
Bihar Politics: चिराग पासवान का दावा- नीतीश कुमार का जाना तय, बिहार में होंगे मध्यावधि चुनाव
ABP News
चिराग पासवान ने कहा कि जब शराबबंदी कानून की चर्चा चली थी तब नीतीश कुमार विपक्ष में थे और महागठबंधन से मुख्यमंत्री थे. लेकिन शराबबंदी के फैसले पर विपक्ष में रहने के बावजूद मैंने उनका समर्थन किया था.
सहरसा: आशीर्वाद यात्रा के तहत बिहार के सहरसा पहुंचे चिराग पासवान (Chirag Paswan) ने दावा किया है कि बिहार में मध्यावधि चुनाव होंगे. सहरसा के परिसदन में प्रेस वार्ता के दौरान उन्होंने कहा कि जैसे ही मुख्यमंत्री नीतीश कुमार (Nitish Kumar) के दोनों प्रत्याशी विधानसभा उपचुनाव हारेंगे, वैसे ही बिहार में नीतीश सरकार का गिरना तय है. वहीं, इस बार एलजेपी (रामविलास) के दोनों प्रत्याशी को जनता का भरपूर समर्थन मिलेगा और वो चुनाव जीतेंगे.
जातीय जनगणना को लेकर कही ये बात
More Related News













