
Bihar: कम उम्र की 7 महिलाओं के निकाले यूट्रस, अवैध कारोबार का भंडाफोड़
AajTak
बगहा में अवैध तरीके से चल रहे नर्सिंगहोम पर जब छापा मारा गया तो उसमें 11 सिजेरियन मरीज पाए गए. जिसमें 7 महिलाओं के यूटरस निकाले जाने का मामला सामने आया. इनमें से कुछ मरीजों को बेतिया सदर अस्पताल भेज दिया गया. जिससे उनका सही इलाज हो सके. चिकित्सा प्रभारी चंद्र भूषण प्रसाद का कहना है कि मामले की गंभीरता से जांच की जा रही है.
बिहार के बगहा में अवैध तरीके से चल रहे नर्सिंगहोम पर जिला पदाधिकारी और सिविल सर्जन के निर्देशा पर छापेमारी हुई. इसमें कई चौंकाने वाले खुलासे हुए हैं. रामनगर में चल रहे ओम साईं क्लीनिक में 11 मरीज ऐसे मिले, जिनका ऑपरेशन किया गया था. जब मरीजों की बीमारी से जुड़े और क्लीनिक चलाने के कागज मांगे गए, तो जांच अधिकारियों को पूरे कागज नहीं दिखाए गए.
कागज पूरे न होने की वजह से नर्सिंगहोम को सील कर दिया गया. चिकित्सा प्रभारी चंद्र भूषण प्रसाद ने बताया कि इस नर्सिंगहोम में 11 मरीज ऐसे मिले, जिनका मेजर ऑपरेशन हुआ था. नर्सिंगहोम के कमरों में 11 सिजेरियन मरीज पाए गए थे. इसमें 7 महिलाओं के यूट्रस निकालने का मामले का पता चला.
इस छापेमारी के दौरान पीएचसी के प्रभारी चिकित्सा पदाधिकारी डॉ. चंद्र भूषण, मजिस्ट्रेट सीओ विनोद मिश्रा, बीडीओ चंद्रगुप्त बैठा, थानाध्यक्ष अनंतराम, स्वास्थ्य प्रबंधक विनोद सिंह के अलावा अन्य कर्मी शामिल थे.
कुछ मरीजों को बेतिया सदर अस्पताल में भेज दिया गया, जिससे उनका सही उपचार हो सके. चंद्र भूषण प्रसाद का कहना है कि इस मामले की गंभीरता से जांच की जा रही है. इसके अलावा कई और ऐसे नर्सिंगहोम हैं, जो अवैध तरीके से चल रहे हैं. उनके खिलाफ भी कार्रवाई की जाएगी.
जारी रहेगा एक्शन
बगहा एसडीएम डॉ. अनुपमा सिंह ने कहा है कि अवैध नर्सिंगहोम, पैथोलॉजी और अल्ट्रासाउंड सेंटर्स का चेकिंग अभियान आगे भी जारी रहेगा. सभी के कागजों की जांच की जा रही है. जो नर्सिंग होम अवैध तरीके से चल रहे होंगे, उन सभी को सील किया जाएगा.

आयकर विभाग ने आयकर अधिनियम की धारा 133A के तहत जांच करते हुए 2019-20 से 2025-26 तक के छह वित्तीय वर्षों का लगभग 60 टेराबाइट ट्रांजेक्शनल डेटा खंगाला. जांच में सामने आया कि संबंधित बिलिंग सॉफ्टवेयर प्लेटफॉर्म का इस्तेमाल देशभर में एक लाख से अधिक रेस्टोरेंट करते हैं और यह भारत के रेस्टोरेंट बाजार का लगभग 10 प्रतिशत कवर करता है.

मेघालय के री-भोई जिले में बर्नीहाट के पास क्लिंकर से भरे ट्रक ने माउंट जियोन अकादमी की स्कूल बस को पीछे से टक्कर मार दी. हादसे में छात्र मैक्सवेल लिंगदोह की मौत हो गई, जबकि सात बच्चे गंभीर रूप से घायल हो गए. उन्हें गुवाहाटी अस्पताल भेजा गया. हादसे के बाद ट्रक चालक और हेल्पर फरार हो गए, पुलिस उनकी तलाश कर रही है.

पाकिस्तान में इमरान खान की जेल की हालत गंभीर होती जा रही है. उनके खिलाफ सियासी और सैन्य दबाव बढ़ रहा है. असिम मुनीर ने 5000 सैनिकों को तैनात कर विरोध को दबाने की कोशिश की है. इमरान खान की स्वास्थ्य स्थिति चिंताजनक है और उनकी आंख की रोशनी कमजोर हो गई है. सुप्रीम कोर्ट ने मेडिकल कमिटी गठित कर उनके इलाज का आदेश दिया है. विपक्ष और उनकी बहनों ने इमरान के रिहाई की मांग को लेकर सड़कों पर विरोध शुरू किया है.

क्या अमेरिका ने ईरान पर हमले की तारीख मुकर्रर कर दी है और ये हमला इस हफ्ते के आखिर तक हो सकता है? ट्रंप ने ईरान को धमकी देते हुए कहा है कि ईरान नहीं माना तो हमला होगा. रमज़ान का महीना शुरू हो गया है और ये मुसलमानों के लिए पाक महीना माना जाता है. ऐसे में सवाल उठता है कि अगर अमेरिका ने ईरान पर रमजान के महीने में हमला किया तो मुस्लिम देश क्या करेंगे? हालांकि अमेरिका के लिए सब इतना आसान भी नहीं होने वाला, क्योंकि ईरान पूरी ताकत से मुकाबला करने के लिए तैयार है.

भ्रष्टाचार के खिलाफ सख्त रुख अपनाते हुए ओडिशा सरकार ने बड़ी कार्रवाई की है. बरगढ़ जिले के पद्मपुर में तैनात एक ओडिशा प्रशासनिक सेवा अधिकारी को रिश्वत लेने के आरोप में निलंबित कर दिया है. जिला कलेक्टर की रिपोर्ट के आधार पर यह कदम उठाया गया. राजस्व और आपदा प्रबंधन विभाग ने साफ किया है कि विभाग में भ्रष्टाचार के लिए 'जीरो टॉलरेंस' नीति लागू है और दोषियों को बख्शा नहीं जाएगा.

आजतक से खास बातचीत में स्वामी अविमुक्तेश्वरानंद ने बीजेपी में दो विचारधाराओं की बात कही. उन्होंने बताया कि एक विचारधारा अत्याचारी प्रकृति की है जबकि दूसरी नहीं. उन्होंने बटुकों के सम्मान के लिए ब्रजेश पाठक की प्रशंसा की. साथ ही समाजवादी पार्टी और बीजेपी दोनों को राजनीतिक पार्टियों के रूप में बताया. सीएम योगी पर उन्होंने खुलकर वार किए. देखें वीडियो.

यह वीडियो भारत में हो रहे एआई समिट, उत्तर प्रदेश की राजनीतिक तनावपूर्ण सियासत और संघ परिवार की मुसलमानों की घर वापसी से जुड़ी राय पर केंद्रित है. सुंदर पिचाई ने भारत में टैलेंट की घर वापसी पर आशावादी विचार व्यक्त किए हैं. वहीं, उत्तर प्रदेश में ब्राह्मण राजनीति और शंकराचार्य विवाद ने सियासी हलचल बढ़ाई है. साथ ही संघ प्रमुख और मुस्लिम नेताओं के बीच घर वापसी को लेकर बयानबाजी जारी है. देखें खबरदार.

सेंट्रल इंडिया के पूर्व माओवादी नेता भूपति ने लगभग 40 सालों के हथियारबंद संघर्ष के बाद 15 अक्टूबर 2025 को गढ़चिरोली में 60 साथियों के साथ आत्मसमर्पण कर मुख्यधारा में लौटने का ऐतिहासिक फैसला किया. 70 साल भूपति ने कहा कि देश की बदलती सामाजिक-राजनीतिक स्थितियों में सशस्त्र क्रांति अब व्यावहारिक नहीं रही. उन्होंने बताया कि संगठन 2013 के बाद जनता से कट चुका था, जिससे अंत की शुरुआत हुई.

अकोला में भाजपा के अकोट शहर अध्यक्ष को लॉरेंस बिश्नोई गैंग के नाम से सिग्नल ऐप पर 2 करोड़ रुपये की रंगदारी की धमकी मिली है. धमकी मिलने के बाद पुलिस ने शहर अध्यक्ष की सुरक्षा बढ़ा दी है. सूत्रों के अनुसार, शुभम लोणकर नामक आरोपी पर शक है, जिसके गैंग से संबंध बताए जा रहे हैं. पुलिस तकनीकी जांच कर रही है, लेकिन आधिकारिक बयान देने से बच रही है.




