
Bihar Political Crisis: लालू यादव ने नीतीश को 5 बार मिलाया फोन, बिहार CM ने किया बात करने से इनकार!
AajTak
बिहार की राजनीति में उठे सियासी तूफान के बीच चर्चा है कि लालू यादव ने नीतीश कुमार को 5 बार फोन मिलाया है, लेकिन मौजूदा बिहार सीएम ने बात करने से ही इनकार कर दिया है. लालू यादव ने लैंड लाइन से भी फोन मिलाया, लेकिन उस पर भी बात नहीं हुई है.
बिहार में एक बार फिर सत्ता को लेकर हलचल मची हुई है. चर्चा है कि, सीएम नीतीश कुमार NDA में वापसी करने वाले हैं. बिहार में एक बार फिर NDA गठबंधन की सरकार बनने वाली है. इसके साथ ही RJD और JDU की राहें न सिर्फ अलग होती दिख रही हैं, बल्कि उनके बीच बीते कई दिनों से जिस दरार की आशंका जताई जा रही थी, वह खाई में तब्दील होती दिख रही है.
नीतीश और लालू दोनों ही खेमों में चुप्पी नीतीश और लालू दोनों ही खेमों में चुप्पी सी है और कोई भी सीधे-सीधे जवाब नहीं दे रहा है. हालांकि चर्चाओं के बाजार कई तरह के गर्म हैं. थोड़ी देर पहले सामने आया था कि लालू-नीतीश में कोई बात नहीं हो रही है, लेकिन अब ये भी सामने आया है कि, लालू ने नीतीश कुमार कई बार फोन किया है.
लैंडलाइन पर भी किया फोन, लेकिन बात नहीं हुई! बिहार की राजनीति में उठे सियासी तूफान के बीच चर्चा है कि लालू यादव ने नीतीश कुमार को 5 बार फोन मिलाया है, लेकिन मौजूदा बिहार सीएम ने बात करने से ही इनकार कर दिया है. लालू यादव ने लैंड लाइन से भी फोन मिलाया, लेकिन उस पर भी बात नहीं हुई है. कुल मिलाकर कहा जा रहा है कि लालू यादव इस पूरे सिनेरियो पर स्पष्ट स्थिति जानना चाह रहे हैं, लेकिन नीतीश कुमार अभी कोई भी जवाब देने के मूड में नहीं दिख रहे हैं.
राजद उपाध्यक्ष ने भी कही ये बात उधर, राजद उपाध्यक्ष के हवाले से तो एक और बड़ी बात सामने आई है. राजद उपाध्यक्ष शिवानंद तिवारी ने सवाल उठाया कि नीतीश कैसे NDA में जा सकते हैं. इस बात पर आश्चर्य वाले लहजे में उन्होंने कहा कि, 'बीजेपी के दफ़्तर का चपरासी भी कह दिया है इन्हें बीजेपी में नहीं लेंगे, बिहार बीजेपी के प्रदेश अध्यक्ष ने क्या क्या नहीं कहा नीतीश कुमार को फिर भी कैसे वो जा सकते है. उन्होंने आगे जोड़ा कि, नीतीश कुमार से मिलने का समय कल माँगा था, लेकिन अभी तक नहीं समय मिला है. हमने नीतीश से कहा भी, क्या बात है मेरे लिए समय नहीं है, तो उन्होंने (नीतीश कुमार) कहा आज बताते हैं. नीतीश कुमार इतिहास में किस तरह से नाम दर्ज करवायेंगे? हमें अभी भी भरोसा नहीं है कि नीतीश कुमार इधर से उधर चले जाएंगे.
यह भी पढ़िएः Bihar Political Crisis: महागठबंधन से और दूर हो जाएगा मैजिक नंबर! कांग्रेस के 10 विधायक बना सकते हैं अलग गुट
नीतीश कुमार की तारीफ करने लगे बीजेपी विधायक वहीं, एक खबर तो ये भी आ रही है कि, बीजेपी के विधायक नीतीश को अपना सीएम मानने को तैयार हो गए हैं. भाजपा के विधायक राजू सिंह नीतीश कुमार का स्वागत करने के लिए तैयार हो गए हैं. उन्होंने नीतीश कुमार की तारीफ की है. खेला होने से पहले ही बीजेपी के विधायक सीएम नीतीश की तारीफ करने लगे हैं. उन्होंने कहा है कि, शीर्ष नेतृत्व ने उन्हें सीएम बना दिया तो हमें स्वीकार है.

भारत में चल रहे India AI Impact Summit 2026 में दो टेक टायकून ने भले ही मंच पर दूसरे से हाथ न मिलाया हो, लेकिन इस वायरल दृश्य के बावजूद मानवता के भविष्य में आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (AI) के योगदान को लेकर दोनों ही लीडर लगभग एक ही दिशा में सोचते हैं. दोनों का की कहना है कि कुछ ही सालों में मशीन इंसानों से ज्यादा काबिलियत हासिल कर लेंगे.

'अगर डील नहीं हुई तो...', ईरान को अमेरिकी राष्ट्रपति ट्रंप की खुली चेतावनी, 10 दिन का दिया अल्टीमेटम
अमेरिकी राष्ट्रपति ट्रंप की यह टिप्पणी ऐसे समय आई है जब अमेरिका और ईरान के बीच स्विट्जरलैंड के जिनेवा में परोक्ष वार्ता जारी है. अमेरिकी दूत स्टीव विटकॉफ और जेरेड कुशनर मध्यस्थों के जरिए ईरान के विदेश मंत्री अब्बास अरकची से बातचीत कर रहे हैं, ताकि परमाणु विवाद खुले टकराव में न बदले.

आयकर विभाग ने आयकर अधिनियम की धारा 133A के तहत जांच करते हुए 2019-20 से 2025-26 तक के छह वित्तीय वर्षों का लगभग 60 टेराबाइट ट्रांजेक्शनल डेटा खंगाला. जांच में सामने आया कि संबंधित बिलिंग सॉफ्टवेयर प्लेटफॉर्म का इस्तेमाल देशभर में एक लाख से अधिक रेस्टोरेंट करते हैं और यह भारत के रेस्टोरेंट बाजार का लगभग 10 प्रतिशत कवर करता है.

मेघालय के री-भोई जिले में बर्नीहाट के पास क्लिंकर से भरे ट्रक ने माउंट जियोन अकादमी की स्कूल बस को पीछे से टक्कर मार दी. हादसे में छात्र मैक्सवेल लिंगदोह की मौत हो गई, जबकि सात बच्चे गंभीर रूप से घायल हो गए. उन्हें गुवाहाटी अस्पताल भेजा गया. हादसे के बाद ट्रक चालक और हेल्पर फरार हो गए, पुलिस उनकी तलाश कर रही है.

पाकिस्तान में इमरान खान की जेल की हालत गंभीर होती जा रही है. उनके खिलाफ सियासी और सैन्य दबाव बढ़ रहा है. असिम मुनीर ने 5000 सैनिकों को तैनात कर विरोध को दबाने की कोशिश की है. इमरान खान की स्वास्थ्य स्थिति चिंताजनक है और उनकी आंख की रोशनी कमजोर हो गई है. सुप्रीम कोर्ट ने मेडिकल कमिटी गठित कर उनके इलाज का आदेश दिया है. विपक्ष और उनकी बहनों ने इमरान के रिहाई की मांग को लेकर सड़कों पर विरोध शुरू किया है.

क्या अमेरिका ने ईरान पर हमले की तारीख मुकर्रर कर दी है और ये हमला इस हफ्ते के आखिर तक हो सकता है? ट्रंप ने ईरान को धमकी देते हुए कहा है कि ईरान नहीं माना तो हमला होगा. रमज़ान का महीना शुरू हो गया है और ये मुसलमानों के लिए पाक महीना माना जाता है. ऐसे में सवाल उठता है कि अगर अमेरिका ने ईरान पर रमजान के महीने में हमला किया तो मुस्लिम देश क्या करेंगे? हालांकि अमेरिका के लिए सब इतना आसान भी नहीं होने वाला, क्योंकि ईरान पूरी ताकत से मुकाबला करने के लिए तैयार है.

भ्रष्टाचार के खिलाफ सख्त रुख अपनाते हुए ओडिशा सरकार ने बड़ी कार्रवाई की है. बरगढ़ जिले के पद्मपुर में तैनात एक ओडिशा प्रशासनिक सेवा अधिकारी को रिश्वत लेने के आरोप में निलंबित कर दिया है. जिला कलेक्टर की रिपोर्ट के आधार पर यह कदम उठाया गया. राजस्व और आपदा प्रबंधन विभाग ने साफ किया है कि विभाग में भ्रष्टाचार के लिए 'जीरो टॉलरेंस' नीति लागू है और दोषियों को बख्शा नहीं जाएगा.

आजतक से खास बातचीत में स्वामी अविमुक्तेश्वरानंद ने बीजेपी में दो विचारधाराओं की बात कही. उन्होंने बताया कि एक विचारधारा अत्याचारी प्रकृति की है जबकि दूसरी नहीं. उन्होंने बटुकों के सम्मान के लिए ब्रजेश पाठक की प्रशंसा की. साथ ही समाजवादी पार्टी और बीजेपी दोनों को राजनीतिक पार्टियों के रूप में बताया. सीएम योगी पर उन्होंने खुलकर वार किए. देखें वीडियो.

यह वीडियो भारत में हो रहे एआई समिट, उत्तर प्रदेश की राजनीतिक तनावपूर्ण सियासत और संघ परिवार की मुसलमानों की घर वापसी से जुड़ी राय पर केंद्रित है. सुंदर पिचाई ने भारत में टैलेंट की घर वापसी पर आशावादी विचार व्यक्त किए हैं. वहीं, उत्तर प्रदेश में ब्राह्मण राजनीति और शंकराचार्य विवाद ने सियासी हलचल बढ़ाई है. साथ ही संघ प्रमुख और मुस्लिम नेताओं के बीच घर वापसी को लेकर बयानबाजी जारी है. देखें खबरदार.

सेंट्रल इंडिया के पूर्व माओवादी नेता भूपति ने लगभग 40 सालों के हथियारबंद संघर्ष के बाद 15 अक्टूबर 2025 को गढ़चिरोली में 60 साथियों के साथ आत्मसमर्पण कर मुख्यधारा में लौटने का ऐतिहासिक फैसला किया. 70 साल भूपति ने कहा कि देश की बदलती सामाजिक-राजनीतिक स्थितियों में सशस्त्र क्रांति अब व्यावहारिक नहीं रही. उन्होंने बताया कि संगठन 2013 के बाद जनता से कट चुका था, जिससे अंत की शुरुआत हुई.



