
Bigg Boss में विशाल संग लड़ाई पर बोलीं मधुरिमा तुली, 'गलती दोनों की पर सजा सिर्फ मुझे मिली'
AajTak
मधुरिमा कहती हैं- 'मैं बिग बॉस 13 करने का अफसोस नहीं करती, पर मुझे अफसोस है कि मैंने अपने गुस्से पर काबू नहीं रखा.' उन्होंने विशाल के साथ अपनी बॉन्डिंग पर बात जारी रखते हुए कहा- 'अगर वो कहता था कि वो डिप्रेशन में है, तो उस वक्त मैं भी डिप्रेशन से गुजर चुकी थी. मुझे तो बहुत कुछ सुनाया भी गया था.
टीवी के विवादित कपल रह चुके मधुरिमा तुली और विशाल आदित्य सिंह की लव स्टोरी एक समय काफी चर्चा में थी. दोनों की मुलाकात चंद्रकांता शो के सेट पर हुई थी. अभी उनकी मोहब्बत के दिन गुलजार हुए ही थे कि बहुत जल्द दोनों का ब्रेकअप हो गया. दोनों बिग बॉस 13 में भी नजर आए जहां उनका रिलेशन और भी बदतर हो गया. इस मामले पर एक्ट्रेस ने बात की है.

मुंबई में आयोजित इवेंट 'द ऑनर्स' में जब करीना कपूर खान ने कदम रखा, तो सबकी निगाहें उन्हीं पर ठहर गईं. रेड कार्पेट पर बेबो का अंदाज हमेशा की तरह जुदा और बेहद ग्लैमरस था. इस खास मौके के लिए करीना ने एक बेहद दिलकश लाल रंग का गाउन चुना, जो न केवल उनकी खूबसूरती में चार चांद लगा रहा था, बल्कि इसका एक खास ऐतिहासिक कनेक्शन भी था.












