुख व्यक्त करता हूं, अपनी संवेदना व्यक्त करता हूं. मैं आशा करता हूं कि राज्य सरकार, बंगाल की महान धरती पर ऐसा जघन्य पाप करने वालों को जरूर सजा दिलवाएगी. पीएम ने कहा कि मैं बंगाल के लोगों से भी आग्रह करूंगा कि ऐसी वारदात को अंजाम देने वालों को, ऐसे अपराधियों का हौसला बढ़ाने वालों को कभी माफ न करें. उन्होंने कहा कि केंद्र सरकार की तरफ से मैं राज्य को इस बात के लिए आश्वस्त करता हूं कि अपराधियों को जल्द से जल्द सजा दिलवाने में जो भी मदद वो चाहेगी, उसे मुहैया कराई जाएगी.

रमजान के महीने में देश के कई हिस्सों में सांप्रदायिक तनाव की घटनाएं सामने आई हैं. खासकर मध्यप्रदेश के जबलपुर, हैदराबाद और कर्नाटक के बागलकोट में हालात तनावपूर्ण रहे. जबलपुर के सिहोरा इलाके में मंदिर और मस्जिद के बीच आरती और नमाज के समय विवाद हुआ जिसने तोड़फोड़ और पथराव को जन्म दिया. पुलिस ने कई आरोपियों को गिरफ्तार किया है और स्थिति को नियंत्रण में रखने के लिए कार्रवाई कर रही है.

उत्तराखंड के पौड़ी जनपद के श्रीनगर में स्थित लोकप्रिय धारी देवी मंदिर के पास बहने वाली अलकनंदा नदी में बड़ा हादसा टल गया. नदी में दो बोटों की आमने-सामने जोरदार टक्कर हुई जिसके कारण कुछ देर के लिए अफरा-तफरी मच गई. टक्कर के बाद एक चालक नदी में गिर गया जबकि दूसरी बोट अनियंत्रित होकर बीच धारा में घूमती रही. सौभाग्यवश चालक तैरकर सुरक्षित बाहर आ गया और बोट संचालकों की सूझबूझ से सभी सवार सुरक्षित बचा लिए गए.

ब्राजील के राष्ट्रपति लूला डा सिल्वा ने इस इंटरव्यू ब्रिक्स करेंसी पर विस्तार से बात की. उन्होंने कहा कि हमने यह नहीं कहा कि हम ब्रिक्स करेंसी बनाएंगे. ब्रिक्स के अंदर नई करेंसी बनाने पर कोई बहस नहीं है. लेकिन यह जरूरी नहीं है कि ब्राजील और इंडिया के बीच ट्रेड डील US डॉलर में ही हो. हम इसे अपनी करेंसी में भी कर सकते हैं.

दिल्ली में AI इम्पैक्ट समिट के दौरान युवा कांग्रेस के कुछ कार्यकर्ताओँ ने शर्ट उतारकर सार्वजनिक रूप से विवादास्पद प्रदर्शन किया. इस घटना के बाद पुलिस ने 5 से 6 प्रदर्शनकारियों को हिरासत में लिया. बीजेपी ने इस प्रदर्शन पर तीखा हमला किया है और संबित पात्रा ने कहा कि इस प्रदर्शन को जानबूझकर किया गया था. AI समिट में इस तरह के प्रदर्शन ने वहां की शांति भंग कर दी.

आज का दंगल घरेलू सियासत में देश के वैश्विक अपमान पर है. क्योंकि दिल्ली में चल रहे एआई इम्पैक्ट समिट में आज ऐसी घटना हुई है जिसे लेकर बीजेपी हमलावर है. दिल्ली में चल रहे जिस एआई समिट में शामिल होने के लिए दुनिया भर से नेता-उद्योगपति-टेक्नोकरेट्स भारत आए हुए हैं. उसी मेले में जाकर युवा कांगरसे के 10 कार्यकर्तां ने यूएस डील के विरोध में प्रदर्शन करना शुरू कर दिया. ये कार्यकर्ता अपनी टीशर्ट उतारकर उसे बैनर की तरह लहराकर प्रदर्शन कर रहे थे.

दिल्ली के मुखर्जी नगर में 1 साल 9 माह के बच्चे हादी की मौत का मामला सामने आया है. एसएफएस फ्लैट्स के पार्क में मौसी आजरा पर गला दबाने की आशंका है. स्थानीय लोगों ने बच्चे को छुड़ाकर न्यूलाइफ अस्पताल पहुंचाया, जहां डॉक्टरों ने मृत घोषित किया. पुलिस ने आरोपी महिला को हिरासत में लिया है. शव को पोस्टमार्टम के लिए बाबू जगजीवन राम अस्पताल भेजा गया है.

तिरुवनंतपुरम में आधी रात को 14 साल के लड़के की जॉयराइड, माता-पिता को घर में बंद कर खाई में गिराई कार
तिरुवनंतपुरम में एक नाबालिग लड़के ने अपने माता-पिता को घर में बंद कर आधी रात को कार निकाली और दोस्त के साथ घूमने निकल गया. तभी करमना में कार रेलिंग तोड़कर कई फीट नीचे जा गिरी, लेकिन दोनों नाबालिग चमत्कारिक रूप से बच गए. पढ़ें इस हादसे की हैरान करने वाली कहानी.

एआई समिट में प्रदर्शन के मामले में इंडियन यूथ कांग्रेस के चार कार्यकर्ताओं को गिरफ्तार किया गया है. सूत्रों के अनुसार आरोपियों ने पहले काले छाते पर प्रिंटेड स्टिकर लगाकर मंडपम में प्रवेश की योजना बनाई थी, लेकिन सुरक्षा जांच में पकड़े जाने की आशंका के चलते उन्होंने प्लान बदलकर टी-शर्ट पर स्टिकर लगवाए.

दिल्ली से मेरठ के बीच यात्रा को तेज और आसान बनाने की दिशा में 82 किमी लंबे दिल्ली-मेरठ आरआरटीएस कॉरिडोर पर चलने वाली नमो भारत रैपिड रेल ने सराय काले खां से मेरठ के बेगमपुल तक सफल ट्रायल रन पूरा कर लिया है. करीब 160 किमी प्रति घंटे की रफ्तार वाली यह ट्रेन दोनों शहरों के बीच सफर को 55-60 मिनट में पूरा करेगी, जिससे दिल्ली, गाजियाबाद और मेरठ के यात्रियों को बड़ी राहत मिलेगी.

दिल्ली में अरविंद केजरीवाल के नेतृत्व वाली आम आदमी पार्टी को पराजित करने के बाद रेखा गुप्ता की अगुवाई में बीजेपी की सरकार एक साल पूरी कर चुकी है. इस मौके पर सीएम रेखा गुप्ता ने दावा किया कि उन्होंने अपने वादों को पूरा करने की कोशिश की है. साथ ही अपने एक वर्ष की उपलब्धियां भी बताईं. देखें वीडियो.



