BF वरुण सूद संग वेडिंग प्लान्स पर BB OTT विनर दिव्या अग्रवाल ने तोड़ी चुप्पी, बताया कब करेंगी शादी
AajTak
दिव्या ने कहा, "शादी एक बड़ी जिम्मेदारी वाली कमिटमेंट है और हमें हमारी फैमिलीज और करियर को ध्यान में रखना होगा. हमने अभी कोई फैसला नहीं किया है, लेकिन जब भी होगा डंके की चोट पर होगा और हर कोई इससे खुश होगा."
बिग बॉस ओटीटी की विनर दिव्या अग्रवाल लंबे समय से वरुण सूद को डेट कर रही हैं. दिव्या और वरुण कई सालों से एक दूसरे के साथ हैं. अब दिव्या ने वरुण संग अपने वेडिंग प्लान्स के बारे में जानकारी दी है.
वरुण सूद संग शादी करने पर दिव्या ने Bollywoodlife.com से कहा, "शादी एक बहुत बड़ी जिम्मेदारी है और हम दोनों ही उस चीज को समझते हैं. हम शादी के सवाल से भाग नहीं रहे हैं. लेकिन जैसे ही हम अपनी लाइफ प्लान करेंगे तो शादी भी जल्द ही हो जाएगी. "

मुंबई में आयोजित इवेंट 'द ऑनर्स' में जब करीना कपूर खान ने कदम रखा, तो सबकी निगाहें उन्हीं पर ठहर गईं. रेड कार्पेट पर बेबो का अंदाज हमेशा की तरह जुदा और बेहद ग्लैमरस था. इस खास मौके के लिए करीना ने एक बेहद दिलकश लाल रंग का गाउन चुना, जो न केवल उनकी खूबसूरती में चार चांद लगा रहा था, बल्कि इसका एक खास ऐतिहासिक कनेक्शन भी था.












