
Bigg Boss OTT: GUCCI बेल्ट का उड़ाया मजाक, अब Bigg Boss में देसी मॉम-बेटी की होगी एंट्री? देखें Viral Video
AajTak
हाल ही में देसी मॉम की बेटी छबि गुप्ता ने इंस्टाग्राम अकाउंट पर एक वीडियो पोस्ट करके बिग बॉस ओटीटी में जाने की ओर इशारा किया है. छबि गुप्ती की वीडियो की मानें तो वो बिग बॉस ओटीटी में अपने फनी टॉक्स से ऑडियंस को एंटरटेन करते हुए दिखाई दे सकती हैं. हालांकि इस वीडियो में कितनी सच्चाई है यह कहना मुश्किल है.
आप अगर सोशल मीडिया पर एक्टिव हैं तो आपने देसी मॉम का वायरल वीडियो तो जरूर देखा होगा, जिसमें उन्होंने अपनी बेटी की 35000 हजार रुपये की GUCCI की बेल्ट को DPS स्कूल की बेल्ट से कंपेयर किया था. इस वायरल वीडियो के बाद देसी मॉम रातोरात इंटरनेट सेंसेशन बन गई थीं. इंटरनेट पर उनके वीडियो छाए रहते हैं. अब एक बार फिर देसी मॉम अपनी बेटी छबि गुप्ता की वजह से सुर्खियों में आ गई हैं.More Related News

मुंबई में आयोजित इवेंट 'द ऑनर्स' में जब करीना कपूर खान ने कदम रखा, तो सबकी निगाहें उन्हीं पर ठहर गईं. रेड कार्पेट पर बेबो का अंदाज हमेशा की तरह जुदा और बेहद ग्लैमरस था. इस खास मौके के लिए करीना ने एक बेहद दिलकश लाल रंग का गाउन चुना, जो न केवल उनकी खूबसूरती में चार चांद लगा रहा था, बल्कि इसका एक खास ऐतिहासिक कनेक्शन भी था.












