
Bhilai Murder Case: जमीन में 6 फीट नीचे लाश दफन कर लगा दिए थे पौधे, लास्ट कॉल ने खोला हाई प्रोफाइल मर्डर का राज
AajTak
खौफनाक साजिश से लबरेज़ जुर्म की ये ऐसी दास्तान है, जो इस तरह से उलझी हुई थी कि उस वक्त एक पूरे सूबे की पुलिस और सरकार को इस केस ने हिलाकर रख दिया था. सिपाही से लेकर राज्य के पुलिस महानिदेशक तक, पूरा पुलिस महकमा इस वारदात को लेकर हलकान था.
छत्तीसगढ़ के दुर्ग ज़िले का मशहूर शहर भिलाई. मध्य भारत का ये शहर एक बड़ा शिक्षा केन्द्र भी है. मगर 7 साल पहले शिवनाथ नदी के किनारे बसा हुआ ये शहर अचानक चर्चाओं में आ गया था. वो दिन था 10 नवंबर 2015. उस दिन भिलाई शहर का पुलिस-प्रशासन हैरान परेशान था. वजह थी एक शख्स का अचानक गायब हो जाना. जिसका नाम था अभिषेक मिश्रा.
अगवा होने की ख़बर उसके परिवार का रुतबा और साख भी सूबे में कम नहीं है. शिक्षा क्षेत्र से सियासत के गलियारों तक उसके परिवार की पहुंच है. ऐसे परिवार का बेटा अचानक गायब हो गया था. पुलिस की परेशानी में उस वक्त इजाफा हो गया, जब ये पता चला कि वो शख्स गायब नहीं हुआ बल्कि उसे अगवा किया गया था. खौफनाक साजिश से लबरेज़ जुर्म की ये ऐसी दास्तान है, जो इस तरह से उलझी हुई थी कि उस वक्त एक पूरे सूबे की पुलिस और सरकार को इस केस ने हिलाकर रख दिया था. सिपाही से लेकर राज्य के पुलिस महानिदेशक तक, पूरा पुलिस महकमा इस वारदात को लेकर हलकान था.
कौन थे अभिषेक मिश्रा? दरअसल, अभिषेक मिश्रा भिलाई के मिश्रा परिवार के वारिस और गंगाजली एजुकेशन सोसायटी के चेयरपर्सन और शंकराचार्य ग्रुप के चेयरमैन आईपी मिश्रा के इकलौते बेटे थे. उनके भिलाई और रायपुर में चार इंजीनियरिंग कॉलेज हैं, जहां मैनेजमेंट, फार्मेसी और बीसीए/एमसीए की पढ़ाई होती है. पूरा मिश्रा परिवार अभिषेक पर जान छिड़कता था. उसी साल रायपुर में हुए चैम्पियंस टेनिस लीग में शामिल होने वाली रायपुर रेंजर्स टीम के मालिक भी वही थे. यही नहीं अभिषेक ने नक्सल समस्या पर आधारित 'आलाप' नाम की एक फिल्म भी प्रोड्यूस की थी. अगवा होने से पहले दिल्ली से लौटा था अभिषेक 10 नवंबर 2015 की शाम अभिषेक मिश्रा को अगवा कर लिए जाने की खबर आई थी. अपहरण की खबर पूरे शहर ही नहीं बल्कि राज्य में आग की तरह फैल गई थी. पुलिस के आला अफसर और तमाम पुलिस वाले आईपी मिश्रा के घर पहुंच चुके थे. अधिकारियों ने मिश्रा जी से अभिषेक के बारे में जानकारी हासिल की. उन्होंने बताया कि अभिषेक 9 नवंबर को ही दिल्ली से लौटकर आया था.
अभिषेक को तलाश रहे थे कई लोग वारदात के दिन यानी 10 नवंबर की सुबह से ही अभिषेक अपने रुटीन काम निपटा रहा था. पर अचानक शाम को वो बिना बताए कहीं गायब हो गया. उसका मोबाइल फोन भी बंद आ रहा था. उसकी कार का भी कुछ अता-पता नहीं था. परेशान हाल मिश्रा परिवार के घर में जैसे मातम सा छा गया था. हर कोई दुखी था. घरवाले बस इसी बात की दुआ कर रहे थे कि उसके साथ कोई अनहोनी ना हो जाए. शाम से ही अभिषेक के पिता और उनके कर्मचारी उसे तलाश कर रहे थे. पुलिस भी अभिषेक की तलाश में जुट गई थी. पुलिस को अंदाजा नहीं था कि ये तलाश लंबी होने वाली है.
नहीं मिल रहा था अभिषेक का कोई सुराग भिलाई पुलिस ने मामले की नजाकत को समझ लिया था. लिहाजा कई काबिल अफसरों की सरपरस्ती में अलग-अलग टीम बनाकर अभिषेक को तलाश किया जा रहा था. इस दौरान सर्विलांस टीम भी एक्टिव हो चुकी थी. मगर कोई ऐसा सुराग नहीं मिल पा रहा था कि जिससे अभिषेक का पता चल सके. पुलिस अभिषेक के करीबियों और दोस्तों से भी पूछताछ करने लगी थी. पुलिस ने उन लोगों की एक लिस्ट बना ली थी, जिनके साथ अभिषेक का उठना बैठना था. पुलिस ये भी पता लगाने की कोशिश कर रही थी कि आखिर 9 तारीख को दिल्ली से लौटने के बाद अभिषेक किन किन लोगों से मिला था? गायब हो जाने की शाम यानी 10 तारीख की शाम तक उसने किन किन लोगों से मुलाकात की थी?
सीडीआर निकालने की तैयारी मामले की तफ्तीश के दौरान पुलिस कोई भी सुराग छोड़ना नहीं चाहती थी. लेकिन पुलिस के हाथ इस मामले का सिरा नहीं आ रहा था. छानबीन जारी थी. इसी बीच पुलिस ने अभिषेक के मोबाइल पर ध्यान केंद्रित किया. पुलिस ने उसके नंबर की सीडीआर निकलवाने का फैसला कर लिया. पुलिस की सर्विलांस टीम ने इस काम शुरू कर दिया था. पुलिस को पूरा भरोसा था कि उसके मोबाइल की डिटेल में ही उसके गुम हो जाने का राज छुपा हो सकता है.

रमजान के महीने में देश के कई हिस्सों में सांप्रदायिक तनाव की घटनाएं सामने आई हैं. खासकर मध्यप्रदेश के जबलपुर, हैदराबाद और कर्नाटक के बागलकोट में हालात तनावपूर्ण रहे. जबलपुर के सिहोरा इलाके में मंदिर और मस्जिद के बीच आरती और नमाज के समय विवाद हुआ जिसने तोड़फोड़ और पथराव को जन्म दिया. पुलिस ने कई आरोपियों को गिरफ्तार किया है और स्थिति को नियंत्रण में रखने के लिए कार्रवाई कर रही है.

उत्तराखंड के पौड़ी जनपद के श्रीनगर में स्थित लोकप्रिय धारी देवी मंदिर के पास बहने वाली अलकनंदा नदी में बड़ा हादसा टल गया. नदी में दो बोटों की आमने-सामने जोरदार टक्कर हुई जिसके कारण कुछ देर के लिए अफरा-तफरी मच गई. टक्कर के बाद एक चालक नदी में गिर गया जबकि दूसरी बोट अनियंत्रित होकर बीच धारा में घूमती रही. सौभाग्यवश चालक तैरकर सुरक्षित बाहर आ गया और बोट संचालकों की सूझबूझ से सभी सवार सुरक्षित बचा लिए गए.

ब्राजील के राष्ट्रपति लूला डा सिल्वा ने इस इंटरव्यू ब्रिक्स करेंसी पर विस्तार से बात की. उन्होंने कहा कि हमने यह नहीं कहा कि हम ब्रिक्स करेंसी बनाएंगे. ब्रिक्स के अंदर नई करेंसी बनाने पर कोई बहस नहीं है. लेकिन यह जरूरी नहीं है कि ब्राजील और इंडिया के बीच ट्रेड डील US डॉलर में ही हो. हम इसे अपनी करेंसी में भी कर सकते हैं.

दिल्ली में AI इम्पैक्ट समिट के दौरान युवा कांग्रेस के कुछ कार्यकर्ताओँ ने शर्ट उतारकर सार्वजनिक रूप से विवादास्पद प्रदर्शन किया. इस घटना के बाद पुलिस ने 5 से 6 प्रदर्शनकारियों को हिरासत में लिया. बीजेपी ने इस प्रदर्शन पर तीखा हमला किया है और संबित पात्रा ने कहा कि इस प्रदर्शन को जानबूझकर किया गया था. AI समिट में इस तरह के प्रदर्शन ने वहां की शांति भंग कर दी.

आज का दंगल घरेलू सियासत में देश के वैश्विक अपमान पर है. क्योंकि दिल्ली में चल रहे एआई इम्पैक्ट समिट में आज ऐसी घटना हुई है जिसे लेकर बीजेपी हमलावर है. दिल्ली में चल रहे जिस एआई समिट में शामिल होने के लिए दुनिया भर से नेता-उद्योगपति-टेक्नोकरेट्स भारत आए हुए हैं. उसी मेले में जाकर युवा कांगरसे के 10 कार्यकर्तां ने यूएस डील के विरोध में प्रदर्शन करना शुरू कर दिया. ये कार्यकर्ता अपनी टीशर्ट उतारकर उसे बैनर की तरह लहराकर प्रदर्शन कर रहे थे.

दिल्ली के मुखर्जी नगर में 1 साल 9 माह के बच्चे हादी की मौत का मामला सामने आया है. एसएफएस फ्लैट्स के पार्क में मौसी आजरा पर गला दबाने की आशंका है. स्थानीय लोगों ने बच्चे को छुड़ाकर न्यूलाइफ अस्पताल पहुंचाया, जहां डॉक्टरों ने मृत घोषित किया. पुलिस ने आरोपी महिला को हिरासत में लिया है. शव को पोस्टमार्टम के लिए बाबू जगजीवन राम अस्पताल भेजा गया है.

तिरुवनंतपुरम में आधी रात को 14 साल के लड़के की जॉयराइड, माता-पिता को घर में बंद कर खाई में गिराई कार
तिरुवनंतपुरम में एक नाबालिग लड़के ने अपने माता-पिता को घर में बंद कर आधी रात को कार निकाली और दोस्त के साथ घूमने निकल गया. तभी करमना में कार रेलिंग तोड़कर कई फीट नीचे जा गिरी, लेकिन दोनों नाबालिग चमत्कारिक रूप से बच गए. पढ़ें इस हादसे की हैरान करने वाली कहानी.

एआई समिट में प्रदर्शन के मामले में इंडियन यूथ कांग्रेस के चार कार्यकर्ताओं को गिरफ्तार किया गया है. सूत्रों के अनुसार आरोपियों ने पहले काले छाते पर प्रिंटेड स्टिकर लगाकर मंडपम में प्रवेश की योजना बनाई थी, लेकिन सुरक्षा जांच में पकड़े जाने की आशंका के चलते उन्होंने प्लान बदलकर टी-शर्ट पर स्टिकर लगवाए.

दिल्ली से मेरठ के बीच यात्रा को तेज और आसान बनाने की दिशा में 82 किमी लंबे दिल्ली-मेरठ आरआरटीएस कॉरिडोर पर चलने वाली नमो भारत रैपिड रेल ने सराय काले खां से मेरठ के बेगमपुल तक सफल ट्रायल रन पूरा कर लिया है. करीब 160 किमी प्रति घंटे की रफ्तार वाली यह ट्रेन दोनों शहरों के बीच सफर को 55-60 मिनट में पूरा करेगी, जिससे दिल्ली, गाजियाबाद और मेरठ के यात्रियों को बड़ी राहत मिलेगी.

दिल्ली में अरविंद केजरीवाल के नेतृत्व वाली आम आदमी पार्टी को पराजित करने के बाद रेखा गुप्ता की अगुवाई में बीजेपी की सरकार एक साल पूरी कर चुकी है. इस मौके पर सीएम रेखा गुप्ता ने दावा किया कि उन्होंने अपने वादों को पूरा करने की कोशिश की है. साथ ही अपने एक वर्ष की उपलब्धियां भी बताईं. देखें वीडियो.



