
Bigg Boss 15 का हिस्सा होंगी अफसाना खान! सॉन्ग 'तितलियां' से मिला फेम
AajTak
अफसाना ने हार्डी संधु और सरगुन मेहता के ऊपर फिल्माया गया सॉन्ग तितलियां गया था. गाने को फैंस से बहुत प्यार मिला था. गाने को 700 मिलियन से ज्यादा व्यूज मिल चुके हैं. ये ऑल टाइम हिट सॉन्ग है.
बिग बॉस 15 को लेकर काफी बज है. शो जल्द ही शुरू होने वाला है. मेकर्स पिछले कुछ सालों से पंजाबी स्टार्स की पॉपुलैरिटी भुनाने की कोशिश में लगे हैं. शहनाज गिल, हिमांशी खुराना, सारा गुरपाल, मिलिंद गाबा जैसे स्टार्स बिग बॉस में देखे गए. बिग बॉस से स्टार्स को काफी फेम भी मिला. शहनाज गिल, बिग बॉस 13 कर घर घर में पहचानी जाने लगीं. अब खबरें हैं कि बिग बॉस 15 में सिंगर अफसाना खान को लाया जा रहा है.

'खून से लथपथ-गुस्सैल मर्द का रोल नहीं करना', बोले आमिर खान के भांजे, रणवीर की 'धुरंधर-2' पर कसा तंज?
रणवीर सिंह की धुरंधर 2 एक तरफ जहां झंडे गाड़ रही है, वहीं इसी बीच इमरान खान के एक बयान ने नई बहस शुरू कर दी है. उन्होंने फिल्मों में दिखाए जाने वाले वॉयलेंस, खून-खराबे की निंदा की है.












