
BB: रितेश ने बताया 'सिरदर्द' तो निकले राखी सावंत के आंसू, बोलीं- ऐसा पति ना रहे वही अच्छा
AajTak
प्रोमो में राखी रितेश से शिकायत करती हैं कि वो उनसे बात नहीं करते. उनके पास आकर नहीं बैठते. उनसे दूर भागते हैं. राखी बोलती हैं- मैं तुम्हारे लिए पोजेसिव हूं, लेकिन तुम मुझे नजरअंदाज करते हो. तुम मुझसे कब तक दूर रहोगे? राखी की बातों से परेशान होकर रितेश उन्हें अपना सिरदर्द बताते हैं. कहते हैं तुम्हारे पास बैठना ही बेकार है, हाथ छोड़ो.
हमेशा हंसने हंसाने और मुस्कुराने वाली राखी सावंत को रोता देख फैंस की भी आंखें नम हो जाती हैं. लेकिन राखी भी क्या करें जब अपने ही घाव देते हैं तो आंसू चाहकर भी नहीं थमते. पति की बेरुखी से तंग राखी सावंत थक चुकी हैं. वे तेजस्वी प्रकाश से अपना दर्द बांटते हुए रोने लगीं.

मुंबई में आयोजित इवेंट 'द ऑनर्स' में जब करीना कपूर खान ने कदम रखा, तो सबकी निगाहें उन्हीं पर ठहर गईं. रेड कार्पेट पर बेबो का अंदाज हमेशा की तरह जुदा और बेहद ग्लैमरस था. इस खास मौके के लिए करीना ने एक बेहद दिलकश लाल रंग का गाउन चुना, जो न केवल उनकी खूबसूरती में चार चांद लगा रहा था, बल्कि इसका एक खास ऐतिहासिक कनेक्शन भी था.












