
Bigg Boss 15: पापा आ जाओ... इमोशनल कर देगा जय की बेटी तारा का वीडियो
AajTak
वीडियो में जय की बेटी तारा टीवी स्क्रीन पर उनके फोटो को निहारती हुई नजर आ रही हैं. तारा अपने पापा से मिलने के लिए टीवी के अंदर एंटर करने की कोशिश करते हुए देखी जा सकती हैं. तारा टीवी स्क्रीन पर जय की तस्वीर पर हाथ रखकर पापा-पापा चिल्लाती हैं और फिर अपने क्यूट अंदाज में कहती हैं- पापा आ जाओ.
टीवी के मोस्ट पॉपुलर होस्ट और एक्टर जय भानुशाली बिग बॉस 15 में अपनी जगह मजबूत करने की कोशिश कर रहे हैं. लेकिन शो में अक्सर ही जय अपने नन्ही बेटी तारा को मिस करते हुए नजर आते हैं. तारा की याद में जय उनकी फ्रॉक और सामान को साथ लेकर सोते हैं. वहीं, जय की क्यूट लिटिल प्रिंसेस भी अपने पापा को बहुत ज्यादा मिस कर रही हैं. जय की वाइफ माही ने अपनी बेटी का एक स्पेशल वीडियो शेयर किया है, जो किसी का भी दिल छू सकता है.

मुंबई में आयोजित इवेंट 'द ऑनर्स' में जब करीना कपूर खान ने कदम रखा, तो सबकी निगाहें उन्हीं पर ठहर गईं. रेड कार्पेट पर बेबो का अंदाज हमेशा की तरह जुदा और बेहद ग्लैमरस था. इस खास मौके के लिए करीना ने एक बेहद दिलकश लाल रंग का गाउन चुना, जो न केवल उनकी खूबसूरती में चार चांद लगा रहा था, बल्कि इसका एक खास ऐतिहासिक कनेक्शन भी था.












