
BCCI New Rules List: भारतीय क्रिकेटर्स के लिए बने 10 सख्त नियम... पालन नहीं हुआ तो मिलेगी सख्त सजा, देखें पूरी लिस्ट
AajTak
BCCI ने भारतीय खिलाड़ियों के लिए 10 सख्त नियम बनाए हैं. भारतीय बोर्ड ने साफ कहा है कि अगर कोई खिलाड़ी इन पॉलिसी का सही ढंग से पालन नहीं करता है तो उसे टूर्नामेंट्स, सीरीज और यहां तक की IPL में भी नहीं खेलने दिया जाएगा. इसके अलावा भारतीय बोर्ड खिलाड़ियों की सैलरी और उनका कॉन्ट्रैक्ट भी खत्म कर सकता है.
BCCI New Rules List: न्यूजीलैंड के खिलाफ घरेलू टेस्ट सीरीज में क्लीन स्वीप और फिर ऑस्ट्रेलिया दौरे पर बॉर्डर-गावस्कर ट्रॉफी में मिली करारी हार के बाद भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड (BCCI) काफी सख्त नजर आ रहा है. भारतीय बोर्ड ने इन हार को गंभीरता से लेते हुए खिलाड़ियों के लिए सख्त नियम बनाए हैं.
साथ ही बीसीसीआई ने साफ कर दिया है कि यदि कोई भी प्लेयर या स्टाफ इन नियमों का पालन नहीं करता है, तो उसे सख्त सजा भी मिलेगी. बीसीसीआई ने घरेलू क्रिकेट खेलना अनिवार्य कर दिया है. घरेलू क्रिकेट में प्रदर्शन के आधार पर ही टीम में सेलेक्शन भी होगा.
भारतीय बोर्ड ने कुल 10 गाइडलाइन्स जारी की हैं. आज तक के पास इसकी ऑफिशियल कॉपी है. आइए विस्तार से जानते हैं इन सभी नियमों के बारे में...
1. घरेलू क्रिकेट खेलना जरूरी होगा
भारतीय खिलाड़ियों को घरेलू क्रिकेट में जरूर खेलना होगा. यह अनिवार्य कर दिया गया है. इसी के आधार पर भारतीय टीम में प्लेयर का सेलेक्शन भी होगा. दरअसल, बीसीसीआई चाहता है कि इस मुहिम से सीनियर और जूनियर प्लेयर्स के बीच अच्छा रिश्ता बने, जिससे टीम और क्रिकेट का माहौल अच्छा हो.
यदि किसी प्लेयर को किसी कारण से घरेलू क्रिकेट नहीं खेलना है, तो इसकी जानकारी बीसीसीआई को देनी होगी. इसके अलावा चेयरमैन ऑफ सेलेक्शन कमिटी से इसकी परमिशन लेनी होगी. साथ ही घरेलू क्रिकेट खेलने के साथ ही प्लेयर्स को अपनी फिटनेस भी बनाए रखनी होगी.

2003 के क्रिकेट वर्ल्ड फाइनल में भारतीय टीम खिताब जीतने के लिए मैदान पर उतरी थी, लेकिन कुछ ही घंटों में ये सपना टूट गया था. रिकी पोंटिंग की तूफानी पारी, वीरेंद्र सहवाग की अकेली जंग और 'स्प्रिंग बैट' की रहस्यमयी अफवाहों ने इस मुकाबले को सिर्फ एक मैच नहीं, बल्कि क्रिकेट इतिहास की सबसे चर्चित और यादगार कहानी बना दिया.












