
Bihar Board Exam: कार की हेडलाइट की रोशनी में परीक्षा दे रहे बच्चे, एग्जाम सेंटर सुप्रिटेंडेंट सस्पेंड
AajTak
Bihar Board 12th Exam 2022: बिहार बोर्ड 12वीं का हिंदी का पेपर 1 फरवरी को महाराजा हरेंद्र किशोर सिंह कॉलेज में दूसरी शिफ्ट में होना था. एग्जाम सेंटर पर शाम के समय रोशनी की कोई व्यवस्था नहीं थी. ऐसे में छात्रों को कार की हेडलाइटें ऑन कर उनके सामने बैठा दिया गया और परीक्षा ली गई.
Bihar Board 12th Exam 2022: बिहार स्कूल एग्जामिनेशन बोर्ड (BSEB) कक्षा 12 की बोर्ड परीक्षा में 400 से अधिक छात्रों को मोतिहारी के एक परीक्षा केंद्र पर कारों की हेडलाइट के सामने बैठकर परीक्षा देनी पड़ी. 1 फरवरी की शाम को महाराजा हरेंद्र किशोर सिंह कॉलेज में परीक्षा देने वाले छात्रों का दूसरी शिफ्ट में हिंदी का पेपर था. एग्जाम सेंटर पर शाम के समय रोशनी की कोई व्यवस्था नहीं थी. ऐसे में छात्रों को कार की हेडलाइटें ऑन कर उनके सामने बैठा दिया गया और परीक्षा ली गई. #WATCH | Students took their Class 12 exam in the light of car headlights at an exam centre in Motihari, Bihar on Tuesday evening pic.twitter.com/67hiEHD2Tx

टाटा मोटर्स ने अपनी नई और अफोर्डेबल ऑल व्हील ड्राइव कार लॉन्च कर दी है. कंपनी ने टाटा हैरियर ईवी का क्वाड व्हील ड्राइव वाला सस्ता वेरिएंट लॉन्च किया है. पहले ये फीचर सिर्फ टॉप वेरिएंट में मिलता था. अब कंपनी ने इसे सेकंड टॉप वेरिएंट में जोड़ा है, जो पिछले वर्जन के मुकाबले 2.5 लाख रुपये कम कीमत पर मिलेगा. आइए जानते हैं इसकी डिटेल्स.

भारत सरकार की एजेंसी कंप्यूटर इमरजेंसी रिस्पोंस टीम (CERT-In) ने बताया है कि ऐपल के डिवाइस में कुछ वल्नरेबिलिटीज (कमजोरियों) को डिटेक्ट किया है. इनकी मदद से हैकर्स आपके डिवाइस को निशाना बना सकते हैं. एडवाइजरी में iOS के नाम दिये हैं और बचाव का भी तरीका बताया है. आइए इसके बारे में डिटेल्स में जानते हैं.

Aaj 21 March 2026 का पंचांग (Aaj ka Panchang): 21 मार्च 2026, दिन- शनिवार, चैत्र मास, शुक्ल पक्ष, तृतीया तिथि 23.56 बजे तक फिर चतुर्थी तिथि, अश्विनी नक्षत्र, चंद्रमा- मेष में, सूर्य- मीन में, अभिजित मुहूर्त- दोपहर 12.04 बजे से दोपहर 12.53 बजे तक, राहुकाल- सुबह 09.26 बजे से सुबह 10.57 बजे तक, दिशा शूल- पूर्व.










