
Barmer: लेट होने पर एग्जाम सेंटर में नहीं मिली एंट्री तो स्टूडेंट्स का हंगामा, गेट पर चढ़ गईं लड़कियां
AajTak
Barmer News: बाड़मेर में पीजी कॉलेज के सामने स्टूडेंट्स ने जमकर हंगामा किया. छात्रों का ये हंगामा कॉलेज में एंट्री को लेकर था. दरअसल, कॉलेज में आरकेसीएल की परीक्षा चल रही थी और ये सभी अभ्यर्थी लेटे आए थे. इस दौरान 2 छात्राएं एंट्री गेट पर भी चढ़ गईं.
Barmer News: राजस्थान के बाड़मेर में पोस्ट ग्रेजुएट (पीजी) कॉलेज में एग्जाम के दौरान स्टूडेंट देरी से पहुंचे तो गेट बंद हो गया. उसके बाद छात्र और छात्राओं ने जबरदस्त तरीके से हुड़दंग मचाया. तस्वीरों में देख सकते हैं किस तरीके से दो छात्राएं कॉलेज के गेट के ऊपर चढ़ जाती हैं. इस दौरान देखते ही देखते मौके पर जोरदार हंगामा हो जाता है.

वेस्ट एशिया में छिड़ी जंग के बाद पैदा हुए हालातों पर प्रधानमंत्री लोकसभा को संबोधित कर रहे हैं. इस बीच उन्होंने कहा कि अब इस संकट को 3 सप्ताह से ज्यादा हो रहा है. इसका पूरे विश्व की अर्थव्यवस्था पर, लोगों के जीवन पर बहुत ही विपरित असर हो रहा है. इसलिए पूरी दुनिया इस संकट के जल्द से जल्द समाधान के लिए सभी पक्षों से आग्रह भी कर रही है.












