
Bigg Boss 16 में बड़ा ट्विस्ट, Archana Gautam को बीच शो से किया गया बाहर? ऐसी है चर्चा
AajTak
लेटेस्ट बज की मानें तो शो में अर्चना की शिव ठाकरे से लड़ाई हो गई है. लड़ाई में अर्चना ने अपना आपा खो दिया और फिजिकल वॉयलेंस करने की वजह से बिग बॉस ने उन्हें बाहर का रास्ता दिखा दिया है. सोशल मीडिया पर उनके घर से बाहर होने को लेकर कई रिपोर्ट्स वायरल हो रही हैं.
Bigg Boss 16: बिग बॉस 16 को लेकर शॉकिंग खबर सामने आ रही है, जिसे जानने के बाद शो के फैंस को झटका लगने वाला है. रिपोर्ट्स हैं कि अर्चना गौतम को बिग बॉस ने बीच शो से बाहर कर दिया है. सोशल मीडिया पर अर्चना के घर से बाहर होने की खबरें तेजी से तूल पकड़ रही हैं. आखिर ऐसा क्यों हुआ आइए जानते हैं.
अर्चना हुईं शो से बाहर?
'साउथ की सनी लियोनी' अर्चना गौतम बिग बॉस 16 की सबसे एंटरटेनिंग कंटेस्टेंट हैं. वे शो में सबसे ज्यादा एक्टिव रहती हैं. लेकिन अब लेटेस्ट बज की मानें तो शो में अर्चना की शिव ठाकरे से लड़ाई हो गई है. लड़ाई में अर्चना ने अपना आपा खो दिया और फिजिकल वॉयलेंस करने की वजह से बिग बॉस ने उन्हें बाहर का रास्ता दिखा दिया है. सोशल मीडिया पर उनके घर से बाहर होने को लेकर कई रिपोर्ट्स वायरल हो रही हैं.
रिपोर्ट्स में बताया जा रहा है कि अर्चना और शिव की रात के समय लड़ाई हुई. लड़ाई में अर्चना शिव के साथ फिजिकल हो गईं और फिर आधी रात को करीब 3 बजे उन्हें शो से निकाल दिया गया है. अर्चना के घर से बाहर होने की खबर ने उनके सभी फैंस को परेशान कर दिया है. अर्चना के फैंस हैरान हैं और उन्हें अपना सपोर्ट देते हुए शो की क्वीन बता रहे हैं.
यहां देखें वायरल ट्वीट्स

महाकुंभ वायरल गर्ल और एक्ट्रेस मोनालिसा अपनी शादी के बाद बड़े विवाद में फंस गई हैं. फरमान खान से शादी को लेकर जहां उनके रिश्ते को लव जिहाद बताया जा रहा है, वहीं डायरेक्टर सनोज मिश्रा पर लगाए गए छेड़छाड़ के आरोपों ने मामला और गरमा दिया है. अब सनोज मिश्रा ने इन आरोपों पर पलटवार किया है, जबकि मोनालिसा के परिवार ने भी उनके दावों को झूठा बताया है.

बॉलीवुड की 'दबंग' गर्ल सोनाक्षी सिन्हा और उनके पति जहीर इकबाल अक्सर अपनी केमिस्ट्री से फैंस का दिल जीत लेते हैं. हाल ही में सोनाक्षी ने अपने इंस्टाग्राम पेज पर एक ऐसी स्टोरी शेयर की, जिसने न सिर्फ फैंस को मुस्कुराने पर मजबूर कर दिया, बल्कि जहीर के मजेदार कमेंट्स ने पूरी लाइमलाइट लूट ली. (Photo: Instagram/aslisona)











