
Bigg Boss 15 Promo: बिग बॉस के जंगल में दिखे ये 4 नए कंटेस्टेंट्स, शो में एंट्री हुई कंफर्म
AajTak
बिग बॉस 15 के नए प्रोमो वीडियो में 4 कंटेस्टेंट्स की झलक दिखाई गई है, जो सलमान खान के शो बिग बॉस 15 में शामिल होने वाले हैं. प्रोमो वीडियो में सभी खिलाड़ी जंगल में नजर आ रहे हैं. वीडियो में सबसे पहले एक फीमेल कंटेस्टेंट की एंट्री दिखाई दे रही है. ये फीमेल कंटेस्टेंट्स टीवी एक्ट्रेस तेजस्वी प्रकाश लग रही है.
टीवी का मचअवेटेड शो बिग बॉस 15 का ग्रैंड प्रीमियर जल्द ही 2 अक्टूबर को होने जा रहा है. फैंस की निगाहें सलमान खान के शो पर टिकी हुई हैं. शो के प्रोमो वीडियो देखकर फैंस पहले ही अपने फेवरेट शो के लिए सुपर एक्साइटेड हैं. अब इसी बीच ग्रैंड प्रीमियर से पहले चैनल ने शो का एक और प्रोमो वीडिया रिलीज कर दिया है.

मुंबई में आयोजित इवेंट 'द ऑनर्स' में जब करीना कपूर खान ने कदम रखा, तो सबकी निगाहें उन्हीं पर ठहर गईं. रेड कार्पेट पर बेबो का अंदाज हमेशा की तरह जुदा और बेहद ग्लैमरस था. इस खास मौके के लिए करीना ने एक बेहद दिलकश लाल रंग का गाउन चुना, जो न केवल उनकी खूबसूरती में चार चांद लगा रहा था, बल्कि इसका एक खास ऐतिहासिक कनेक्शन भी था.












