
BB15: बेघर होने के खौफ से कंटेस्टेंट्स ने पार की हदें, Rakhi Sawant बनीं 'जूली', Tejasswi ने की Karan की झाड़ू से पिटाई
AajTak
शो का प्रोमो वीडियो शेयर किया गया है. प्रोमो में घरवाले बेघर होने के खौफ से अपने-अपने अंदाज में ऑडियंस का दिल जीतने की कोशिश कर रहे हैं. निशांत और शमिता कपल बनकर फैंस को इंप्रेस करते हैं. वहीं राखी बेघर होने के खौफ से काफी डरी हुई नजर आ रही हैं.
बिग बॉस 15 के आखिरी हफ्ते को एंटरटेनिंग बनाने के लिए मेकर्स ने सभी घरवालों को एक खास टास्क दिया है. टास्क में लाइव ऑडियंस घरवालों की परफॉर्मेंस के आधार पर उन्हें स्कोर दे रही है. ऐसे में ऑडियंस का दिल जीतने के लिए सभी कंटेस्टेंट्स पूरे जोश में टास्क कर रहे हैं. टास्क जीतने के जोश और फिनाले में अपनी जगह पक्की करने के लिए कंटेस्टेंट्स अपनी हदें पार करने से भी कतरा नहीं रहे हैं.

मुंबई में आयोजित इवेंट 'द ऑनर्स' में जब करीना कपूर खान ने कदम रखा, तो सबकी निगाहें उन्हीं पर ठहर गईं. रेड कार्पेट पर बेबो का अंदाज हमेशा की तरह जुदा और बेहद ग्लैमरस था. इस खास मौके के लिए करीना ने एक बेहद दिलकश लाल रंग का गाउन चुना, जो न केवल उनकी खूबसूरती में चार चांद लगा रहा था, बल्कि इसका एक खास ऐतिहासिक कनेक्शन भी था.












