BB15 में रोमांटिक हुए रितेश, पत्नी Rakhi Sawant को किया Kiss, बताया कैसे शुरू हुई लव स्टोरी?
AajTak
राखी और रितेश की एंट्री के बाद घर के सारे कंटेस्टेंट्स का ध्यान उन पर ही होता है. अलग-अलग रहने वाले घरवाले रितेश और राखी के आने से एक हो चुके हैं. घर का हर मेंबर राखी और रितेश की लवस्टोरी जानना चाहता है. आखिरकार मौका देख कर रश्मि, उमर और करण पति-पत्नी की जोड़ी को घेर लेते हैं.
बिग बॉस 15 का आगाज काफी एंटरटेनिंग था, पर बाद में वो उतना ही बोरिंग होता चला गया है. हांलाकि, राखी और रितेश की एंट्री से घर की खुशियां वापस लौट आई हैं. कुछ ही घंटो में पति-पत्नी की जोड़ी ने घरवालों और दर्शकों को एंटरटेनमेंट का डबल डोज दिया है. राखी के बारे में तो दुनिया जानती हैं, लेकिन क्या पता था रितेश अपनी बीबी से चार कदम आगे निकलेंगे.

मुंबई में आयोजित इवेंट 'द ऑनर्स' में जब करीना कपूर खान ने कदम रखा, तो सबकी निगाहें उन्हीं पर ठहर गईं. रेड कार्पेट पर बेबो का अंदाज हमेशा की तरह जुदा और बेहद ग्लैमरस था. इस खास मौके के लिए करीना ने एक बेहद दिलकश लाल रंग का गाउन चुना, जो न केवल उनकी खूबसूरती में चार चांद लगा रहा था, बल्कि इसका एक खास ऐतिहासिक कनेक्शन भी था.












