Benedict XVI Death: सबसे बड़े ईसाई धर्मगुरु रहे बेनेडिक्ट का निधन, 95 वर्ष की उम्र में वैकिटन सिटी में ली अंतिम सांस
AajTak
वेटिकन चर्च के प्रवक्ता ने बयान जारी करते हुए कहा कि हमें दुख के साथ सूचित करना पड़ रहा है कि पूर्व पोप बेनेडिक्ट 16वें का आज सुबह 9:34 बजे वेटिकन के मैटर एक्लेसिया मोनेस्ट्री में निधन हो गया.
पूर्व कैथोलिक पोप बेनेडिक्ट 16वें का शनिवार को 95 वर्ष की उम्र में निधन हो गया. वैकिटन सिटी में उन्होंने अंतिम सांस ली. वेटिकन चर्च के प्रवक्ता ने बयान जारी करते हुए कहा कि हमें दुख के साथ सूचित करना पड़ रहा है कि पूर्व पोप बेनेडिक्ट 16वें का आज सुबह 9:34 बजे वेटिकन के मैटर एक्लेसिया मोनेस्ट्री में निधन हो गया.
बता दें कि एमेरिटस बेनेडिक्ट पिछले कुछ समय से बीमार चल रहे थे. इसके कारण ही उन्होंने पोप पद से इस्तीफा दिया था. पिछले 600 वर्षों में ऐसा करने वाले पहले पोप थे. वह सन 1415 में ग्रेगरी XII के बाद इस्तीफा देने वाले पहले पोप बने थे.
बेनेडिक्ट 16वें का जन्म जर्मनी में हुआ था. उनका बचपन का नाम जोसेफ रैत्जिंगर था और 2005 में उन्हें वेटिकन सिटी का पोप चुना गया था. तब उनकी उम्र 78 वर्ष की थी और वह सबसे उम्रदराज पोप में से एक थे. वह करीब आठ साल तक रोमन कैथोलिक चर्च के पोप रहे. बीमारी के चलते उन्होंने फरवरी 2013 में पद छोड़ दिया था.

जापान के विदेश मंत्री तोशिमित्सु मोतेगी ने रविवार को स्ट्रेट ऑफ होर्मुज में बिछी बारूदी सुरंगों को हटाने का प्रस्ताव रखा है. उन्होंने कहा है कि यदि अमेरिका, इजरायल और ईरान के बीच सीजफायर हो जाता है तो जापान होर्मुज जलडमरूमध्य में बिछी समुद्री बारूदी सुरंगों (नेवल माइंस) को हटाने के लिए अपने अत्याधुनिक 'माइनस्वीपर' जहाज तैनात करेगा.

ईरान जंग से तेल $112 प्रति बैरल तक पहुंच रहा है. एयरलाइंस उड़ानें काट रही हैं. ट्रांसपोर्ट महंगा हो रहा है. जापान, दक्षिण कोरिया, बांग्लादेश में फ्यूल राशनिंग शुरू हो गई है. IEA का 10-पॉइंट प्लान आ गया है. दुनियाभर की सरकारें इसे एनर्जी सिक्योरिटी कहेंगी, लेकिन असर लॉकडाउन जैसा दिखना शुरू हो चुका है. इस बार चेतावनी भी नहीं मिलेगी.

जापान ने कहा है कि अगर इजरयाल-अमेरिका का ईरान के साथ जो युद्ध जल रहा है, उसपर अगर पूरी तरह से विराम लगता है तो वह होर्मुज के रास्ते से माइंस हटाने का सोचेगा. अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने दो दिन पहले ही जापान के प्रधानमंत्री से मुलाक़ात की थी. इस मुलाक़ात के बाद जापान की ओर से यह बयान जारी किया गया है.

ईरान ने दक्षिण इजरायल के अराद और डिमोना में भीषण मिसाइल हमले किए है. इजरायली विदेश मंत्रालय के मुताबिक इस हमले में बच्चों समेत 100 से ज्यादा लोग घायल है. ईरान ने इन हमलों के लिए बैलिस्टिक मिसािलों का इस्तेमाल किया और डिमोनो शहर जहां इजरायल का सबसे बड़ा परमाणु संयंत्र के पास ये हमला हुआ, जो कि बड़ा चिंता का विषय है.









