
BB15: Kamya Punjabi का ईशान-माइशा के रिश्ते पर वार, बोलीं- राजीव को थैंक्यू बोलें, वरना...
AajTak
काम्या पंजाबी ने बिग बॉस 15 के लव बर्ड्स ईशान और माइशा पर तंज करते हुए राजीव से कहा कि जो लोग घर में नजर नहीं आ रहे थे वो आपकी वजह से नजर आने लगे हैं. इसके बाद सख्त लहजे में काम्या ने ईशान और माइशा से कहा कि वो राजीव को थैंक्यू कहें, क्योंकि उनकी वजह से वो दोनों दिखाई दे रहे हैं.
बिग बॉस 15 में दिवाली वीक काफी धमाकेदार दिखाई दे रहा है. बीते दिन के एपिसोड में शो के एक्स कंटेस्टेंट्स ने घर में आकर घरवालों की जमकर क्लास लगाई. काम्या पंजाबी ने विशाल कोटियन, शमिता शेट्टी समेत कई कंटेस्टेंट्स को खूब फटकारा. काम्या ईशान और माइशा के रिश्ते पर भी तंज करते हुए उन्हें तीखी बातें सुनाती हुई दिखाई दीं, जो ईशान की बिल्कुल पसंद नहीं आईं.

मुंबई में आयोजित इवेंट 'द ऑनर्स' में जब करीना कपूर खान ने कदम रखा, तो सबकी निगाहें उन्हीं पर ठहर गईं. रेड कार्पेट पर बेबो का अंदाज हमेशा की तरह जुदा और बेहद ग्लैमरस था. इस खास मौके के लिए करीना ने एक बेहद दिलकश लाल रंग का गाउन चुना, जो न केवल उनकी खूबसूरती में चार चांद लगा रहा था, बल्कि इसका एक खास ऐतिहासिक कनेक्शन भी था.












