
Bigg Boss 15: राखी-रितेश के रिश्ते में देवोलीना की वजह से पड़ी फूट, एक्ट्रेस ने किया पति को वॉर्न
AajTak
बीते दिन के एपिसोड में दिखाया गया है कि किस तरह से जब देवोलीना भट्टाचार्जी अपना दुखड़ा रितेश के सामने रोती हैं रितेश का दिल पिघल जाता है. वे देवोलीना का ढांढस बांधते नजर आते हैं. मगर राखी सावंत को ये बात कुछ रास नहीं आती है. वे किसी तरह रितेश को समझाने की कोशिश करती हैं कि वे देवोलीना की ट्रिक्स का निशाना ना बनें और इंडिविजुअल गेम खेलें.
बिग बॉस 15 की जब शुरुआत हुई थी तो फैंस काफी ज्यादा एक्साइटेड थे शो को लेकर. कंटेस्टेंट्स से सभी को काफी उम्मीदें भी थीं. मगर उम्मीद के मुताबिक कुछ भी होता नजर नहीं आ रहा है. फैंस इस बार के सीजन से बहुत ज्यादा खुश नहीं नजर आ रहे हैं. शो में राखी सावंत के पति का खुलासा हो गया है और वे भी अब शो का हिस्सा बन चुके हैं. दोनों के बीच की केमिस्ट्री को फैंस पसंद कर रहे हैं. पिछली बार के सीजन की तरह ही इस सीजन भी शो को एंटरटेनमेंट क्वीन राखी सावंत ही आगे लेकर जा रही हैं.

मुंबई में आयोजित इवेंट 'द ऑनर्स' में जब करीना कपूर खान ने कदम रखा, तो सबकी निगाहें उन्हीं पर ठहर गईं. रेड कार्पेट पर बेबो का अंदाज हमेशा की तरह जुदा और बेहद ग्लैमरस था. इस खास मौके के लिए करीना ने एक बेहद दिलकश लाल रंग का गाउन चुना, जो न केवल उनकी खूबसूरती में चार चांद लगा रहा था, बल्कि इसका एक खास ऐतिहासिक कनेक्शन भी था.












