
Bank Holiday In May: छुट्टी से शुरुआत... पूरे महीने में कुल 12 दिन बंद रहेंगे बैंक, देख लें लिस्ट
AajTak
Bank Holiday In May 2025: भारतीय रिजर्व बैंक की बैंक हॉलिडे लिस्ट के मुताबिक, मई महीने में बैंकों में कुल 12 छुट्टियां पड़ रही हैं और इनमें साप्ताहिक अवकाश भी शामिल हैं.
मई महीने (May 2025) की शुरुआत हो चुकी है और अगर इस महीने आपको बैंक से जुड़ा कोई जरूरी काम है, तो फिर भारतीय रिजर्व बैंक (RBI) की बैंक हॉलिडे लिस्ट देखकर ही घर से निकलें, कहीं ऐसा न हो कि आप ब्रांच में पहुंचे और वहां ताला लटका हुआ नजर आए. केंद्रीय बैंक की लिस्ट के मुताबिक, मई महीने में कुल 12 दिन बैंकों में छुट्टियां (Bank Holidays In May) रहेंगी, यानी कोई भी काम नहीं होगा. इनमें दूसरे व चौथे शनिवार के साथ ही रविवार की छुट्टियां भी शामिल हैं. आइए जानते हैं कब-कब और क्यों-क्यों बैंक क्लोज रहेंगे?
मई महीने में ये प्रमुख छुट्टियां इस महीने देश के बैंकों में घोषित हॉलिडेज की लिस्ट पर नजर डालें, May की शुरुआत ही छुट्टी के साथ हुई है. जी हां आज 1 मई 2025 को लेबर-डे और महाराष्ट्र दिवस के मौके पर बैंकों अवकाश है, तो वहीं बुद्ध पूर्णिमा और महाराणा प्रताप जयंती के मौकों पर बैंकों में छुट्टियां रहेंगी. कुल 12 Bank Holidays में छह दिन रविवार का साप्ताहिक और दूसरे व चौथे शनिवार के अवकाश घोषित हैं.
इन तारीखों पर बैंक बंद
ऑनलाइन चेक करें बैंक हॉलिडे लिस्ट अगर आप बैंक के लिए घर से निकलें तो भारतीय रिजर्व बैंक (RBI) की बैंक हॉलिडे लिस्ट को देखकर ही निकलें. केंद्रीय बैंक हर महीने में पड़ने वाले बैंक हॉलिडे और उनके कारणों के साथ ही जिन शहरों में ये छुट्टियां रहने वाली हैं, उनकी पूरी सूची अपनी वेबासाइट पर अपलोड कर देती है. इसे आप (https://rbi.org.in/Scripts/HolidayMatrixDisplay.aspx) लिंक पर क्लिक करके देख सकते हैं.
बैंक बंद होने पर ऐसे निपटाएं काम बैंकों में लगातार छुट्टी होने के कारण ग्राहकों को दिक्कतों का सामना करना पड़ता है, लेकिन कैश विड्रॉल के लिए बैंक हॉलिडे वाले दिन आप एटीएम (ATM) का इस्तेमाल कर सकते हैं. वहीं एक खाते से दूसरे खाते में पैसे ट्रांसफर करने के लिए आप यूपीआई, नेट बैंकिंग या मोबाइल बैंकिंग का इस्तेमाल कर सकते हैं. गौरतलब है कि Net Banking की सुविधा 24X7 चालू रहती है.

कार खरीदने की प्लानिंग कर रहे हैं तो 1 अप्रैल से आपको इसके लिए ज्यादा पैसे खर्च करने पड़ेंगे. टाटा मोटर्स ने अपनी पेट्रोल, डीजल और सीएनजी कार्स की कीमतों में बढ़ोतरी का ऐलान कर दिया है. मर्सिडीज-बेंज और बीएमडब्लू ने भी कीमतों में इजाफा का ऐलान किया है. संभव है कि दूसरी कंपनियां भी जल्द ही प्राइस हाइक का ऐलान कर सकती हैं.












