
Bhutan के साथ विवादित इलाके में China ने बनाए घर, शिफ्ट करने जा रहा 18 और परिवार, सैटेलाइट इमेज से बड़ा दावा
AajTak
चीन ने एक बार फिर भूटान से लगने वाली सीमा पर अपनी बस्तियों का विस्तार करना शुरू कर दिया है. सैटेलाइट इमेज से यह बात सामने आई है कि चीन ने एक बार फिर विवादित जमीन पर बसे अपने गांवों की जमीन पर विस्तार किया है.
चीन और भूटान के बीच चल रही सीमा वार्ता के बाद भी चीन अपनी चालबाजियों से बाज नहीं आ रहा है. अब चीन भूटान के साथ लगने वाली विवादित जमीन पर गांवों का निर्माण कर रहा है. हांगकांग के मीडिया हाउस साउथ चाइना मॉर्निंग पोस्ट के मुताबिक चीन और भूटान को अलग करने वाले पहाड़ी इलाके में चीन ने 3 गांव बना दिए हैं. जिनका आकार पहले की तुलना में अब दोगुना हो गया है.
रिपोर्ट के मुताबिक चीन ने हिमालय के एक दूरदराज गांव में यह कब्जा बढ़ाया है. यह इलाका लंबे समय से चीन और भूटान के बीच विवादित है. चीन यहां 18 और अपने लोग शिफ्ट करने जा रहा है. सभी घरों पर चीन के राष्ट्रपति शी जिनपिंग का ताजा फ्रेम किया हुआ चित्र लगा है.
तिब्बत के 38 परिवार भी किए शिफ्ट
जिनपिंग के चित्र के पीछे एक चमकदार लाल बैनर में चीनी और तिब्बती लिपि में चीनी राष्ट्रपति के स्वागत की बात कही गई है. तिब्बत फेडरेशन ऑफ इंडस्ट्री एंड कॉमर्स ने अपने बयान में कहा है कि वह लोगों का पहला जत्था था. इसमें तिब्बत के शिगात्से क्षेत्र के 38 परिवार शामिल थे.
तेजी से गांव का विस्तार कर रहा चीन
चीन ने जिस गांव में नए घर बनाए हैं. वह उन तीन गांवों में ही शामिल है, जिन्हें भूटान के किनारे बनाया गया है. रिपोर्ट में कहा गया है कि तिब्बत स्वायत्त क्षेत्र में स्थानीय सरकारों ने पिछले साल सीमावर्ती गांवों का तेजी से विस्तार किया है. 2023 के मुकाबले तमालुंग का आकार दोगुना हो गया.

अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप की ईरान को होर्मुज पर धमकी अब उन्हीं पर उलटी पड़ चुकी है. ट्रंप ने ईरान को 48 घंटे की डेडलाइन देकर होर्मुज खोलने को कहा था, जिसके बाद अब ईरान ने ट्रंप के स्टाइल में ही उन्हें जवाब देते हुए कहा कि यदि अमेरिका उनपर हमला करेगा तो ईरान भी अमेरिका के एनर्जी इंफ्रास्ट्रक्चर को निशाना बनाएगा.

आज यु्द्ध का 24वां दिन है. इजरायल पर ईरान और जवाब में अमेरिका और इजरायल के ईरान पर ताबड़तोड़ हमले जारी हैं. इस बीच सवाल ये कि क्या डोनाल्ड ट्रंप हॉर्मुज पर फंस गए हैं. ट्रंप के बार-बार बदलते बयानों से लग रहा है कि जंग छेड़ने से पहले हॉर्मुज को लेकर ट्रंप सोच नहीं पाए थे. देखें कैसे बदलते जा रहे ट्रंप के बयान.











