
Bigg Boss 15: 'टिकट-टू-फिनाले' टास्क में Rakhi Sawant ने की चीटिंग, तेजस्वी को बोलीं- थप्पड़ मारूंगी
AajTak
टास्क के पहले राउंड में करण कुंद्रा और प्रतीक सहजपाल जाते हैं. पहले राउंड के विजेता की घोषमा करने से पहले राखी, तेजस्वी और करण बेडरूम एरिया में होते हैं. बेहरूम से बाहर निकलते हुए तेजस्वी, राखी सावंत से फेयर खेलने के लिए कहती हैं.
एक्ट्रेस राखी सावंत 'बिग बॉस 15' की पहली सदस्य बनी हैं, जिनके पास 'टिकट-टू-फिनाले' है. शो में एक और टास्क होने वाला है, जिसमें घर के किसी एक और सदस्य का यह टिकट मिलेगा. ऐसे में संचालक की भूमिका राखी सावंत निभाने वाली हैं. टास्क के दौरान राखी सावंत और तेजस्वी प्रकाश के बीच बहस होती है. दरअसल, राखी सावंत काफी अनफेयर खेल रही हैं, जिसपर तेजस्वी आवाज उठाती हैं.

'खून से लथपथ-गुस्सैल मर्द का रोल नहीं करना', बोले आमिर खान के भांजे, रणवीर की 'धुरंधर-2' पर कसा तंज?
रणवीर सिंह की धुरंधर 2 एक तरफ जहां झंडे गाड़ रही है, वहीं इसी बीच इमरान खान के एक बयान ने नई बहस शुरू कर दी है. उन्होंने फिल्मों में दिखाए जाने वाले वॉयलेंस, खून-खराबे की निंदा की है.












