
Bigg Boss 15 Upcoming: घरवालों ने एक-दूसरे के मुंह पर लगाई कालिख, शो 2 हफ्ते एक्सटेंड होने से परेशान सलमान
AajTak
एक प्रोमो वीडियो में शो के होस्ट सलमान खान कंटेस्टेंट्स को शो के 2 हफ्तों तक एक्सटेंड करने की जानकारी देते हुए नजर आ रहे हैं. शो के एक्सटेंड होने की खबर सुनकर राखी सावंत खुशी से झूम उठती हैं, लेकिन सलमान के चेहरे पर स्ट्रेस साफ नजर आया.
खुशी जाहिर करें या दुख...यह तो अब बिल्कुल समझ ही नहीं आ रहा है, क्योंकि बिग बॉस 15 के फैंस एक ओर जहां शो के एक्सटेंड होने पर खुशियां मना रहे हैं, तो वहीं शो से उमर को निकालने से उनके फैंस काफी निराश भी हैं. सलमान खान ने बिग बिग बॉस 15 को दो हफ्तों तक एक्सटेंड करने का ऐलान कर दिया है. ऐसे में अब अगर उमर को शो में दोबारा चांस दिया जाता हैं तो फैंस की खुशियां यकीनन डबल हो जाएंगी.

धुरंधर 2 ने सिर्फ आदित्य धर के नाम का भौकाल ही नहीं बनाया, उन्हें इंडस्ट्री का टॉप डायरेक्टर भी बना दिया है. अभी तक बॉक्स ऑफिस पर बॉलीवुड के सबसे कामयाब डायरेक्टर रोहित शेट्टी थे. लेकिन आदित्य अब उन्हें ओवरटेक करने जा रहे हैं. इस रास्ते पर वो पहले ही सिद्धार्थ आनंद और राजकुमार हिरानी से आगे निकल चुके हैं.

महाकुंभ वायरल गर्ल और एक्ट्रेस मोनालिसा अपनी शादी के बाद बड़े विवाद में फंस गई हैं. फरमान खान से शादी को लेकर जहां उनके रिश्ते को लव जिहाद बताया जा रहा है, वहीं डायरेक्टर सनोज मिश्रा पर लगाए गए छेड़छाड़ के आरोपों ने मामला और गरमा दिया है. अब सनोज मिश्रा ने इन आरोपों पर पलटवार किया है, जबकि मोनालिसा के परिवार ने भी उनके दावों को झूठा बताया है.











