
Bigg Boss 15: राजीव की एंट्री से टूटा शमिता-विशाल का रिश्ता, माइशा-ईशान के रिश्ते में भी डाली फूट
AajTak
राजीव ने घर में एंट्री करते ही ईशान को माइशा संग उनके लव एंगल के लिए फटकार लगाई. राजीव ने ईशान से कहा- तू शो पर एक कारण से आया था. तू यहां कर क्या रहा है? इसपर ईशान कहते हैं- मुझे नहीं लग रहा था कि मैं गेम में रह पाउंगा.
बिग बॉस 15 में पहले वाइल्ड कार्ड कंटेस्टेंट राजीव अदातिया की एंट्री हो गई है. राजीव ने अपनी एंट्री से सभी घरवालों को हिलाकर रख दिया है. राजीव के घर में आने से अब घरवालों के बीच के रिश्ते एक दूसरे संग तेजी से बदलते हुए नजर आ रहे हैं. राजीव ने शो में एंट्री करते ही लव बर्ड्स ईशान और माइशा के रिश्ते में फूट डालनी शुरू कर दी है. वही, उनके आने से शमिता और विशाल का गहरा रिश्ता भी टूटने लगा है.

मुंबई में आयोजित इवेंट 'द ऑनर्स' में जब करीना कपूर खान ने कदम रखा, तो सबकी निगाहें उन्हीं पर ठहर गईं. रेड कार्पेट पर बेबो का अंदाज हमेशा की तरह जुदा और बेहद ग्लैमरस था. इस खास मौके के लिए करीना ने एक बेहद दिलकश लाल रंग का गाउन चुना, जो न केवल उनकी खूबसूरती में चार चांद लगा रहा था, बल्कि इसका एक खास ऐतिहासिक कनेक्शन भी था.












