
Bhabiji Ghar Par Hai: Nehha Pendse ने कहा शो को अलविदा, 'अनीता भाभी' के रोल के लिए दावेदार बनीं ये एक्ट्रेस
AajTak
एक साल के लिए नेहा पेंडसे ने इस किरदार को निभाने के लिए कॉन्ट्रैक्ट साइन किया था. गोरी मेम के रूप में नेहा को फैन्स ने खूब पसंद किया था. नेहा से पहले यह रोल सौम्या टंडन निभा रही थीं. तब भी यह शो सुर्खियों में आया था.
टीवी के पॉपुलर सिटकॉम 'भाबीजी घर पर है' में 'अनीता भाभी' का किरदार निभाने वाली नेहा पेंडसे ने शो को अलविदा कह दिया है. फैन्स इस न्यूज को सुनकर शॉक्ड हो गए हैं. दरअसल, एक साल के लिए नेहा पेंडसे ने इस किरदार को निभाने के लिए कॉन्ट्रैक्ट साइन किया था. गोरी मेम के रूप में नेहा को फैन्स ने खूब पसंद किया था. नेहा से पहले यह रोल सौम्या टंडन निभा रही थीं. तब भी यह शो सुर्खियों में आया था. अब रिपोर्ट्स की मानें तो नेहा पेंडसे की जगह मेकर्स ने 'पिया अलबेला' फेम शीन दास को अप्रोच किया है.

BTS The Comeback Live, 4 साल बाद धमाल मचाने को तैयार BTS, जानें भारत में कब-कहां देखें लाइव कॉन्सर्ट
साउथ कोरिया का वर्ल्ड फेमस बैंड BTS चार साल के लंबे ब्रेक के बाद अब एक धमाकेदार कमबैक के लिए एक दम तैयार है. आज यानी 21 मार्च को BTS आर्मी का भव्य कॉन्सर्ट होगा. जानिए कहां इसे लाइव देखा जा सकेगा.












