
Bettiah: शव का दाह संस्कार कर घर छोड़कर गायब हुए परिजन, मचा हड़कंप
Zee News
Bettiah Samachar: जब तक पुलिस मौके पर पहुंची तब तक शव का दाह संस्कार कर दिया गया है और परिजन घर छोड़कर गायब हैं.
Bettiah: बेतिया में नेपाल से लौटे मजदूर का शव पेड़ से लटका हुआ मिला हैं. इसके बाद इलाके में सनसनी फैल गई. हालांकि युवक ने आत्महत्या की हैं या फिर उसकी हत्या कर शव को लटकाया गया हैं इसके बारे में कुछ भी पता नहीं चल पाया हैं. वहीं, जब तक पुलिस मौके पर पहुंची तब तक शव का दाह संस्कार कर दिया गया है और परिजन घर छोड़कर गायब हैं जिसने कई सवालों को जन्म दिया है. घटना मझौलिया थाना क्षेत्र के बहुअरवा पचंयात के चैनपुर गांव की हैं. मृतक का नाम मोहन महतो हैं जिसके बारे में बताया जा रहा हैं कि उसके बेटे की तबियत खराब थी और अपने बेटे से मिलने वह कल हीं नेपाल के काठमांडू से घर लौटा था.
Rafale vs J-20 Mighty Dragon: राफेल और चीन के J-20 माइटी ड्रैगन के बीच तुलना में स्टील्थ बनाम सेंसर शक्ति की बहस तेज है. J-20 को रडार से बचने में बढ़त मिल सकती है, जबकि राफेल इलेक्ट्रॉनिक वॉरफेयर और सेंसर फ्यूजन में मजबूत है. आधुनिक हवाई युद्ध में नेटवर्क, मिसाइल रेंज और रणनीति निर्णायक भूमिका निभाते हैं.

India AI Impact Summit: यह समिट आम लोगों के लिए खुलेगा. इसमें दिखेगा कि AI असल जिंदगी में कैसे काम करता है. यह खेती, स्वास्थ्य, शिक्षा और डेली के समस्याओं को हल करने में मदद कर सकता है. Expo में 70000 वर्ग मीटर से बड़ा एरिया होगा. जिसमें 30 से अधिक देशों की 300+ कंपनियां अपने AI प्रोडक्ट्स और टेक्नोलॉजी दिखाएंगी. छात्रों के लिए YUVAi और AI for ALL जैसे प्रोग्राम होंगे.

Vibhav Anti-Tank Mines: विभव माइन को खास तौर पर मोबिलिटी किल यानी दुश्मन टैंक को पूरी तरह नष्ट करने के लिए नहीं बनाया गया है. बल्कि उसकी गति रोकने के लिए डिजाइन किया गया है. यह टैंक के ट्रैक, सस्पेंशन या ड्राइव सिस्टम को नुकसान पहुंचाकर उसे वहीं रोक देती है. इससे वह आगे बढ़ने में असमर्थ हो जाता है. इससे आसान निशाना बन जाता है.










