
BiggBoss OTT New Promo: करीना कपूर के पॉपुलर कैरेक्टर 'पू' की नकल उतारते दिखे करण जौहर
AajTak
करण जौहर अब छोटे पर्दे पर फिर से वापसी करते नजर आएंगे.अब कलर्स ने बिग बॉस ओटीटी का एक नया प्रोमो वीडियो शेयर किया है जिसमें करण जौहर फनी वे में कभी खुशी कभी गम में करीना के किरदार पू की नकल उतारते नजर आ रहे हैं.
बॉलीवुड प्रोड्यूसर-डायरेक्टर करण जौहर अब छोटे पर्दे पर फिर से वापसी करते नजर आएंगे, वैसे तो वे कॉफी विद करण जैसे शो होस्ट कर चुके हैं और इंडियाज गॉट टैलेंट में जज की भूमिका में भी नजर आ चुके हैं मगर अब एक्टर सलमान खान के शो बिग बॉस को होस्ट करते नजर आएंगे. ये बहुत बड़ा दारोमदार करण जौहर के कंधों पर है और प्रोमो वीडियोज में वे काफी उत्साहित भी नजर आ रहे हैं. अब वूट ने बिग बॉस ओटीटी का एक नया प्रोमो वीडियो शेयर किया है जिसमें करण जौहर फनी वे में कभी खुशी कभी गम में करीना के किरदार पू की नकल उतारते नजर आ रहे हैं.More Related News

मुंबई में आयोजित इवेंट 'द ऑनर्स' में जब करीना कपूर खान ने कदम रखा, तो सबकी निगाहें उन्हीं पर ठहर गईं. रेड कार्पेट पर बेबो का अंदाज हमेशा की तरह जुदा और बेहद ग्लैमरस था. इस खास मौके के लिए करीना ने एक बेहद दिलकश लाल रंग का गाउन चुना, जो न केवल उनकी खूबसूरती में चार चांद लगा रहा था, बल्कि इसका एक खास ऐतिहासिक कनेक्शन भी था.












